herzindagi

ये घरेलू उपाय जो रखेंगे आपके होंठो को गुलाबों-सा कोमल

सर्दियों में आपके होंठो का बेजान और रुखा होना एक आम बात है। जिसकी वजह से आपके होंठ फटने लगते हैं। इन्हे रोकने के लिए अब आप ये घरेलु नुस्के अपना सकतीं हैं।

Sunil Kumar

Updated:- 2018-01-25, 19:19 IST

सर्दियां शुरु होते ही आपके होंठो के लिए परेशानियां आना शुरु हो जाती हैं। होंठो का फटना, उनमें दरारे पड़ना एक आम समस्या बन जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण होता है आपके होंठो से सर्द हवा नमी चुरा लेती है। जिसकी वजह से आपके होंठो पर इसका गलत असर पड़ता है। जिससे छुटकारा पाने के लिए आप ना जाने क्या-क्या नहीं करतीं हैं। तो अब आपको ज्यादा परेशन होने की जरूरत नहीं है। अगर आप नीचे दिये इन उपायों को फॉलो करेंगी तो आपके होंठो की तमाम समस्याएं कुछ ही दिनों में गायब हो जायेंगी।

खीरा रखेगा होंठो को नरम

खीरे का इस्तेमाल ज्यादातर महिलाएं खाने के साथ सलाद के तौर पर करतीं हैं। बगैर ये जाने कि ये आपकी सेहत को ही नहीं ब्लकि आपके होंठो को भी हैल्थी रखता है। प्रकृतिक रूप से खीरे में अनेकों फायदेमंद पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो आपके होंठो को नरम और गुलाबी रखने में आपकी मदद करते हैं। खीरे के अगर लाभकारी पोषक तत्वों को देखा जाए तो इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के और मैगनीज भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। जो आपके होंठो को हैल्थी रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। सर्दियों में आपके होंठो में रूखापन भी आ जाता है। अगर आप रोजाना खीरे के पानी को अपने होठों पर लगायेंगी तो आपके होंठ एकदम सॉफ्ट रहेंगे।

मक्खन बनायेगा आपके होंठो को beautiful

मक्खन आपकी सेहत के लिए वैसे तो बहुत जरूरी होता है। जो आपको तंदुरुस्त रखने में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ये ना सिर्फ आपके खाने के स्वाद का जायका बढ़ा देता है बल्कि ये आपको लिए अनेक फायदे भी देता है। लेकिन क्या आपने अपने मक्खन के लिप बाम के बारे में सुना है? जी हां आपने टी.वी पर ज्यादातर विज्ञापनों में दूध-मलाई से बने स्किन केयर के बारे में जरूर सुना होगा। इन स्किन केयर प्रोड्क्टस के अलावा ये होंठो को मुलायम और shiny भी बनाता है। आप इसे दिन में दो-तीन बर चीनी में मिलाकर अपने होंठों पर मल सकतीं हैं। इसका रोजाना इस्तेमाल आपके होंठो को कालेपन से बचाता है बल्कि उन्हे नमी भी देता है।

Watch more: बालों की समस्या से हैं परेशान तो शमा सिकंदर से जाने कैसे रखें अपने बालों का ख्याल

हल्दी मलाई देंगी आपके होंठो को पोषण

किचन में इस्तेमाल होने वाली हल्दी आपके किचन के लिए ही नहीं बल्कि ये आपके होंठो को भी रूखा होने से बचाती है। आयुर्वेद में वैसे तो हल्दी के कई प्रयोग बताये गये हैं लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल मलाई में मिलाकर करतीं हैं तो ये आपके होंठो को नैचुरल shiny और pink कलर देता है। इसके साथ हल्दी बैक्टीरिया से भी आपके होंठो को बचाती है। आप इसे घर में आसानी से बना सकतीं हैं। इसके लिए आपको हल्दी और मलाई को एक-एक चम्मच मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर उसे अपने होंठो पर rub करना है।

ऐलोवेरा रखेगा आपके होंठों को हैल्थी

ऐलोवेरा के बारे में हमें आपको ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसके आपकी हैल्थ से लेकर इसके हजारो फायदे हैं। जो शायद आपको पता भी नहीं होंगे। ऐलोवेरा प्रकृतिक रूप से आपकी बीमारियों को भी ठीक करता है। सर्दियों में आपके होंठो में दरारे आ जातीं हैं। कई बार इन दरारों से ब्लड तक निकलने लगता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होता है आपके होंठो का मॉस्चाराइज ना होना। अगर आप ऐलोवेरा को रोजाना रात में सोते समय या फिर दिन में अपने होंठों पर मलतीं हैं तो ये आपके होंठो को गहराई से पोषण देता है। जिससे आपके होंठों को प्राकृतिक सुरक्षा मिलने के साथ-साथ वो pink और sexy लगेंगे।

Credits

Producer: Prabhjot Kaur

Video Editor: Syed Afraz

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।