herzindagi
Mouni Roy Favourite Street Food main

मौनी रॉय कौन-सा street food खाती हैं कि मोटी ही नहीं होती?

टीवी सीरियल में मौनी रॉय की एंट्री होते ही उस सीरियल की TRP बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौनी रॉय हीरोइन होते हुए भी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे जमकर खाना पसंद करती हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-03-20, 15:46 IST

टीवी की नागिन मौनी रॉय इतनी हॉट हैं कि सलमान खान तक उनकी खूबसूरती के कायल हो चुके हैं। टीवी सीरियल में मौनी रॉय की एंट्री होते ही उस सीरियल की TRP बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौनी रॉय हीरोइन होते हुए भी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे जमकर खाना पसंद करती हैं।

Street food देखते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पे, टिक्की, चाट पापड़ी, समोसे ना जाने कितनी तरह के स्ट्रीट फूड इंडिया में मिलते हैं। हर राज्य में आपको कुछ ना कुछ खास तरह का स्ट्रीट फूड खाने के लिए मिल ही जाता है तो क्या आप अपने फिगर के बारे में सोचकर इसे नहीं खाती ऐसा नहीं है। मौनी रॉय जैसी ग्लैमर्स हीरोइन तक स्ट्रीट फूड देखकर अपना कंट्रोल खो बैठती हैं। 

वैसे तो मौनी रॉय क्या खाती हैं, कैसे कपड़े पहनती हैं कहां घूमने जाती हैं उनकी हर बात उनका हर फैन जानना चाहता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि इतनी ग्लैमर्स दिखने वाली मौनी रॉय ना तो किसी तरह की डायटिंग करती हैं और ना ही कोई फिटनेस रिजिम को फोलो करती हैं। 

आप अगर ये सोचते हैं कि मौनी की खूबसूरती का उनकी फिटनेस का सीक्रेट क्या है तो आपको ये बता दे कि ये कुदरती देन है ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद मौनी रॉय का कहना है। मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में मौनी रॉय ने अपने कई सीक्रेट्स शेयर किए थे। जिसमें उन्होंने बताया था कि एक स्ट्रीट फूड उनका इतना फेवरेट है कि वो उसे देखकर एक के बाद एक ना जाने कितना खा जाती हैं जब तक उनका पेट नहीं भरता वो उस स्ट्रीट फूड को खाती ही रहती हैं। 

mauni roy cakes

Image Courtesy: @imouniroy/Instagram

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर केक और पेस्ट्री के पास बैठकर ये पिक्चर क्लिक करवायी थी। अब उन्हें मीठा कितना पसंद है आप ये इस तस्वीर को देखकर समझ ही सकते हैं। मौनी खाना और वो भी अपनी पसंद का खाना देखकर कभी खुद को नहीं रोकती। आप ये कह सकती हैं कि मौनी रॉय का मेटाबॉलिज़्म इतना स्ट्रॉन्ग है कि उन्हें आसानी से सारा खाना डाइजेस्ट हो जाता हैं। 

mauni roy naagin samosa street food

Image Courtesy: @imouniroy/Instagram

समोसे मौनी रॉय का फेवरेट स्ट्रीट फूड हैं। मौनी सुबह ब्रेकफास्ट से लेकर रात को डिनर तक कभी भी समोसे खा सकती हैं। मौनी रॉय के सामने जब कोई दूसरा समोसे खा रहा होता है तो वो उससे मांगकर उसे खा लेती हैं इतना ही नहीं अगर प्लेट में एक साथ 5-7 समोसे रखें तो मौनी रॉय सारे समोसे एक ही बार में खा लेती है। 

वैसे एक स्टडी में ये बात सामने आ चुकी हैं कि समोसे इंडिया का सबसे हेल्दी स्ट्रीट फूड है। ये सर्वे हो चुका है कि समोसे और बर्गर में सबसे ज्यादा हेल्दी क्या है तो ये बात सामने आई है कि समोसे बर्गर से ज्यादा हेल्दी होते हैं। इसकी खास वजह ये है कि समोसे में फ्रेश आलू डाले जाते हैं, फ्रेश मैदा गूंदा जाता है और फिर इसे सामने तेल में तलकर आपको दिया जाता है। तो अगली बार अगर आप खुद को समोसा खाने से रोक रही हैं और आपके समोसा खाने का मन है तो आप ये जान लें कि समोसा हेल्दी स्नैक्स बन चुका है। वैसे एक्ट्रेस मौनी रॉय समोसे के स्वाद की वजह से इसे खाती हैं। समोसा खाने के health benefits के बारे में मौनी रॉय का कोई लेना देना नहीं है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।