herzindagi

घर पर ही बनाएं अपने लिप्स को PLUMP और POUTY

इस वीडियो में अपने होंठ को प्लम्प और पाउटी बनाना सीखें और दिखें सेक्सी। 

Gayatree Verma

Updated:- 2018-01-24, 12:09 IST

सुंदर और सेक्सी लिप्स हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। इसलिए हर महिला अपने लिप्स पर काफी ध्यान देती है। लेकिन फिर भी वे मनचाहे तरीके से अपने लिप्स को प्लम्प नहीं कर पाती या उनके लिप्स प्लम्प नहीं हो पाते। जैसे कि मैं हमेशा आलिया भट्ट की तरह अपने लिप्स को सुंदर बनाने की कोशिश करती हूं और उसकी तरह पाउट करने की कोशिश करती रहती हूं। लेकिन मेरे से कभी भी आलिया भट्ट की तरह पाउट नहीं हो पाता और लिप्स तो उनकी तरह शायद ही कभी सुंदर लग पाते हैं... :(

आपके शायद भी ऐसा ही होता होता। लेकिन ऐसे में किया क्या जाए?

कुछ नहीं... केवल ये वीडियो देखें और मेरी तरह आप भी घर बैठे अपने होंठों को प्लम्प और पाउटी बनाएं।

स्क्रब करें

सबसे पहले अपने होंठों को स्क्रब करें। स्क्रब करने से होंठों पर जमी गंदगी और डेड सेल्स हट जाती हैं और होंठ सुंदर बना जाते हैं। सेक्सी और पाउटी लिप्स पाने का सबसे अच्छा तरीका है स्क्रब करना।

ऐसे करें स्क्रब

स्क्रब करने के लिए शक्कर और नींबू का मिश्रण यूज़ करें। शक्कर के साथ नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे होंठों के ऊपर रब करें। इससे होंठों के ऊपर से डेड सेल्स हट जाएंगे और होंठ सुंदर दिखेंगे।

तो आज ही इस तरह से स्क्रब से अपने होंठों को सुंदर बनाएं और करें पाउट।

लिप बाम लगाएं

लेकिन स्क्रब करने से ही आपका काम पूरा नहीं हो जाता। स्क्रब करने के बाद होंठों को मॉस्चराइज़ जरूर करें। मॉस्चराइज करने के लिए होंठों पर लिप बाम लगाएं। इससे आपके होंठ पर लिपस्टिक प्लम्पी दिखेगी। लिप बाम होंठों को प्लम्पी दिखाने के साथ ही सुंदर बनाने और हेल्दी बनाने का भी काम करता है। इसलिए होंठों को स्क्रब करने के बाद उनपर लिप बाम जरूर लगाएं।

लिपलाइनर लगाइए

इसके बाद लिपलाइनर लगाइए और अंत में लिपस्टिक लगाइए। पूरा जानकारी के लिए ये वीडियो देखें।

Credits

Producer- Prabhjot Kaur

Editor- Atul Tripathi

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

    Plump your Lips using these simple Make up tricks