सही न्यूड लिपस्टिक ढूंढना बड़ी मेहनत का काम है। भारतीय स्किन टोन के लिए परफेक्ट न्यूड लिपस्टिक बाज़ार में बहुत सी हैं, लेकिन कई बार लोग समझ नहीं पाते कि क्या चुनें। ये समस्या सिर्फ आपकी नहीं है बल्कि मेरी भी यही समस्या थी। कई बार मरून, ब्राउन आदि अंडरटोन वाली लिपस्टिक मिलती हैं। कुछ ही लिप शेड्स पिंक बेस न्यूड होते हैं।
अगर आपको भी ये समस्या हुई है और आपको भी लगता है कि न्यूड लिपस्टिक आपकी स्किन टोन के हिसाब से सही लिपस्टिक नहीं मिल रही है तो हमारी ट्राई की हुई ये 7 लिपस्टिक इस्तेमाल कर सकती हैं। ये लिपस्टिक अलग-अलग रेंज में मिलती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- लिपस्टिक लगाते समय ना करें ये मिस्टेक नहीं तो बिगड़ जाएगी लिप शेप
300 रुपए से कम-
1. Lakmé Enrich Lip Crayon - Cinnamon Brown
लैक्मे का ये लिप क्रेयॉन लिपलाइनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और साथ ही साथ लिपस्टिक की तरह भी। सबसे सस्ती न्यूड लिपस्टिक की बात करें तो यही लिपस्टिक ऑप्शन सामने आएगा। मेरा एक्सपीरियंस इस लिपस्टिक के लिए ये रहा कि इसे किसी अन्य के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे पिंक या ब्राउन के साथ मिक्स कर परफेक्ट शेड बनाया जा सकता है। ये होठों को ड्राई भी नहीं करता है। तो जिन्हें ड्राई होठों की समस्या है वो भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर होठ बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो हल्का सा लिप बाम पहले लगाया जा सकता है।
ये लिप क्रेयॉन 180 रुपए की रेंज में मिलता है। लेकिन एक डील के तहत आप इसे 157 रुपए में खरीद सकती हैं। खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
2. Maybelline Lipstick in Mysterious Mocha
ये लिपस्टिक हाइड्रेटिंग फॉर्मूला के साथ आई हुई है और इसलिए इसके साथ ड्राइनेस की समस्या बिलकुल ही नहीं होगी और साथ ही इसका रंग ज्यादा गर्मी या ह्यूमिडिटी में भी फेड नहीं होगा। ये काफी अफोर्डेबल लिपस्टिक है और इसका रंग भी काफी अच्छा चलेगा। हां, कुछ समय बाद ये खाने-पीने की वजह से फेड होने लगेगी।
ये लिपस्टिक 300 रुपए की रेंज में मिल जाएगी। इसे खरीदने के लिए आप यहां क्लिक कर सकती हैं।
3. Colorbar Velvet Matte Lipstick, Passion
ये लगभग हर स्किन टोन पर काम करेगी। ये लिपस्टिक डार्क रंग में आती है इसलिए इसे गेहुएं रंग के साथ-साथ गोरे रंग पर भी अच्छी लगेगी। ये रंग न्यूड लिपस्टिक को एक ट्विस्ट देगा। होठों की देखभाल भी होती रहेगी क्योंकि इसका फॉर्मूला भी ऐसा है कि ये होठों को ड्राई नहीं करता। अगर न्यूड शेड में डार्क रंग इस्तेमाल करना है तो ये ले सकते हैं।
ये लिपस्टिक 240-260 रुपए की रेंज में मिल जाएगी। इसे खरीदना चाहती हैं तो यहां क्लिक करें।
500 रुपए से कम-
1. Maybelline New York Color Sensational Powder Matte Lipstick - Touch Of Nude
Maybelline कलर सेंसेशन का ये शेड काफी अच्छा पीच रंग का न्यूड शेड है। अगर इसे इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखना कि ये बहुत ज्यादा डस्की स्किन पर अच्छी नहीं लगेगी। ये काफी पिगमेंटेड है सिर्फ दो स्ट्रोक ही काफी हैं परफेक्ट लिप शेड देने के लिए। इसके साथ ये दिक्कत है कि ये आसानी से किसी भी चीज़ पर निशान छोड़ देती है।
ये लिपस्टिक आपको 380 रुपए की रेंज में मिल जाएगी। पर अगर आप इससे सस्ते दाम में खरीदना चाहती हैं तो इस डील के तहत ये लिपस्टिक 280 रुपए में खरीद सकती हैं।
2. Lakme 9 to 5 Lip Color – Coffee Command
इसे परफेक्ट न्यूड रंग की लिस्ट में शामिल कर लीजिए। ये ज्यादा देर तक रुकता है और इस लिपस्टिक में क्रीमी टेक्स्चर है। ये करीब 5-6 घंटे तक आराम से स्टे करेगी। इसमें मैट फिनिश है और इससे भी होठों के ड्राई होने की समस्या नहीं होती है। ये आराम से फूड टेस्ट भी पास कर जाती है। ये गोरी और डस्की दोनों ही स्किन टोन को सूट करेगी।
ये लिपस्टिक 450 रुपए की रेंज में मिलेगी।लेकिन अगर आप इसे कम दाम में खरीदना चाहती हैं तो 380 रुपए की रेंज में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
1000 रुपए से कम-
1. Maybelline Lip Gradation in Mauve 1
अगर आपको अलग-अलग चीज़ें ट्राई करने से कोई समस्या नहीं है तो ये प्रोडक्ट आपके लिए है। ये बहुत सॉफ्ट लिपस्टिक है और ये काफी खूबसूरत दिखती है। ये रंग लगभग सभी स्किन टोन्स को सूट करती है। ये बहुत खूबसूरत रंग है जो न्यूड का अहसास तो देता है, लेकिन साथ ही साथ एक ट्विस्ट भी देता है।
ये लिपस्टिक 550 रुपए की रेंज में उपलब्ध हो जाएगी। एक डील के तहत ये आपको सस्ती मिलेगी। 438 रुपए में इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
इसे जरूर पढ़ें- इन 10 कारणों से लिपस्टिक बिगाड़ सकती है चेहरे का लुक
2. Sugar Lip Crayon Jackie brown and Stephenie plum
ये मेरी लिस्ट की सबसे अच्छी और सबसे ज्यादा देर तक चलने वाली लिपस्टिक है। शुगर लिपस्टिक के यही दोनों शेड्स ऊपर तस्वीर में Herzindagi के टीम मेंबर्स ने इस्तेमाल किए हुए हैं। ये शेड्स बहुत खूबसूरत हैं और साथ ही साथ इन्हें लगाने के बाद आपको इसे बार-बार अप्लाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्योंकि ये लिपस्टिक 8 घंटों तक टिकेगी और इसके साथ ये समस्या भी नहीं है कि ये बहुत सारी जगह निशान छोड़ेगी। ये लिपस्टिक वाकई किसी को रिकमेंड की जा सकती है। इसका रिव्यू पढ़ना है तो यहां क्लिक करें।
ये लिपस्टिक आपको 799 रुपए की रेंज में मिलेगी। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों