गणेश चतुर्थी का दिन बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है और उनके आगमन का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त गणेश जी की मूर्ति को घर या सार्वजनिक पंडाल में रखते हैं। फिर हर रोज जल्दी उठकर स्नान करके गणेश जी की पूजा करते हैं। इस दौरान लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं और साथ खाते-पीते हैं।ऐ
ऐसे ही यह उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है। इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। यकीनन आपके घर में भी गणेश चतुर्थी को बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता होगा। पूजा की जाती होगी और भोग लगाए जाते होंगे। ऐसे में अगर आप भी भोग लगा रहे हैं, तो हमारे बताई गई चीजों को लगा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं गणेशोत्सव पर क्या-क्या भोग में बनाया जा सकता है।
रसकदम
वैसे तो यह बंगाल की फेमस मिठाई है, लेकिन अगर आप चाहें इसका भोग भगवान गणेश को चढ़ाया जा सकता है। इसमें रसगुल्ला जैसी छोटी सी बॉली होती है, जो खोया या मावा की एक परत में ढकी होती है। इसकी ऊपरी सतह को खसखस से कोट किया जाता है। यही कारण है कि इसे खोयाकदम भी कहा जाता है।
कुछ लोग इसे तरह-तरह के फ्लेवर के साथ बनाते हैं। यह मिठाई त्योहारों पर खासतौर से बनाई जाती है। हालांकि, यह मिठाई पश्चिम बंगाल के साथ ही ईस्ट-इंडियन स्टेट्स और बांग्लादेश में भी काफी लोकप्रिय है।
इसे जरूर पढ़ें-रसमलाई की तरह दिखने वाली रसबाली के बारे में कितना जानते हैं आप
मोदक
मोदक भगवान गणेश का सबसे पसंदीदा भोग में से एक माना जाता है। इसे चावल के आटे, नारियल, गुड़ और घी से बनाया जाता है। आप स्टीम्ड या फ्राइड मोदक बना सकते हैं। मोदक के अंदर मीठा भराव ताज़ा कसा हुआ नारियल और गुड़ से बना होता है।
वैसे तो मोदक बनाने का सबका अपना अलग तरीका होता है। मगर इस बात का ध्यान रखा जाता है कि मोदक मुलायम हों, क्योंकि इससे बनाया ही मुलायम होने की वजह से था। ऐसा कहा जाता है कि जब गणेश जी के दांत टूट गए थे, तब उनके लिए मोदक बनवाए गए थे। मोदक मुलायम होते हैं, इसलिए इन्हें चबाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
लड्डू
गणेश जी को बेसन के लड्डू, तिल के लड्डू, बूंदी के लड्डू या मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया जाता है। लड्डू को गणेश जी के विशेष प्रसाद के रूप में माना जाता है। आप भी पूजा करते वक्त भोग लगा सकते हैं। हालांकि, लड्डू कई तरह से तैयार किए जा सकते हैं, लेकिन सिंपल लड्डू को आटे, घी और चीनी से बनाया जाता है।
इसके अलावा, आप बेसन, सूजी, नारियल या गोंद के भी लड्डू तैयार कर सकते हैं। इनका स्वाद मीठा और स्वादिष्ट होता है, और ये सभी उम्र के लोगों में बहुत पसंद किए जाते हैं। अगर आप चाहें लड्डू त्योहार, प्रसाद और खास मौके पर तैयार कर सकते हैं।
पानी और नारियल
इसे जलार्पण या जल-भोग भी कहा जाता है। पानी का भोग भगवान को समर्पित करते समय यह माना जाता है कि भक्त अपनी शुद्ध भावनाएं और श्रद्धा अर्पित कर रहा है। पूजा के अंत में यह पानी भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-Sweet Special: आप भी घर पर बनाएं सेहत से भरपूर इन स्वीट्स को
वहीं, नारियल को शुभ और पवित्र माना जाता है। इसे भगवान को अर्पित करने से समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान नारियल को तोड़ा जाता है और फिर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों