ऐसा अनुमान है कि दुनिया में कुल 1.2 मिलियन प्रजातियां हैं, लेकिन दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर कौन सा है। जैसा कि कई हॉलीवुड फिल्मों ने दिखाया है, इंसानों के लिए सबसे घातक जानवरों में शेर और मगरमच्छ शामिल जैसे विशालकाय जानवरों को दिखाया जाता है। लेकिन बता दें, कि कई जानवर इसकी अपेक्षा काफी खतरनाक होते हैं। आश्चर्य की बात है कि पृथ्वी पर सबसे घातक जीव अक्सर बहुत छोटे होते हैं और उनके धारदार दांतों के बजाय बीमारी, विष और अन्य तरीकों से मारने की अधिक संभावना होती है। चलिए जानते हैं सबसे खतरनाक जानवरों के बारे में।
मच्छर दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर हैं, जो मलेरिया जैसी बीमारियां फैलाकर हर साल 725,000 लोगों की जान ले लेते हैं। केवल मादा मच्छर ही काटती हैं, जो उन्हें सबसे खतरनाक बनाता है।
इसे भी पढ़ें-रोड पर यदि कुत्ते ने कर दिया है हमला, तो इन 5 तरीकों से करें खुद की रक्षा
हम सभी ऐसा सोचते हैं क जंगल का राजा शेर ज्यादा खतरनाक जानवर है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। शेर प्रतिवर्ष 200 व्यक्तियों को मारता है। लेकिन वहीं सांप की वजह से हर साल करीब दुनिया में 1,38,000 लोगों की मौतें होती है। अजगर अपने लंबे शरीर को अपने चारों ओर लपेटकर और अपने शिकार को जकड़कर, उनका दम घोंटकर और उनकी हड्डियां तोड़कर हमला करते हैं। फिर वे अपने लचीले जबड़े का इस्तेमाल करके अपने शिकार को पूरा निगल जाते हैं। हाँ, वे इतने बड़े हो जाते हैं कि एक पूरे व्यक्ति को निगल सकते हैं, अजगर 10 मीटर तक लंबे हो सकते हैं।
दुनिया में प्रतिवर्ष रेबीज की वजह से 59,000 लोगों की मृत्यु होती है। कुत्तों के हमलों से कम मौतें बल्कि रेबीज से ज्यादा होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार , कुत्ते मनुष्यों में रेबीज़ से होने वाली मौतों का मुख्य कारण हैं, जो मनुष्यों में रेबीज़ के सभी संक्रमणों में 99 प्रतिशत तक योगदान करते हैं। यह कुत्तों के काटने, खरोंचने और संक्रमित क्षेत्रों के साथ सीधे संपर्क के माध्यम से लार द्वारा फैलता है।
असेसिन बग, चागास रोग के मुख्य स्रोत्र हैं। हालांकि ये कीड़े मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं। लेकिन चागास रोग संभावित रूप से घातक है और यह हत्यारे कीट के काटने से या उसके मल से संक्रमित ठंडे भोजन या पेय के सेवन से फैलता है, जिसमें प्रोटोजोआ ट्रिपैनोसोमा क्रूजी होता है। पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (PAHO) के अनुसार, यह एक भयानक बीमारी है जो हृदय, पाचन तंत्र और तंत्रिका तंत्र पर हमला करती है। साथ ही यह बीमारी गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा के माध्यम से मां से बच्चे में फैल सकती है।
दुनिया के खतरनाक जीवों में बिच्छू भी शामिल है। इस जीव के काटने से प्रति वर्ष 3,300 मनुष्यों की मौत होती है। बता दें कि 2,600 से ज़्यादा प्रजातियों में से केवल 25 में ही विष पाया जाता है, जो कि इंसानों को मार सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-दुनिया में सबसे महंगा खून किस जानवर का होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।