Mother's Day 2024: मां हमारे जीवन की सबसे खास इंसान होती है। यही वजह है कि उनके प्यार और त्याग की सराहना देने के लिए दुनिभर में मदर्स डे सेलिब्रेट किय जाता है। इस साल यह खास दिन 12 मई, दिन रविवार को मनाया जाएगा। अगर आप इस बार अपनी मम्मी को खुश करने के लिए अपने घर पर ही मदर्स डे मनाने का प्लान बना रहे हैं और कमरे की सजावट करना चाहती हैं, तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। यहां हम आपको कम जगह में भी खूबसूरत तरीके से कमरे की सजावट करने के कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप इस दिन को और भी खास बना सकते हैं।
फूलों से सजावट
अपनी मां के पसंदीदा फूलों को लाकर एक गुलदस्ते में रख दें। इसके अलावा, कमरे की दीवारो को भी आप फूलों से सजा सकते हैं। इसके लिए गुलाब, लिली, ऑर्किड और गेंदे जैसे फूलों की मदद से आप कमरे को डेकोरेट कर सकते हैं। अगर आपके पास ताजे फूल नहीं हैं, तो आप रंगीन कागज से फूल बनाकर कमरे को सजा सकते हैं।
गुब्बारे से बनाएं तोरण
गुब्बारे हर उत्सव को खुशनुमा बना देते हैं। ऐसे में, आप मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए गुब्बारों से रंगीन तोरण बना सकते हैं। इसके अलावा, बलून को आप दिल या फूलों के आकार में बांध सकती हैं और उन्हें कमरे में बिखेर सकती हैं। हर इंसान में बचपना होता ही है, ऐसे में गुब्बारे को देख आपकी मां भी खुश हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें-Mother's Day पर मां को स्पेशल महसूस कराएंगे आपके दिए गए ये सरप्राइज
दीवारों पर लगाएं तस्वीरें
अपनी मां और आपके परिवार की कुछ यादगार तस्वीरें इकट्ठा करके कमरे में सजाएं। इसके अलावा, आप उन्हें फ्रेम में लगा सकते हैं या फिर कोलाज बना कर कमरे को सजा सकते हैं। तस्वीरों से कमरे को सजाना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यकीनन यह डेकोरेशन आपकी मां को बेहद पसंद आएगा।
मोमबत्तियों से सजाएं कमरे
मोमबत्तियां महौल को खूबसूरत बनाती हैं। इसमें अगर आप सुगंधित मोमबत्तियां जला दें, तो मदर्स डे और भी खास हो सकता है। आप अपनी मां को खुश करने के लिए रंग-बिरंगी मोमबत्तियों से कमरे की सजावट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Mother's Day 2024 के मौके पर इन खूबसूरत तोहफे से अपनी मां को कर सकती हैं खुश, यहां देखें यूनिक गिफ्ट आइडिया
मदर्स डे 2024: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जाने आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं और उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करे एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi, Freepik, Amozon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों