गणपति बप्पा के आगमन के लिए पूरे घर को सजाया जाता है और इसमें सबसे खास होती है घर के मुख्य द्वार की सजावट। मुख्य द्वार पर तोरण लगाने का बहुत महत्व है, खासकर कुछ विशेष पत्तों से बने तोरण का। यह न केवल घर को सुंदर बनाता है, बल्कि इसे बहुत शुभ भी माना जाता है। पंडित जी जन्मेश द्विवेदी जी ने बताया कि आप अशोक और आम के पत्तों का तोरण लगाकर कैसे अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी और बप्पा के आगमन को खास बना सकते हैं। आइए पंडित जी से आर्टिकल में जानते हैं।
हर पूजा में आम के पत्ते का इस्तेमाल होता है। इसलिए इसे पवित्र माना जाता है। गणेश जी के स्वागत आप आम के पत्तों का तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार के साथ-साथ पूरे घर में लगा सकते हैं। हिंदू धर्म में आम के पत्तों को शुभ कार्यों और पूजा-पाठ में किया जाता है। माना जाता है कि आम के पत्ते घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और बुरी शक्तियों को दूर रखते हैं। इसलिए इसका प्रयोग पूरे घर में किया जा सकता है। ऐसा भी कहा जाता है कि आम के पत्ते से वातावरण शुद्ध बना रहता है।
अशोक के पत्तों को भी गणेश जी के स्वागत के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए अशोक शब्द का अर्थ है शोक दुख हरने वाला। इसलिए अशोक के पत्तों का तोरण घर से सभी दुखों और नकारात्मकता को दूर करने के लिए लगाया जाता है। ये पत्ते वातावरण में शांति और सकारात्मकता का संचार करते हैं।
इसे भी पढ़ें: बुधवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर लगाएं इस घास का तोरण, घर में कभी नहीं होगा कलह-क्लेश
इसे भी पढ़ें: एक या दो नहीं...आम की पत्तियों से बनाएं इन 5 तरीके के तोरण
इस गणपति चतुर्थी, इन शुभ पत्तों से बना तोरण लगाकर आप न केवल अपने घर को सजा सकते हैं, बल्कि बप्पा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आप आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।