herzindagi
sonam kapoor wedding album

Wedding Anniversary: होने वाली है शादी तो फॉलो करें सोनम कपूर के ये 5 वेडिंग लुक्‍स

अगर आने वाले वेडिंग सीजन में आपकी भी शादी है तो आप सोनम कपूर के यह 4 वेडिंग लुक्‍स को कॉपी कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-05-07, 16:05 IST

बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्‍ट्रेस कही जाने वाली सोनम कपूर की शादी को 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं। गौरतलब है कि सोनम कपूर की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ मुंबई में आनंद आहूजा के साथ हुई थी। सोनम की शादी का जश्‍न कई दिनों तक मनाया गया था। अपनी शादी के हर फंक्‍शन में सोनम ने एक से बढ़कर एक आउटफिट्स पहने थे। हर आउटफिट में सोनम कपूर लाजावाब नजर आ रही थीं।

आज सोनम की वेडिंग एनिवर्सरी में हम उनके वेडिंग्‍स लुक्‍स के बारे में आपको बताएंगे। अगर आने वाले समय में आपकी भी शादी होने वाली है तो आप इन लुक्‍स को रीक्रिएट कर सकती हैं। 

 इसे जरूर पढ़ें: सब्‍यासाची मुखर्जी ने इन 7 सेलिब्रिटी दुल्‍हनों के लिए डिजाइन किए हैं लेहंगे, सब में हैं कुछ खास बात

sonam kapoor wedding video

मेहंदी लुक 

सोनम कपूर ने अपने मेहंदी फंक्‍शन में फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी। सोनम ने लेवेंडर शरारा और पेस्‍टल पिंक कलर का कुर्ता पहना था। इस लहंगे पर गोटा पट्टी वर्क किया गया था।  इस लुक में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ  रही थीं। अगर आप भी अपनी मेहंदी फंक्‍शन के लिए एक अच्‍छी सी ड्रेस तलाश रही हैं और लेहंगे के अलावा कुछ ट्राय करना चाहती हैं तो आपको भी सोनम कपूर की तरह शरारा कुर्ता पहनना चाहिए। मेहंदी के फंक्‍शन के लिए यह ड्रेस आपको स्‍टाइलिश लुक देने के साथ-साथ कम्‍फर्ट भी देगी। वेडिंग के लिए सलेक्ट करना है परफेक्ट लहंगा, इन टिप्स को ना करें नजरअंदाज

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्‍लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी में किसका लेहंगा लुक है बेस्‍ट? आप ही बताएं

sonam kapoor wedding jewellery

संगीत सेरेमनी 

सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी भी शानदार थी। इस फंक्‍शन में सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ आईवरी कलर का लेहंगा पहना था।  इस लहंगे पर चिकनकारी की गई थी। सोनम के इस लेहंगे का ब्‍लाउज बेहद स्‍टाइलिश और ग्‍लैमरस लुक का था। सोनम के ब्‍लाउज की बैक डिजाइन ओपन और डोरी लुक वाली थी। ब्‍लाउज में उपर और नीचे दोनो तरफ डोरी वर्क किया गया था। वहीं ब्‍लाउज का फ्रंट सिंपल था मगर इसपर हैवी गोल्‍डन वर्क किया गया था। जिसे सोनम ने हैवी चोकर पहन कर हाइड कर रखा था। अपनी संगीत सेरेमनी में सोनम ने बालों में गजरा भी लगाया था। उनका यह अंदाज सभी को काफी पसंद आया था। अगर आप को भी सोनम का यह लुक पसंद आया हो तो आप अपनी संगीत पार्टी में इसे रिक्रिएट कर सकती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के इन 4 लेहंगा डिजाइंस को आप भी करा सकती हैं रिक्रिएट

sonam kapoor wedding card

सोनमा कपूर का वेडिंग लेहंगा 

अपनी शादी के लिए सोनम कपूर ने ट्रेडिशनल लाल रंग को ही चुना था। फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील ने इस लहंगे को बेहद खूबसूरती के साथ डिजाइन किया था। सोनम के लेहंगे पर गोल्‍डन कलर के कमल के फूल की एम्‍ब्रॉयडरी की गई थी। मौनी रॉय के ये 3 डिजाइनर लेहंगों को आप भी करा सकती हैं रिक्रिएट

 

लेहंगे साथ सोनम ने विंटेज लुक वाला गुट्टापुसालू चोकर नेकलेस और मल्‍टी लड़ों वाली मांग पट्टी पहनी थी। सोनम अपने ब्राइडल लुक में एकदम महारानी की तरह दिख रही थीं। अगर आपकी शादी भी करीब हैं तो आप भी किसी अच्‍छे लोकल डिजाइनर से सोनम कपूर जैसा लेहंगा डिजाइन करवा सकती हैं। मात्र 3000 रुपए के अंदर करें अपनी हल्दी सेरिमनी की शॉपिंग

 sonam kapoor wedding pics

पोस्‍ट वेडिंग फंक्‍शन 

अपने पोस्‍ट वेडिंग फंक्‍शन में सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्‍ना का डिजाइन किया हुआ सेवरॉन पैटर्न लहंगा पहना था। इस लहंगी की चोली ग्रे और दुपट्टा मैटेलिक कफतान लुक में था। सोनम कपूर इस लुक में बेहद डिफ्रेंट नजर आ रही थीं। आप भी अगर आपने वेडिंग रिसेप्‍शन में कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो आपको सोनम कपूर का यह लुक कॉपी कर लेना चाहिए। 

 

सोनम कपूर के वेडिंग के यह 4 पॉपुलर लुक आपको कैसे लगे हमें जरूर बताइएगा। आप भी किसी अच्‍छे लोकल डिजाइनर से इन सभी लुक्‍स को रीक्रिएट करवा सकती हैं। केवल 5000 रुपए में पाएं सोनम कपूर जैसा लुक, यहां से करें सस्ते दामों पर शॉपिंग

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।