बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर कॉन्ट्रोवर्सीज से घिरी रहती हैं। कभी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा से आउटस्पोकन रही हैं, फिर वह चाहे इसके लिए विवादों में ही क्यों न घिर जाएं। बता दें कि आदित्य पंचोली और अध्यन सुमन के अलावा कई एक्टर्स हैं, जिनसे उनका नाम जुड़ा था। कंगना अक्सर अपने एक्स पर निशाना साधती नजर आती हैं, यही नहीं कई बार उन्हें लेकर विवादित बयान भी दें चुकी हैं।
कंगना जब आदित्य पंचोली के साथ रिश्ते में आईं, तब उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। उस वक्त वह इंडस्ट्री में नई थीं और जगह बनाने के लिए लगातार काम कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स मानें तो इस रिश्ते में उन्हें शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ा था। कंगना ने उन पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। कंगना के अनुसार आदित्य ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। आदित्य पंचोली के अलावा कंगना का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा। यही नही बताया जाता है कि वह एक विदेशी डॉक्टर को भी डेट कर चुकी हैं।
अध्ययन सुमन और कंगना का रिश्ता
आदित्य पंचोली और कंगना रनौत फिल्म 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूस' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म के बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे, हालांकि एक साल तक साथ रहने के बाद कंगना ने अध्ययन सुमन से ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं शेखर सुमन दोनों के रिश्ते के खिलाफ शुरू से ही थे। उन्होंने मीडिया में कई बार दोनों के प्यार को आकर्षण बताया था। अध्ययन सुमन और कंगना के रिश्ते को टूटे हुए 10 साल से भी अधिक हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें:क्या जल्द शादी करने जा रही हैं मौनी रॉय, जानिए कौन बनेगा उनका दूल्हा!
कंगना रनौत और अजय देवगन
फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई में कंगना कनौत और अजय देवगन की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को देखने के बाद इनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों का रिश्ता काफी कैजुअल था, जिसमें दोनों को एक-दूसरे से कोई उम्मीदें नहीं थीं। यही नहीं कंगना से अच्छी दोस्ती होने की वजह से अजय देवगन ने तेज और रास्कल्स में उन्हें कास्ट करने की सिफारिश भी की थी। जबकि फिल्म तेज के लिए विद्या बालन पहली च्वाइस थीं, लेकिन अजय देवगन के सिफारिश करने पर कंगना रनौत को कास्ट किया गया था। साथ काम करने की वजह से कंगना अजय देवगन से इमोशनली अटैच होती जा रही थीं, ऐसे में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। यही नहीं स्टारडस्ट मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि वह गलती से एक मैरिड मैन के साथ रिलेशन में आ गई थीं।
कंगना रनौत और निकोलस लाफर्टी
एक्टर के अलावा एक्ट्रेस कंगना रनौत यूके बेस्ड डॉक्टर निकोलस लाफर्टी को भी डेट कर चुकी हैं। सिमी ग्रेवाल के शो में उन्होंने बताया कि वह 28 साल के एक लड़के को डेट कर रही हैं और वह उनके साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। कंगना और निकोलस लाफर्टी दोनों कई बार मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किए गए हैं, लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। लॉन्ग डिस्टेंस होने की वजह से दोनों का रिश्ते लंबे समय तक नहीं चल पाया।
इसे भी पढ़ें:मिलिए जयपुर की रॉयल फैमिली से, 20 हज़ार करोड़ की संपत्ती के हैं मालिक
मनीष मल्होत्रा और कंगना रनौत
वैलेंटाइन डे के दिन एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बाद कंगना रनौत और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी थीं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार इस खास मौके पर कंगना डिजाइनर द्वारा डिजाइन पिंक ड्रेस में नजर आईं थीं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं इस तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए मनीष मल्होत्रा ने लिखा था- 'एक अच्छे दोस्त के साथ रहने से बेहतर कुछ नहीं जो आपको प्यार के बारे में बताएं'। उनके इस कमेंट से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता है। हालांकि बाद में इसे सिर्फ अफवाह बताया गया था।
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत
जब कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था, तो सभी काफी हैरान हुए थे। उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह सच में उनसे प्यार करती थीं और शादी करना चाहती थीं। कंगना के दावे के अनुसार ऋतिक ने भी पत्नी सुजैन से तलाक लेने के बाद शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस रिश्ते को ही झूठा बताया। 'काइट्स' और 'कृष-3' में कंगना रनौत संग काम कर चुके ऋतिक रोशन एक्ट्रेस संग लव लाइफ को हमेशा नकारते रहे हैं। यही नहीं दोनों एक दूसरे को कानूनी नोटिस तक भेज चुके हैं। कंगना आज भी ऋतिक पर निशाना साधने का कौई मौका नहीं छोड़ती हैं।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों