herzindagi
deepika padukone lipstick tips perfect lip shape main

लिपस्टिक लगाते समय ना करें ये मिस्टेक नहीं तो बिगड़ जाएगी लिप शेप

हर लड़की लिपस्टिक लगाते समय करती है ये गलतियां। अगर आप चाहती हैं परफेक्ट लिप शेप तो लिपस्टिक लगाते समय ना करें ये गलतियां।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-08-01, 08:55 IST

लड़कियां लिपस्टिक लगाते समय अकसर गलतियां करती हैं। ये ऐसी गलतियां होती है जिससे आपके लिप्स की शेप बिगड़ जाती है। अगर आप परफेक्ट शेप चाहती हैं या ये चाहती हैं कि बॉलीवुड हीरोइन्स की तरह आपके लिप्स भी शाइन करें तो आप लिपस्टिक लगाते समय जो गलियां करती हैं उनके बारे में जान लें। ये बेहद छोटी सी गलतियां होती है जो आपके चेहरे पर बड़ा असर दिखाती हैं। सिर्फ परफेक्ट तरीके से लगी लिपस्टिक की आपके मेकअप के लिए काफी है। लिपस्टिक लगाते ही आपके चेहरे पर ग्लो आ जाता है जिससे आप शाइन करने लगती हैं। 

होठों की शेप के हिसाब से चुनना चाहिए लिपस्टिक का रंग 

जी हां ये बात बहुत ही कम लड़कियां जानती हैं लिपस्टिक के रंग का असर आपकी लिप शेप पर भी पड़ता है। अगर आप दार्क कलर की लिपस्टिक लगाती हैं तो इसमें आपके होंठ पतले नज़र आते हैं। जिन लड़कियों के होंठ पतले होते हैं उसे लाइट कलर की लिप्सटिक या फिर लिपस्टिक के ग्लॉसी शेड्स ही लगाने चाहिए। इनफेक्ट होठों के सेंटर में सिर्फ लिपस्टिक लगाएं और बाकि लिप्स पर इसे स्मज कर लें इससे आपके लिप्स की शेप भी अच्छी बनेगी और आपके होंठ भी मोटे दिखेंगे। 

लिपस्टिक लगाना कहां से शुरु करें?

लिपस्टिक लगाते समय ज्यादातर लड़कियां ये नहीं जानती कि लिपस्टिक को कहां से लगाना शुरु करना चाहिए। इसलिए अच्छी से अच्छी लिपस्टिक में भी आपके लिप्स की शेप बिगड़ जाती हैं। आपको बता दें कि हमेशा होठों के बीच से (क्यूपिड बो से) लिपस्टिक लगाने की शुरुआत करनी चाहिए और फिर लिपस्टिक को पूरे होठों पर लगाना चाहिए।इसके अलावा लिपस्टिक लगाने के बाद हमेशा एक टिश्यू पेपर लें और इसे होंठों के बीच रखकर हल्का दबाएं। इससे जब आप चाय-पानी पिएंगी तो ग्लास या कप पर दाग नहीं लगेगा।

Read more: क्या आप टूटी हुई लिपस्टिक को दोबारा जोड़ने के ट्रिक्स जानती हैं?

 lipstick tips perfect lip shape

स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक का रंग चुनें

जी हां लिप्सटिक का रंग हमेशा त्वचा के रंग को ध्यान में रखकर चुनना चाहिए। अगर आपा रंग डार्क है तो हल्के कलर्स अवॉइड करें। ऐसी लडकियों पर बरगंडी, डीप कॉरेल, वाइन रेड, कॉफी ब्राउन, डीप प्लम जैसे ब्राइट कलर्स अच्छे लगते हैं। इतना ही नहीं लिपस्टिक को ज्यादा दार्क भी ना करें।

 

अगर आपका रंग साफ है तो आपको पिंक, पीच, प्लम, कॉरेल जैसे फ्रूटी शेड्स लगाने चाहिए। डस्की स्किन पर रूबी रेड, पर्पल, बेरी, कॉफी ब्राउन, ब्राइट पिंक, कॉरेल ऐसे ब्राइट लिप कलर अच्छे लगते हैं। 

Read more: पति की शर्ट पर लगा लिपस्टिक का दाग कैसे छुड़ाएं

लिप लाइन से बाहर लिपस्टिक ना लगाएं

लिप लाइन लिपस्टिक लगाने से पहले इसली बनायी जाती है कि आपके लिप्स की शेप ना बिगड़े ऐसे में अगर आप अपने होठों के मोटा दिखाने के लिए लिप लाइन के बाहर लिपस्टिक लगाती हैं तो इससे लिप्स की शेप बिगड़ जाती है।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।