herzindagi
How pran and raj kapoor riffed during bobby

जानिए वो किस्सा, जब बॉबी फिल्म के कारण राज कपूर और प्राण के रिश्तों में आई खटास

कभी राज कपूर और प्राण काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन बॉबी फिल्म के कारण इनका रिश्ता खराब हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि इस फिल्म के बाद दोनों ने कभी भी साथ काम नहीं किया।
Editorial
Updated:- 2023-04-12, 13:37 IST

कपूर खानदान सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। राज कपूर साहब की कई फिल्मों को लोग आज भी बार-बार देखना पसंद करते हैं। फिर चाहे बात अवारा की हो या अनारी की या फिर श्री420, राज कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई उम्दा फिल्में की हैं। एक वक्त था जब राज कपूर से सबसे अच्छे व सच्चे दोस्तों में प्राण की भी गिनती होती थी। ये दोनों इतने गहरे दोस्त थे कि हमेशा एक -दूसरे के अच्छे-बुरे वक्त में साथ खड़े रहते थे। यहां तक कि प्राण ने राज कपूर के बुरे दौर में उनसे फिल्म में काम करने के लिए महज एक रुपये की फीस ली थी। जबकि उस दौर में प्राण की किसी फिल्म में एक्टिंग करने की फीस किसी हीरो से भी अधिक होती थी।

लोग हमेशा ही राज कपूर और प्राण की दोस्ती की मिसाल दिया करते थे। राज कपूर के कहने पर ही प्राण ने बॉबी फिल्म में भी काम किया था। लेकिन इस फिल्म के कारण उनकी दोस्ती में खटास आ गई और फिर इन दोनों ने कभी भी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। तो चलिए इस लेख में जानते हैं कि क्या था वो किस्सा-

वित्तीय संकट से गुजर रहे थे राज कपूर

यह उस समय की बात है, जब राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ सिल्वर स्क्रीन पर औंधे मुंह गिरी थी। यकीनन एक बेहतरीन फिल्म थी, लेकिन फिल्म की लंबी कहानी को दर्शक पचा नहीं पाए और यह फिल्म फ्लॉप हो गई। जिसके कारण राज कपूर आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गए थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी संपत्ति को गिरवी रख दिया गया था। 6 साल में बनी इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद राज कपूर काफी परेशान हो गए थे।

pran and raj kapoor

इसे जरूर पढ़ें- देखें करीना-करिश्‍मा के दादा राज कपूर की पुरानी तस्‍वीरें और जानें कुछ रोचक तथ्‍य

फिर से क्रिएट करना चाहते थे मैजिक

मेरा नाम जोकर फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद भी राज कपूर ने हिम्मत नहीं हारी थी। वह फिर से एक बार स्क्रीन पर मैजिक क्रिएट करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने बॉबी बनाने के बारे में सोचा। जिसके लिए उन्होंने मेन लीड के लिए ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को फाइनल किया। लेकिन अन्य स्टार कास्ट की फीस व पूरी फिल्म बनाने के लिए भी उन्हें पैसे की जरूरत थी। ऐसे में अपने छोटे बजट को बढ़ाने के लिए राज कपूर ने अपनी पत्नी के सभी गहने और संपत्ति को दांव पर लगा दिया।

raj kapoor and pran

प्राण ने बढ़ाया हाथ

इस फिल्म में ऋषि कपूर के पिता के रूप में राज कपूर प्राण को साइन करना चाहते थे। लेकिन जिस समय फिल्म बॉबी बनी थी, उस समय प्राण की फीस मेगास्टार अमिताभ बच्चन की फीस से भी अधिक होती थी। हालांकि, उन्होंने राज कपूर की फाइनेंशियल कंडीशन और उनकी मजबूरी को समझा। ऐसे में प्राण ने फिल्म में काम करने के लिए महज 1 रुपए का साइनिंग अमाउंट लिया था। हालांकि, उन्होंने राज कपूर से ये भी कहा था कि अगर फिल्म हिट हो जाती है तो राज कपूर उन्हें उनकी पूरी फीस दे दें, लेकिन अगर फिल्म हिट ना हुई तो फिर राज कपूर को उन्हें कुछ भी देने की जरूरत नहीं है।

सुपरहिट हुई बॉबी

'बॉबी' फिल्म की रिलीज के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह 1970 के दशक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिट बन गई और अब तक की 20 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म ने उस दौर में 11 करोड़ रुपये कमाए थे।

इसे जरूर पढ़ें- राज कपूर के जीवन से जुड़े ये 2 बड़े राज आप भी जानें

दोस्ती में आई दरार

फिल्म के सुपरहिट होने के बाद ही राज कपूर और प्राण की दोस्ती में दरार आ गई थी। जैसा कि पहले ही तय हुआ था कि फिल्म के हिट होने के बाद राज कपूर को प्राण को उनकी पूरी फीस देनी थी। लेकिन प्राण को राज कपूर स्टूडियो से 1 लाख रुपये का चेक मिला। जिसके कारण प्राण खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगे, क्योंकि उसे जितना पैसा दिया जाना चाहिए था, यह उसकी तुलना में बहुत कम था। उन्हें लगा कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है। जिसके बाद उनकी दोस्ती टूट गई और फिर प्राण व राज कपूर ने कभी साथ काम नहीं किया।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram/ Rediff

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।