चेहरे की सुंदरता आपके होंठों पर काफी डिपेंड करती हैं। इसलिए तो हर लड़की अपने होंठों को सुंदर बनाने के लिए कई सारे उपाय करती है। अगर आप भी ऐसा ही कोई उपाय ढूंढ रही हैं तो ये वीडियो एक बार देखें।
Updated:- 2018-04-24, 16:18 IST
होंठ चेहरे की सुंदरता का सेंटर प्वाइंट है। इसलिए तो सिंपल मेकअप के ऊपर केवल एक रेड लिपस्टिक ही लगा लेते हैं तो पूरा चेहरा फ्रेश दिखने लगता है। आपने नोटिस भी किया होगा कि एक रेड लिपस्टिक पूरे चेहरे के साथ आपकी पूरी पर्सनेलिटी में चार चांद लगा देती है। इसलिए तो लड़कियां होंठों को सुंदर बनाने के लिए कई सारे उपाय करते रहती हैं।
लेकिन कई लड़कियों के होंठ पतले होते हैं। जिसके कारण उनकी चेहरे पर वैसी निखार नहीं आ पाती जैसा कि लड़कियां चाहती हैं। जिसके कारण वे कई सारे उपाय अपनाती हैं। लेकिन यह सारे उपाय धरी की धरी रह जाती है। क्योंकि पतले होंठों को आप खुद तो मोटा नहीं बना सकतीं। तो फिर बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस की तरह सुंदर और सेक्सी लिप्स पाने के लिए क्या किया जाए?
Read More:घर पर बनाएं फटे होटों के लिए स्क्रब
पतले होंठों को मोटा बनाने के लिए लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर का इस्तेमाल करें। सबसे पहले लिपलाइनर को ऊपर के होंठों पर थोड़ा बाहर से लगाएं। जिस तरह से इस वीडियो में लगाने का तरीका दिखाया गया है। उसी तरीके से लिपलाइनर को नीचे के होंठों पर लगाएं।
होठों को सही शेप देने से होंठ सुंदर नजर आते हैं। इसलिए होंठों को सुंदर शेप देना जरूरी है। होंठों को सुंदर, आकर्षक और मोटा दिखाने के लिए आपको सबसे पहले उस पर लाइन ड्रा करना सीखना चाहिए। क्योंकि लिपलाइनर का इस्तेमाल करना बहुत ही कम लड़कियों को आता है। अगर आपको लिपलाइनर का इस्तेमाल करने नहीं आता है तो घर पर वीडियो में देखकर रोज लिपस्टिक लगाने की प्रैक्टिस करें। इससे आपको सही तरीके से लिपस्टिक लगाने आ जाएगी।
Read More:बिना सर्जरी के आप पा सकती हैं परफेक्ट लिप्स
हमेशा लिपस्टिक के रंग की ही लिपलाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। लिपलाइनर और लिपस्टिक अलग-अलग रंग की ना लें। यह होंठों को अच्छा लुक नहीं देता।
लिपस्टिक या लिपग्लॉस का उपयोग करने से पहले लिपलाइनर की सहायता से होठों पर आउटलाइन कर दें। इसके बाद उसमें किसी हल्के रंग की लिपस्टिक का प्रयोग करें। यदि आपके नीचे के तरफ के होंठ मोटे और ऊपर के होंठ पतले है तो इसे समान लुक प्रदान करने के लिए लिपलाइनर का उपयोग कर होठों को उभार दें। इससे दोनों ओर का शेप समान हो जायेगा और आपके होठ उभार पाकर सुंदर और आकर्षक लगने लगेगें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।