herzindagi
How did cleopatra die

इतिहास की सबसे चतुर और खूबसूरत महारानी, क्लियोपेट्रा के बारे में जानें अनोखी बातें

क्लियोपेट्रा दुनिया की सबसे चर्चित रानी थी और उससे जुड़ी बहुत सी बातें हैं जो लोगों को पता ही नहीं हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-12-27, 07:30 IST

क्लियोपेट्रा दुनिया की सबसे खूबसूरत महारानी कही जाती थी। ऐसा माना जाता था कि उनके समय में उनसे खूबसूरत कोई नहीं था और इसलिए ही रूस के लीडर ने अपनी सेना क्लियोपेट्रा के कदमों में रख दी थी। ये वो महारानी थी जिसने ईजिप्ट में 51 बीसी से लेकर 30 बीसी तक राज किया था। जूलियस सीजर और मार्क एंथोनी से अफेयर के कारण भी क्लियोपेट्रा को बहुत ज्यादा चर्चा में रखा गया था।

इतनी खूबसूरत और दुनिया पर राज करने वाली रानी ने अपनी जान खुद ही ली थी। कहानियों के मुताबिक क्लियोपेट्रा ने सांप से कटवा कर खुद की जान ली थी।

कैसे रानी बनी थी क्लियोपेट्रा?

क्लियोपेट्रा की जिंदगी बहुत ही खुशनुमा थी और वो अपने पिता की बड़ी बेटी थी। वो राजकुमारी थी और बहुत ही अच्छी स्कॉलर भी। 14 साल की उम्र में वो अपने पिता के साथ रीजेंट (सलाहकार रानी) के तौर पर सत्ता संभालने लगी थी।

पिता की मौत के बाद 18 साल की उम्र में क्लियोपेट्रा को भाई के साथ गद्दी संभालने का मौका मिला। ब्लडलाइन को प्योर रखने के लिए क्लियोपेट्रा ने अपने भाई टॉलेमी से शादी कर ली और उसके साथ राज करने लगी, लेकिन इसके कुछ महीने बाद ही टॉलेमी का नाम आधिकारिक कागजों से हट गया और क्लियोपेट्रा ही रानी के रूप में सामने आईं।

cleopatra of egypt

इसे जरूर पढ़ें- ग्वालियर में स्थित रानी लक्ष्मी बाई की समाधि के बारे में रोचक तथ्य जानिए

क्लियोपेट्रा का अलग स्टाइलिस्ट

क्लियोपेट्रा का आइकॉनिक ब्लैक आईलाइनर काजल असल में उसके स्टाइलिस्ट की वजह से बना था। आईरास नामक एक स्टाइलिस्ट गोल्डन रॉड की मदद से क्लियोपेट्रा का लुक बनाता था। यही कारण है कि उसका काजल एक स्टाइल स्टेटमेंट के तौर पर उभरा था।

क्लियोपेट्रा के वफादार आईरास ने उसके साथ लड़ाई में भी हिस्सा लिया था और ऐसा माना जाता है कि क्लियोपेट्रा ने दम भी तभी तोड़ा था जब आईरास उसके साथ था।

cleopatra ki kahani

क्लियोपेट्रा की आवाज भी थी बहुत अच्छी

क्लियोपेट्रा के बारे में ये माना जाता है कि उसकी खूबसूरती ने सीजर और मार्क एंथोनी को अपना दीवाना बनाया था, लेकिन ग्रीक ऑथर अल्बर्टो एंजेला के मुताबिक सीजर को क्लियोपेट्रा की आवाज सबसे ज्यादा अच्छी लगी थी। यहीं मार्क एंथोनी को क्लियोपेट्रा की अकलमंदी बहुत भाई थी और यही कारण है कि क्लियोपेट्रा के ये दो आशिक उसके आस-पास थे।(भारत की सबसे सुंदर रानियां)

वो बहुत ही ज्यादा इंटेलिजेंट थी

क्लियोपेट्रा के बारे में लिखे गए अरब काव्य और यूरोपीय कथाएं बताती हैं कि क्लियोपेट्रा बहुत ही ज्यादा इंटेलिजेंट थी और अपने पिता के विपरीत उसने ईजिप्ट की रूपरेखा ही बदल दी थी। वो एक सफल गणितज्ञ थी, एक केमिस्ट थी जिसे दवाओं और जहर की पहचान थी, एक फिलोसोफर थी और खुद ही वो कई सारे काव्य लिखती थी और पढ़ती थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक क्लियोपेट्रा को 5 से 9 भाषाएं आती थी जिसमें हीब्रू भी शामिल थी।

egyptian queen cleopatra

क्लियोपेट्रा ने अपने दो भाईयों से की थी शादी

पहली बार टॉलेमी थर्टीन्थ के साथ शादी क्लियोपेट्रा ने तब की थी जब क्लियोपेट्रा 18 साल की थी और टॉलेमी 10। जब टॉलेमी ने अपनी पत्नी उर्फ बहन को सीरिया भेजने की कोशिश की तो क्लियोपेट्रा को समझ आ गया। इसके बाद टॉलेमी की मौत के बाद क्लियोपेट्रा ने अपने दूसरे छोटे भाई टॉलेमी फोर्टीन्थ से शादी की थी। तब क्लियोपेट्रा 22 साल की थी और टॉलेमी फोर्टीन्थ 12 साल का था।

इसे जरूर पढ़ें- शादी की रात राजा को दासी के साथ देख रूठ गई थी मारवाड़ की रानी, एक पल में सुना दी थी जिंदगी भर की सजा

क्लियोपेट्रा की तीसरी शादी मार्क एंथोनी से 32 बीसी में हुई थी।

वैसे तो क्लियोपेट्रा की खूबसूरती की बहुत ज्यादा बातें होती हैं, लेकिन किसी भी पौराणिक लेख में उसकी खूबसूरती का बहुत ज्यादा जिक्र नहीं था। हां, ये जरूर है कि क्लियोपेट्रा की खूबसूरती को लेकर फिल्मों ने उसे फेमस किया है। चाहे जो भी हो क्लियोपेट्रा उस दौर में सबसे चर्चित रानी थी जब महिलाओं को अधिकतर भोग की वस्तु समझा जाता था।

क्लियोपेट्रा के बारे में आपकी क्या राय है? अपने जवाब हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik/ Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।