herzindagi
Ganesh Chaturthi decoration ideas

Ganesh Utsav Decoration Ideas 2025: गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं गणपति बप्पा, ऐसे सजाएं दरबार और चौखट

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत में सबसे धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग अपने घर की साफ-सफाई करने के साथ ही फूलों से सजाते हैं और भगवान गणेश की मूर्ती स्थापित करते हैं। अगर आप भी गणपति बप्पा को अपने घर ला रही हैं, तो नीचे बताए गए डेकोरेशन आइडिया ले सकती हैं-
Editorial
Updated:- 2025-08-26, 18:22 IST

Simple Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल 27 अगस्त गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। 10 दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व पर लोग अपने घर की न केवल खास साफ-सफाई बल्कि फूलों-रंगों और लाइट्स से साज-सज्जा करते हैं। साथ ही लोग विशेष रूप से गणपति बप्पा के लिए एक सुंदर दरबार आसन और अपने घर के प्रवेश द्वार को सजाते हैं ताकि बप्पा का स्वागत भव्य तरीके से हो सके। अगर आप गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश जी को घर लाने से पहले उनके लिए चौखट को सजाने के तरीके खोज रही हैं, तो आज इस लेख में बताए गए डेकोरेशन आइडिया ले सकती हैं।

गणपति बप्पा के लिए इन 5 तरीके से सजाएं मुख्य द्वार और चौखट

Flower and rangoli decoration for Ganpati

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणपति बप्पा का स्वागत करना हर घर के लिए एक खास पल होता है। उनके आगमन पर घर के मुख्य द्वार और चौखट को खूबसूरती से सजाना शुभ माना जाता है, आप नीचे बताए गए 5 आसान और शानदार तरीके अपनाकर घर के प्रवेश द्वार को सजा सकते हैं-

  • गणेश चतुर्थी पर घर की सजावट के लिए आप आम के पत्तों की माला बना सकती हैं। आम के पत्ते सकारात्मक और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें धागे में पिरोकर एक तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लटकाएं यह माना जाता है कि आम के पत्तों का माला बुरी शक्तियों को घर में प्रवेश करने से रोकता है और शुभ ऊर्जा को आकर्षित करता है।

ganesh chaturthi mango leave decoration ideas

इसे भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर इन विशेज के साथ दें अपनों को शुभकामनाएं

  • गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए फूलों की लटकन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए गेंदे और गुलाब जैसे मौसमी फूलों को एक लंबी माला धागे में पिरोकर दरवाजे पर लगाएं। साथ ही इसकी मदद से मंदिर वाले स्थान को सजाएं।

Flower decoration for Ganpati

  • मंदिर दरबार को सजाने के लिए रंगों और फूलों की रंगोली बनाएं। प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। आप फूलों की पंखुड़ियों, चावल के आटे या रंगोली के रंगों का उपयोग करके स्वास्तिक और मनपसंद आकृति बनाएं।
  • गणेश चतुर्थी के लिए अपने घर के मुख्य द्वार और मंदिर को सजाने के लिए रंगीन कपड़ों और दुपट्टों का इस्तेमाल कर सकती हैं। चमकीले रंगों वाले सिल्क या शिफॉन के दुपट्टों को अलग-अलग तरीके से दरवाजे के ऊपर और आस-पास लपेटें। आप इन्हें लहरदार या घुमावदार पैटर्न में सेट कर सकते हैं।

Main door decoration ideas

  • गणेश चतुर्थी पर घर और मंदिर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए मिट्टी के बर्तनों का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए प्रवेश द्वार के दोनों ओर दो रंग-बिरंगे मिट्टी के कलश या घड़े रखकर इसमें गुलाब की पंखुड़ियों या गेंदे की पंखुड़ियां को पानी से भर सकते हैं और ऊपर एक तैरती हुई मोमबत्ती रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Decoration: गणेश जी के दरबार को खूबसूरत बनाने के आसान टिप्स जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
गणेश चतुर्थी के मौके पर घर की चौखट को किस पत्ते से सजाएं?
गणेश चतुर्थी के मौके पर घर की चौखट को अशोक और आम के पत्ते की तोरण बनाकर लगाएं।
गणेश चतुर्थी किस तारीख को है?
गणेश चतुर्थी का पर्व अगस्त महीने की 27 तारीख को है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।