नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में शुमार किए जाते हैं। लंबे समय से एक-दूसरे का साथ निभाते हुए इन्होंने हर मुश्किल का मिलकर सामना किया। जब ऋषि कपूर की तबियत काफी लंबे समय से खराब चल रही थी तो नीतू सिंह ने उनका काफी खयाल रखा। दिलचस्प बात ये है कि टीनेज के दिनों का प्यार बाद में एक-दूसरे के लिए डेडिकेशन में बदल चुका है। हालांकि ऋषि कपूर ने अपनी आखिरी सांस तक कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आज भले ही ऋषि कपूर इन दुनिया में नहीं है, लेकिन नीतू सिंह और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी इंस्पिरेशन रहेगी। आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुई इनकी लव लाइफ और इन्हें किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई दोस्ती
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी। इस फिल्म में काम करते हुए दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन गए। नीतू इस समय महज 14 साल की थीं। ऋषि कपूर ने एक टीवी रिएलिटी शो में अपनी लव स्टोरी की चर्चा करते हुए कहा था, '1974 में फिल्म 'जहरीला इंसान' की शूटिंग के दौरान मैं नीतू से मिला था और एक ही नजर में मुझे नीतू से प्यार हो गया। उसी दौरान मेरी गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर मेरी बहस हो गई थी और मैं बहुत दुखी हो गया था। इसके बाद मैंने उसे मनाने की पूरी कोशिश की, तब नीतू ने उसे टेलीग्राम लिखने में मेरी मदद की थी।'
इसे जरूर पढ़ें:नीतू कपूर ने लिखा पति ऋषि और बेटे रणबीर के लिए मैसेज, आलिया ने किया इस अंदाज में रिप्लाई
ऐसे हुआ नीतू सिंह से प्यार
ऋषि कपूर ने नीतू से अपने रोमांस के किस्से सुनाते हुए रियलिटी शो में बताया था,
आखिरकार वापस आकर ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से अपने प्यार का इजहार कर ही दिया और शुरू हो गई ये खूबसूरत लव स्टोरी।
इसे जरूर पढ़ें:आलिया भट्ट को क्यों पसंद करती हैं रणबीर की मां नीतू कपूर?
कई फिल्मों में साथ में किया काम
नीतू सिंह उस दौरान आर के बैनर की फिल्म 'बॉबी' में ऋषि कपूर के अपोजिट काम करना चाहती थीं, लेकिन इस फिल्म में उनके बजाय डिंपल कपाडिया को रोल ऑफर हुआ था। दरअसल राज कपूर 'बॉबी' के लिए एक फ्रेश चेहरा चाहते थे और नीतू सिंह उस समय तक कुछ फिल्में कर चुकी थीं। बॉबी अपने समय की सुपरहिट रही थी। कहा जाता है कि इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ काम करते हुए ऋषि कपूर का दिल उनके लिए धड़कने लगा था, लेकिन पापा राज कपूर ने यह बात रास नहीं आई और ऋषि कपूर ने इस बात को वहीं खत्म कर दिया। नीतू और ऋषि कपूर ने साथ में कई फिल्में की। 'रफू चक्कर', 'दूसरा आदमी', 'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी फिल्मों में इस कपल ने पर्दे पर गजब की कैमिस्ट्री दिखाई, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया।
नीतू सिंह के साथ रिश्ते पर पापा राज कपूर ने ये कहा
नीतू और ऋषि कपूर के प्यार के किस्से पूरी इंडस्ट्री में फेमस होने लगे थे। यह बात भी आम हो गई कि वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। नीतू कपूर ऋषि कपूर के घर भी आने-जाने लगी थीं। इस दौरान नीतू सिंह की यही कोशिश थी कि वह ज्यादातर फिल्में ऋषि कपूर के साथ ही करें। नीतू ऋषि कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थीं। यह बात ऋषि कपूर के साथ उनकी पूरी फैमिली भी जानती थी। इसी दौरान एक दिन राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि अगर वे नीतू को पसंद करते हैं तो उनसे शादी करें। और इस तरह ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी का रास्ता साफ हो गया।
प्यार की खातिर नीतू सिंह की मां को दिया घर आने का न्यौता
नीतू सिंह अपने घर की कमाऊ सदस्य थीं। उनकी चिंता ये थी कि शादी के बाद वह अपनी मां को अकेला कैसे छोड़ सकती हैं और इस वजह से उन्हें अपराधबोध महसूस होने लगा। ऋषि कपूर ने नीतू का दर्द समझा और उनकी मां राजी को शादी के बाद साथ में रहने के लिए बुला लिया।
शादी में क्यों बेहोश हो गया था ये कपल
View this post on InstagramSuper charged about the World Cup !!! 🤞#kapildev #crickettales #hopingwemakeit 🙏
22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने धूमधाम से शादी कर ली। इनकी शादी में बॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के समय नीतू सिंह का लहंगा इतना भारी था कि उसे संभालने हुए उन्हें चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गई थीं। वहीं ऋषि कपूरभी अपने आसपास मौजूद से परेशान हो गए थे और घोड़ी पर चढ़ने से पहले उन्हें चक्कर आ गया था। लेकिन कुछ देर बाद उन्हें होश आ गया। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी फिल्म इंडस्ट्री की शाही शादियों में शुमार की जाती है।
हालांकि शादी के बाद भी ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दोनों ने मिलकर इनका सामना किया और एक-दूसरे का साथ निभाया। हमारी यही दुआ है कि नीतू सिंह और ऋषि कपूर का साथ इसी तरह एक-दूसरे के लिए बना रहे।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों