बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का फैशन के मामले में कोई जवाब नहीं है। सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेसेस में टॉप पर आती हैं। सोनम कपूर को एक्सपेरीमेंट करने में भी डर नहीं लगता। वह हर नए फैशन ट्रेंड को ट्राय करती हैं। हालही में सोनम कपूर की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही हैं। इसमें वह एथनिक लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल, सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा के नए कलेक्शन के लिए रैम्प वॉक की थी। वह इस फैशन वॉक में शोस्टॉपर थीं। इस दौरान उन्होंने बहुत ही खूबसूरत पिंक लेहंगा पहना था।
इसे जरूर पढ़े: फेस्टिव सीजन में अपनी चहेती एक्ट्रेसेस के इन 5 स्टाइलिश लुक्स से लें इंस्पिरेशन
सोनम कपूर की जल्दी फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं और इसी बीच सोनम कपूर के इस नए रीगल लुक ने फैशन के गलियारों में हंगामा मचा दिया है। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा की पिंक ब्राइडल लेहंगा कलेक्शन का एक डिजाइनर लेहंगा पहना है। सोनम के लेहंगे पर बहुत ही शानदार मिरर डिटलिंग की गई है। इस लेहंगे में सोनम कपूर बहुत ही ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। इस लेहंगे को सोनम कपूर ने बोर लॉन्ग स्लीव्ज वाले ब्लाउज के साथ पेअर अप किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग का दुपट्ट बेहद रॉयल अंदाज में ड्रैप किया हुआ है।
उन्होंने दुपट्टी को सिर से ओढ़ा है। आपको बता दें कि सोनम कपूर को स्टाइलिस्ट मोहित राय और आयशा अमीन निगम ने स्टाइल किया है। सोनम कपूर का यह लेहंगा बेशक आपको आसानी से बाजार में या ऑनऑनलाइन न मिल सके मगर, उनके पिंक कलर के लेहंगे जैसा कलर का आपको लेहंगा बाजार में जरूर मिल जाएगा। वैसे आप फेस्टिवल सीजन के लिए इस तरह का पिंक लेहंगा तलाश रही हैं तो आप कम दामों पर यहां से खरीद सकती हैं। यहांं आपको पिंक लेहंगे की बहुत ही वाइड रेंज मिल जाएगी। आपको बाजार में 5999 रुपए का जो लेहंगा मिलेगा वह यहां से इसे खरीदेंगी तो यह आपको 4499 रुपए में हीी मिल जाएगा।
सोनम कपूर ने इस लेहंगे के साथ बहुत ही खूबसूरत ज्वैलरी पहनी हुई है। आजक की दुल्हन बहुत भारीभरकम ज्वैलरी नहीं पहनना चाहती हैं ऐसे में अगर आप भी लाइट वेटेड ज्वैलरी पहनना चाहती हैं तो आपको भी सोनम कपूर की तरह चोकर, मांग टीका और चांद बाली के साथ अपने लुक को और ग्रेसफुल बनाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़े: Amazon Sale: करवा चौथ के लिए बेस्ट हो सकती हैं ये 9 लिपस्टिक
बाजार में आपको बहुत सारे चोकर सेट मिल जाएंगे मगर आप सस्ते दामों पर यहां से भी डिजाइनर ज्वैलरी सेट खरीद सकती हैं। बाजार में जो सेट आपको 2495 रुपए में मिलेगा वहीं यहां पर आपको मात्र 300 रुपए में मिल जाएगा।
सोनम कपूर ने क्लासिक लुक के लिए विंग्ड आइलाइनर लुक चुना है और उनके मेकअप में बहुत सारा शिमर यूज किया गया है। फ्लॉलेस बेस के साथ सोनम ने न्यूड पिंक लिपस्टिक लगाई हैं और गालों को पिंक ब्लशर से हाइलाइट किया है। सोनम कपूर के इस मेकअप लुक आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। आपको इसके लिए सबसे पहले फ्लॉलेस बेस तैयार करना होगा और फिर कॉन्टोरिंग करके अपने फेस के फीचर्स को उभारें। इसके बाद आंखों पर विंग्ड आइलाइनर लगाएं। आप सोनम की तरह अपनी आईब्रोज को फिल भी कर सकती हैं। सबसे लास्ट में आपको होंठों पर न्यूड पिंक लिपस्टिक लगानी हैं। करवा चौथ पर पैरों में लगवाएं ये 5 मेहंदी डिजाइंस
आपको कई अच्छे ब्रांड्स में ये शेड मिल जाएगा मगर सबसे बेस्ट L’Oreal Paris Color Riche Moist Matte Lipstick, Flatter Me Nude रहेगा। आपको बाजार में 750 रुपए का मिलेगा मगर, आप सस्ते दामों पर इसे यहां से खरीद सकती हैं। यहां पर यह आपको मात्र 448 रुपए का मिल जाएगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।