हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे बेहतरीन कलाकार हैं जिनकी एक्टिंग के लोग दीवाने है और इन बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं ऋषि कपूर। अपने ज़माने के हैंडसम एक्टर्स में से एक थे ऋषि कपूर। लाखों करोड़ो की संख्या में उनकी फैन फॉलोविंग हैं।
दो साल पहले ही 30 अप्रैल 2022 को ऋषि कपूर का देहांत हुआ था लेकिन आज भी उन्हें याद किया जाता है। लेकिन उसके जीवन का एक मोड़ ऐसा आया था जब वह डिप्रेसिव में चले गए थे। आखिर क्या कारन था उनका डिप्रेसिव में जाने का? आज हम आपको इसी कारण की वजह बताने वाले हैं।
एक्टर चाहे कोई भी हो लेकिन उनकी कोई न कोई फील फ्लॉप जरूर होती है लेकिन केवल 5-6 फिल्मों के फ्लॉप होने से उनकी एक्टिंग को कम नहीं समझा जा सकता है। ऋषि कपूर की भी कई ऐसी फिल्में रही जो सुपर हिट रहीं और कुछ ऐसी भी थी फ्लॉप हो गईं।
चांदनी, अमर अकबर एंथोनी, प्रेम रोग और कुछ साल पहले रिलीज हुईफिल्म मुल्क और फिल्म शर्मा जी नमकीन जैसी फिल्में हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता है और देखा जाता है। ये तो बस कुछ ही गिनी चुनी फिल्में हैं जिनकी हम बात कर रहे हैं। ऋषि कपूर लगभग 92 फिल्में कर चुके हैं।
इसे जरूर पढ़ें-रोमांटिक हीरो से लेकर कंट्रोवर्सीज और कैंसर से जूझने तक, ऐसा रहा ऋषि कपूर की जिंदगी का सफर
डायरेक्टर सुभाष घई द्वारा निर्देशित की गई फ़िल्म कर्ज में ऋषि कपूर ने ही ज्यादा मेहनत की थी। यह फिल्म 11 जून 1980 में रिलीस हुई थी लेकिन इसी के बाद अभिनेता फिरोज खान की फिल्म कुर्बानी 20 जून 1980 को रिलीस हो गई। कुर्बानी के रिलीज होने के बाद ऋषि कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई और यही कारण था कि वह डिप्रेशन में चले गए।
जब ऋषि कपूर को डिप्रेशन में गए काफी समय हो गया तो सुभाष घई ने उनके पिता राज कपूर की मदद ली। राज कपूर जी ने ऋषि कपूर को समझाया कि अभी यह फिल्म उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाई है लेकिन अगर चलकर यह फिल्म बहुत पसंद की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे ऋषि कपूर डिप्रेशन से बाहर आए और फिर ठीक हो गए।
इसे जरूर पढ़ें-हैप्पी एनिवर्सरी:नीतू सिंह और ऋषि कपूर की खूबसूरत लव स्टोरी
आप किस एक्टर के फैन हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।