करवा चौथ पर नई दुल्हन की तरह सजने का रिवाज काफी पुराना है। महिलाएं बहुत खूबसूरत तैयार होकर चांद की पूजा करती हैं। चटक रंग की साड़ी, बेहतरीन मेकअप और अक्सर अपनी सबसे पसंदीदा लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। पर अगर इस करवा चौथ पर आपने अभी तक ये तय नहीं किया है कि साड़ी या लहंगे या जो भी ड्रेस आप पहन रही हैं उसके साथ आपको किस तरह की लिपस्टिक लगानी है तो हम इसमें आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। दरअसल, ये सभी लिपस्टिक्स ब्राइडल मेकअप में मदद कर सकती हैं और इनके शेड्स साथ ही साथ इन शेड्स को ऑफिस आदि के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
अधिकतर महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं, लेकिन ये जरूरी तो नहीं। अगर आपको लाल रंग पसंद है तो लाल शेड्स और अगर कोई और एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो कई और शेड्स मार्केट में मौजूद हैं। आप पिंक, न्यूड लिपस्टिक, ऑरेंज टोन की लिप्सिट सब कुछ ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी लिस्ट है।
शुगर की लिपस्टिक भले ही थोड़ी ज्यादा महंगी होती है, लेकिन इसकी स्टे पावर काफी ज्यादा होती है और ये आपके होठों को ड्राई भी नहीं करती है। शुगर के मैट एज हेल क्रेयॉन की स्कार्लेट ओ हारा लिपस्टिक काफी अच्छी है और ये शेड न सिर्फ करवा चौथ के लिए अच्छा है बल्कि अगर आपकी आदत है बोल्ड लिप्सिटक लगाने की तो ये शेड आपको हर जगह अच्छा लगेगा। ये बहुत ही खूबसूरत रेड शेड है जो आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- HZ Tried & Tested: Biotique Morning Nectar Skin Moisturizer का रिव्यू और प्राइस
अगर आप लाल की नहीं बल्कि पिंक रंग की दीवानी हैं तो ये शेड आपको यकीनन पसंद आएगा। भारतीय स्किन टोन के लिए ये शेड काफी अच्छा है। इसे आप लगभग सभी आउटफिट्स के साथ पेयर कर सकती हैं। क्योंकि ये डीप पिंक शेड है इसलिए ये हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है। इसका पिगमेंटेशन फॉर्मूला काफी अच्छा है और सिर्फ 1 स्वाइप में आपको परफेक्ट रंग मिलेगा। ये 5-6 घंटे आराम से टिकती है।
ये भी एक रेड शेड की लिपस्टिक है। एक या दो स्वाइप में ये परफेक्ट रेड रंग देती है। अगर आपको लगता है कि ये बहुत ज्यादा बोल्ड हो रही है तो एक ही स्वाइप लगाएं वो काम हो जाएगा। इसके साथ ये समस्या है कि ये बहुत ज्यादा मैट है। तो अगर आपके ड्राई होठ हैं तो आपको पहले अपने होठों पर लिप बाम लगाना होगा।
अगर आपको न्यूड शेड पसंद है और आपको लगता है कि थोड़ा सा ट्विस्ट के साथ आपको न्यूड रंग ज्यादा बेहतर लग सकता है तो आपके लिए ये लिपस्टिक है। भारतीय स्किन टोन के लिए ये लिपस्टिक बहुत अच्छी है और पार्टी और नॉर्मल ऑफिस वियर के लिए भी अच्छी है। अगर करवा चौथ लुक के लिए पेस्टल रंग पहन रही हैं तो इस लिपस्टिक को ट्राई करें। ये आपके होठों पर 5 घंटे तक रुक सकती है।
अगर आप कम दाम में कोई अच्छी लिपस्टिक खरीदना चाहती हैं तो आप ये शेड ट्राई कर सकती हैं। ये पिंक शेड है जो भारतीय स्किन टोन के हिसाब से परफेक्ट है। इसमें थोड़ा शिमर लुक भी है, लेकिन इतना नहीं कि आपको परेशान करे। इसका पिगमेंटेशन भी काफी अच्छा है। ये शेड दिन और रात दोनों के लिए परफेक्ट हो सकता है।
ये कोरल रंग है (हल्का ऑरेंज) और इसके साथ इसमें लाल अंडरटोन है जो मिक्स होकर बहुत ही खूबसूरत शेड देती हैं। ये हर मौके और हर मौसम के लिए परफेक्ट हो सकती है। ये शेड लगभग हर कोई आराम से पसंद कर सकता है। इस लिपस्टिक का टेक्सचर काफी स्मूथ और क्रीमी है और ये ड्राई लिप्स वाले लोगों के लिए भी अच्छी है।
क्या आपने कभी ईंठ का रंग देखा है? उसका ब्राइट शेड ये लिपस्टिक है। ये बहुत ही आकर्षक रंग है और ये चेहरे की रंगत को और खिला हुआ दिखाता है। ये लगभग हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट है। लिपस्टिक का शेड वेलवेट वाला है और इसका पिगमेंटेशन भी काफी अच्छा है। अगर आपको थोड़ा हटकर कोई लिप शेड चाहिए तो ये लिप शेड काफी अच्छा हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Skin Care Tips: ये चारकोल फेस स्क्रब लगाएंगी तो त्वचा पर आएगा अलग सा ग्लो
अगर आपको नियॉन पिंक रंग पसंद है तो ये शेड काफी पसंद आएगा। ये पार्टी में, रोजमर्रा आदि किसी भी काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको लगता है कि कोई मैट फिनिश वाला नियॉन रंग लगाया जाए करवा चौथ पर तो ये रंग आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।
शुगर मैट एज हेल क्रेयॉन का ही मर्फी ब्राउन शेड इतना खूबसूरत ब्राउन रंग है कि अगर आपको डार्क शेड्स पसंद हैं तो इसे जरूर ट्राई करें। काफी बोल्ड शेड है ये और किसी पार्टी या किसी फंक्शन में तो ये कमाल कर सकता है।
ये सभी लिपस्टिक्स ऐसी हैं जो एक बार लगाने के बाद कुछ घंटों का आराम आपको दे सकती हैं। ऐसे में आप इनका इस्तेमाल वैसे ही करें। अगर आपकी कोई फेवरेट लिपस्टिक है जो हमने इस लिस्ट में शामिल नहीं की तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।