मौनी रॉय जितना अपनी एक्टिंग स्किल्स और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं, उतना ही अपने वैकेशन्स के लिए भी। मौनी रॉय अच्छी तरह जानती हैं कि काम और हॉलीडे के बीच किस तरह से बैलेंस बनाया जाए। मौनी ने अपनी दुबई ट्रिप की कुछ बेहद एक्साइटिंग तस्वीरें शेयर की हैं और ये काबिले-तारीफ हैं।
मौनी रॉय के ट्रैवलिंग गोल्स से इंस्पिरेशन लेकर आप ना सिर्फ अपनी नेक्स्ट ट्रिप को कूल बना सकती हैं, बल्कि उनसे ट्रैवलिंग के दौरान अट्रैक्टिव दिखने के टिप्स भी ले सकती हैं।
View this post on Instagram
33 साल की मौनी रॉय जो नागिन सीरीज के साथ फेमस हो गईं, ने विश्व प्रसिद्ध और दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा की बैकड्रॉप में पोज दिया है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829.8 मीटर है यानी एक किलोमीटर से कुछ ही कम। दुबई में घूमने और एंजॉय करने के लिए इतना कुछ है कि मौनी को यहां आना काफी रास आता है।
Read more: अगर आप हैं सुष्मिता सेन की तरह ट्रैवल के लिए क्रेजी तो जरूर करें इन जगहों की सैर
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा दुबई का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है, क्योंकि इसकी ऊंचाई और इसका नायाब डिजाइन ऐसा है, जो अपने आप में अनूठा है। बुर्ज खलीफा ने बड़े-बड़े सेलेब्स को अपने डिजाइन आर्कीटेक्चर और निर्माण की तकनीक से लुभाया है। यहां की तस्वीरों को देखकर आप इसका अंदाजा साफ तौर पर लगा सकते हैं। बुर्ज खलीफा के 125वें फ्लोर से बाहर का अविश्वनीय नजारा दिखता है और सूर्यास्त होने पर यहां का व्यू अद्भुत होता है। अगर आप अपनी दोस्तों के बीच चर्चा में बने रहना चाहती हैं तो मौनी रॉय की तरह फैशनेबल अंदाज में बुर्ज खलीफा के सामने कुछ तस्वीरें खिंचाकर इंस्टाग्राम पर अपडेट कर दीजिए, इसके बाद आप आपके दोस्त खुद-ब-खुद आपकी वाहवाही शुरू कर देंगे।
Read more: गुल पनाग से लेकर दीया मिर्जा जैसे सेलेब्स को ट्रैवलिंग में मिलता है जिंदगी का मजा
6.8 मिलियन के रिकॉर्ड फॉलोअर्स के साथ मौनी रॉय अपने फैन्स को अपनी लाइफ की सारी अपडेट्स देना पसंद करती हैं। मौनी से अबु धाबी के शेख जायद ग्रैंड मॉस्क की दिव्य तस्वीरें शेयर की हैं। यहां आने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है, इसीलिए इस मजार का आर्कीटेक्ट और खूबसूरत डिजाइन देखने के लिए यहां दुनियाभर से सैलानी आते हैं। इसका डिजाइन इसलिए भी अनूठा है क्योंकि इसकी इंस्पिरेशन टर्की, मोरक्को, पाकिस्तान और मिस्र से ली गई है। अगर आप सुकून का अहसास पानी चाहती हैं तो आपको एक बार इस मजार पर जरूर आना चाहिए।
Read more: दुनिया की पार्टी कैपिटल इबिजा में सामंथा अकीनेनी और नागा चैतन्या ने मनाया रोमांटिक हॉलीडे
अगर आपकी इतिहास में दिलचस्पी है और आप दुबई की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने की हसरत रखती हैं तो आपको अबु धाबी के सादियात द्वीप पर भी काफी मजा आएगा। यह शांत बीच अपने भीतर इतिहास के कई रोचक पहलू समेटे है। यहां की दूर तक फैली सफेद रेत पर आप घंटों निहार सकती हैं और रिलैक्स कर सकती हैं। सेंट रेजिस सादियात आइलैंड रिजॉर्ट या फिर अबु धाबी के पार्क हयात में स्टे करते हुए आप इस द्वीप में घूमने का मजा उठा सकती हैं।
दुबई घूमने जाएं और यहां शॉपिंग का मजा ना उठाएं तो समझ लीजिए कि आपका सफर पूरा नहीं हुआ। अगर आपको शॉपिंग पसंद है तो यहां आपको अपनी पसंद की ढेर सारी चीजें मिल जाएंगी। यहां शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और लेजर तीनों का मजा एक साथ उठाया जा सकता है। कार्टियर से लेकर हैरी विंस्टन तक यहां एक ही छत के नीचे आपको कई लग्जरी स्टोर मिल जाएंगे। साथ ही यहां एक्वेरियम और बुर्ज खलीफा बिल्डिंग का भी अमेजिंग व्यू दिखता है। अगर आप दुबई और यहां के बेहतरीन डेस्टिनेशन्स के बारे में सुनकर एक्साइटेड हो चुकी हैं तो देर मत कीजिए, फटाफट अपना हॉलीडे वैकेशन प्लान कीजिए और इस वीकेंड मौनी रॉय के अंदाज में यहां का बेहतरीन एक्सपीरियंस लीजिए।
Image Courtesy: Instagram (@ imouniroy)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।