गर्मियों में आप अपने लुक्स को अनहांस करने के लिए मैट लिप शेड्स यूज कर सकती हैं। मैट लिपस्टिक्स के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि ये आपको स्मूद फिनिश देती हैं, जिससे आपके लिप्स परफेक्टली हाइलाइट हो जाते हैं। लेकिन लिपशेड्स लेते हुए एक बड़ी मुश्किल कीमत को लेकर आती है। हालांकि मैट लिपस्टिक के महंगे ब्रांड बाजार में मौजूद हैं लेकिन आप कुछ अफोर्डेबल ब्रांड्स में भी अपने लिए बेहतरीन लिपस्टिक खरीद सकती हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ ब्रांड्स के बारे में-
500 रुपये से कम में मिल जाने वाले इस लिप शेड से आपको एक स्ट्रोक में लॉन्ग लास्टिंग टेक्शचर मिलता है। यह आपको एक गर्जियस सॉफ्ट मैट फिनिश देती है। पार्टी में आपको यह लिपस्टिक बेहतरीन लुक देती है। प्लश, पिगमेंट रिच फॉर्मूल, इंटेंस कलर, स्मूद टेक्शचर, वन स्ट्रोक एप्लीकेशन, लग्जरियस लुक की खूबियों वाली यह लिपस्टिक विटामिन ई से युक्त है। एक और फायदा यह है कि फेस्टिव सीजन के हिसाब से इसे नायका पैनल की तरफ से चुना जाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये पूरी रेंज सुपर अफोर्डेबल है और आप इसे अपने मेकअप किट का हिस्सा बना सकती हैं।
Read More : कम बजट के ये परफ्यूम दिनभर आपको रखेंगे फ्रैश
मेबलीन न्यूयॉर्क कलर सेंसेशन क्रीमी मैट लिप कलर एक क्रीमी टेक्शचर देती है। सुप्रीम सेंसेशन मैट लिपस्टिक लगाने से आपके होंठ काफी खूबसूरत नजर आते हैं। ये हाइड्रेटिंग लिप कलर्स आपके होठों को स्मूद और ईवन लुक देते हैं। इससे आपके लिप्स दिनभर मॉइस्चराइज्ड रहते हैं। इसके साथ आप अपने होंठ ब्राइट और वाइब्रेंट रख सकते हैं। इसका प्रेशस ऑयल आपको सेंसुअल फिनिश देता है। यह लिपस्टिक 15 बेहतरीन शेड्स में उपलब्ध है। यह काफी लाइट वेट है। यह लिप लाइन्स से बाहर नहीं बहती है।
लैक्मे में पहली बार मूज टेक्शचर में यह लिपस्टिक उपलब्ध है। इसकी खासियत यह है कि यह इंटेंस कलर देता है, जिससे आपके होंठों को मिलता है आकर्षक लुक। एप्लीकेटर से इसे लगाना और भी आसान हो जाता है। इसका ड्युअल बेनिफिट यह है कि यह ईवन फिनिश देता है और वर्किंग वुमन के लिए काफी मुफीद है। यह बरगंडी, क्रिमसन, पिंक प्लश, न्यूड जैसे 10 शेड्स में उपलब्ध है। इसे होठों के बीच वाले हिस्से से बाहर की तरफ अप्लाई करें। गालों पर इसे हल्के हाथों से रब करें।
नई एनरिच लिप क्रेयॉन्स से आप अपने लिप्स को खूबसूरती से स्केच कर सकती हैं। सॉफ्ट टेक्शचर देने के लिए और स्मूद मैट फिनिश देने के लिए यह एक नया लिप कलर क्रेयॉन है। हाई पिगमेंटेड फॉर्मूला वाली यह लिपस्टिक एक इंटेस लुक देती है। नेचुरल शिया और कोकोआ बटर एक्सट्रेक्ट्स आपके लिप्स को सॉफ्ट बनाते हैं।
नोट : 500 की रेंज में बहुत से बेहतरीन लिप शेड्स उपलब्ध हैं और आप अपनी इच्छानुसार इन शेड्स में से खुद को सूट करने वाला लिप शेड खरीद सकती हैं। हम यहां किसी विशेष ब्रांड को लेने की सलाह नहीं दे रहे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।