herzindagi
who is sini shetty miss inda

Miss World Pageant Kashmir: कश्मीर में आयोजन होगा 71वें Miss World Competition, 27 साल बाद भारत करेगा प्रोग्राम होस्ट

27 साल बाद भारत Miss World 2023 आयोजित करने के लिए तैयार है, इस साल के अंत यानी दिसंबर 2023 तक, कश्मीर में मिस वर्ल्ड कार्यक्रम आयोजित होनी है।  
Editorial
Updated:- 2023-08-30, 13:47 IST

Miss World 2023: मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट दुनिया के बड़ी प्रतियोगिता में से एक है। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के कई देशों से महिलाएं भाग लेती हैं, कई सारे अलग-अलग राउंड होने के बाद किसी एक महिला के सिर पर  Miss World 2023 का ताज पहनाया जाता है। हर साल यह Miss World प्रतियोगिता दुनियाभर के अलग-अलग देशों में आयोजित होती है, लेकिन इस साल भारत के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में आयोजित होनी है।

कश्मीर में आयोजन होगी Miss World 2023 प्रतियोगिता 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MISS WORLD 2022 (@karolinabielawska)

दुनिया के सबसे बड़े खिताब Miss World का आयोजन साल के अंत यानी दिसंबर 2023 तक, कश्मीर में होनी है। इस प्रतियोगिता में 140 देशों की महिलाएं भाग लेगीं। कश्मीर में Miss World 2023 प्रतियोगिता आयोजन होने की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस इंडिया सिनी शेट्टी, मिस वर्लड करोलिना बिलावस्की, मिस इंडिया सिनी शेट्टी, मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गेगेन, मिस एशिया प्रिसिलिया कार्ला सपुत्री यूल्स, मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना, मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी शामिल थीं। 

1996 में हुआ था कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MISS WORLD 2022 (@karolinabielawska)

इससे पहले साल 1996 में भारत में Miss World प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। कश्मीर को Miss World प्रतियोगिता के लिए चुनते हुए Miss World Organization की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कहा भारत में Miss World के कार्यक्रम का आयोजन उन कंटेस्टेंट के लिए घर लौटने जैसा होगा, जो भारत से हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय कंटेस्टेंट भी हैं। Miss World प्रतियोगिता की मेजबानी करने के लिए बहुत से देश इंट्रस्टेड रहते हैं, ऐसे में इस बार प्रतियोगिता की मेजबानी का कार्यभार भारत को सौंपा गया है। 6 बार Miss World खिताब जीतने के बाद भारत इस बार एक बार फिर Miss World कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी जानते हैं मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड के बीच अंतर?

6 बार जीत चुका है भारत मिस वर्ल्ड का ताज   

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Miss World (@missworld)

साल 1990 में युक्ता मुखी, 1994 में ऐश्वर्या राय, रीता फारिया ने साल 1996 में मिस वर्ल्ड का ताज भारत के नाम किया था। प्रतियोगिता जीतने के बाद रीता ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूर रहीं। 1997 में डायना हेडन और साल 2000 में बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती प्रियंका चोपड़ाने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रियंका चोपड़ा के बाद साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था।

इसे भी पढ़ें: भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया, जिसने मॉडलिंग नहीं डॉक्टरी को चुना अपना पेशा

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।