जब बात मां की होती हैं तो अमूमन लोग अपनी जन्म देने वाली मां को ही याद करते हैं। बेशक जन्म देने वाली मां से बढ़कर और कोई नहीं हो सकता। मगर, मां नहीं तो मां जैसा ही प्यार देने वाली सास तो हो ही सकती है। वैसे सास के मामले में ज्यादातर लोगों की सोच विपरीत ही होती है। सास को मां दर्जा तो दिया गया है मगर सास से मां जैसा स्नेह मिलना किस्मत की बात होती है। खासतौर पर बहुओं की बात की जाए तो सास को मां जैसा समझना और उनसे मां जैसा प्यार बहुत नसीब वालों को मिलता है। मगर, बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनकी सास से मां जैसा प्यार पाने में किस्मत बुलंद है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस की जो खुद तो अपनी सास को बहुत प्यार करती ही हैं साथ ही उनकी सास भी उन्हें अपनी बेटी से कम नहीं समझतीं। तो चलिए मदर्स डे पर हम आपको बॉलीवुड की कुछ बेस्ट मदर-इन-लॉ के बारे में बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन-दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट-सारा अली खान तक सभी की है 'मां' के साथ अनोखी बॉन्डिंग
जया बच्चन बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस हैं। वह पॉलीटीशियन भी हैं। गुस्से के मामले में भी जया हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। यह सब देख कर लगता है कि ऐश्वर्या के साथ उनका व्यवहार एक कट्टर सास जैसा ही होगा। मगर, ऐसा नहीं है। जया बच्चन ऐश्वर्या को बहुत प्यार करती हैं। वह बच्चन फैमिली, अपने बेटे और पोती आराध्या को लकी मानती हैं कि उन्हें ऐश्वर्या मिली हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'ऐश्वर्या एक टॉप एक्ट्रेस है मगर, हमारी फैमिली में वह एकदम फिट है। आराध्या को प्राउड फील करना चाहिए विश्व सुंदरी उसकी मां है।' वहीं ऐश्वर्या भी सास जया की तारीफ करने से नहीं चूकती हैं। इतना ही नहीं जया बच्चन के दिए उपहारों को वह बेहद संभाल कर रखती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन को सास जया बच्चन से तोहफे में मिले हैं ये 3 खास गहने
इसे जरूर पढ़ें: माधुरी दीक्षित से लेकर करीना कपूर तक बॉलीवुड की इन 5 वर्किंग मदर्स से सीखें बच्चों के साथ वक्त बिताने के अनोखे अंदाज
सैफ अली खान की मां और बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर भी अपनी बहू करीना से बेहद प्यार करती हैं। जब सैफ और करीना की शादी हुई थी तब शर्मीला टैगोर ने अपनी शादी का लेहंगा करीना को गिफ्ट किया था। करीना ने भी उसे सास का प्यार समझ कर थोड़ा बहुत रीक्रिएट करवा कर अपनी शादी में पहना था। करीना कपूर अपनी मां बबीता और करिश्मा से बहुत जुड़ी हुई हैं मगर, बात जब सर्दियों की छुट्टियां बिताने की आती हैं तो करीना कपूर सैफ और तैमूर के साथ पटौदी पैलेस ही आना पसंद करती हैं। दरअसल, शर्मीला मुंबई में नहीं बल्कि पटौदी पैलेस में अपनी बड़ी बेटी के साथ रहती हैं। जब करीना कपूर ने सास शर्मिला टैगोर से पूछा बेटी और बहू में फर्क
अंजू सिंह बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मां और दीपिका पादुकोण की सास हैं। अंजू सिंह को लेकर एक किस्सा मशहूर है कि वह कभी भी रणवीर सिंह की वह फिल्म नहीं देखती हैं जिसमें वह मर जाते हैं। मगर, अंजू सिंह ने रासलीला और बाजी राव मस्तानी देखी थी। क्योंकि इसमें रणवीर के साथ दीपिका भी थी। अंजू सिंह को अपने बेटे की पसंद हमेशा से ही बहुत अच्छी लगी। दीपिका भी एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उनकी सास उनकी दोस्त जैसी ही हैं। बीते दिनों दीपिका ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वह अपनी सास से वीडियो चैट कर रही थीं और साथ में जूस भी पी रही थीं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में दीपिका ने लिखा था कि 'मेरे ससुराल वालों को मेरे खानेपीने की चिंता हमेशा रहती है। ' इस तरह से यह साबित होता है कि दीपिका की सास उन्हें उनकी मां से कम प्यार नहीं करती हैं। जानें कहां रहते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
सोनम कपूर की सास प्रिया आहूजा भी उन्हें बहुत प्यार करती हैं। इस बात का जिक्र कई बार सोनम कपूर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में भी कर चुकी हैं। सोनम कपूर को अपनी सास के हाथ का खाना बहुत पसंद है और वह कई बार अपनी सास की तारीफ कर चुकी हैं। वहीं प्रिया आहूजा को भी हर वक्त अपनी बहू की याद सताती हैं। कुछ दिनों पहले सोनम कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था।
इस वीडियो में उन्होंने दिखाया था कि कैसे उनकी सास उनसे खाने के बारे पूछ रही हैं। दरअसल कोरोना वायरस के चलते देश भर में जब लॉकडाउन था तब सोनम ने अपने मायके की जगह अपनी ससुराल में सास के साथ वक्त बिताना ज्यादा अच्छा समझा। होने वाली है शादी तो फॉलो करें सोनम कपूर के ये 5 वेडिंग लुक्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी सास से मां जैसा ही प्यार करती हैं वहीं उनकी सास डेनिस जोनस भी उन्हें बहुत चाहती हैं। हालहि में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास के जन्मदिन पर एक बहुत ही सुंदर मैसेज लिखा था। प्रियंका ने लिखा था, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मम्मी। आज का दिन आपके लिए बीते हुए हर दिन से ज्यादा अच्छा हो।' डेनिस भी प्रियंका चोपड़ा को बहुत लाइक करती हैं। प्रियंका अपने ससुराल वालों के साथ छुट्टियां बिताना भी बहुत पसंद करती हैं। अपनी साथ के साथ वह कई ट्रिप पर जा चुकी हैं।
बॉलीवुड की इन सास-बहू की जोड़ी के बीच का प्यार देख आप भी इमोशनल हो गए होंगे। सास-बहू का रिश्ता बेहद नाजुक होता है यदि उसे प्यार से संभाला जाए तो वह एक मिसाल बन जाता है जैसे इन बॉलीवुड सास-बहू की जोड़ी का बॉन्ड एक सुंदर उदाहरण हैं। इस मदर्स डे पर अपनी सास और बहू दोनों को ही अपने रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। देखें अपनी फेवरेट एक्ट्रेसेस के बचपन की अनदेखी तस्वीरें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।