Nude lips आज से ही नहीं बल्कि पिछले कई समय से trend में हैं। अगर आप ये सोचें कि हम इस ट्रेंड को over rate कर रहे हैं। तो ऐसा गलत होगा। ऐसी क्या बात है जो इन्हें अपने आप में सबसे अलग बनाती है। शायद आपको ना पता हो कि इसमें आप कई तरह के textures से लेकर कई शेड्स ट्राई कर सकतीं हैं। Nude lips को आप कई तरह के फंक्शन पर carry कर सकतीं हैं। इसमें आप अपनी dresses के मुताबिक और यहां तक की आप ऑफिस में भी इन्हें कैरी कर सकतीं हैं।
इसमें सिर्फ एक रंग trend में नहीं है बल्कि आप ऐसे कई रंग है जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं बात रंगो की हो तो भारतीय रंगो के साथ कैसे खेला जाये ये बखूबी जानते हैं। आप फैशन icon प्रियंका चोपड़ा को ही देख लीजिये हाल ही में उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी खूबसूरत फोटो डालीं जिनमें उन्होने nude lips carry किये हैं। इस मामले में शायद ही कोई ऐसा मौका हो जो प्रियंका चोपड़ा छोड़तीं हों। विश्वास नहीं है तो आप उनकी इन sexy Photos को ही देख लीजिये।
अगर आप कुछ रिस्की ट्राई करने से डरतीं हैं तो आपके लिये nude lips एकदम पर्फेक्ट रहेंगे। आप प्रियंका चोपड़ा को ही देख लीजिये। फैशन का पावर हाउस कहीं जाने वालीं प्रियंका नें इन्हे कई बार try किया है। जो आपको कई serious इंस्पिरेशन देगा।
प्रियंका का Oscar look
पिछले साल प्रियंका चोपड़ा दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार माने जाना वाले oscar में नजर आयीं थीं। अपनी इस Ralp गाउन में वो बेहद ही sexy लग रहीं थीं। दूसरी सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होने कितनी खूबसूती से अपने lips को nude रखा है। अपनी स्किन टोन के मुताबिक प्रियंका ने इस शेड को कैरी किया है। उनका ये look एक dusky look पर भी बेहद ही खूबसूरत लगेगा। तो अगर अब आप ऐसा सोचतीं हैं कि nude lips डस्की ladies के लिये नहीं है, तो आप गलत हैं।
White House डिनर में प्रियंका
जब बात फैशन की हो तो प्रियंका ये बखूबी जानतीं हैं कि उसके साथ उन्हे कैसे खेलना है। आपको शायद उनकी पिछले साल की White house कॉरेस्पोंडेंट डिनर पार्टी याद होगी। जिसमें वो नीचे से उपर तक अपने glam look में नजर आ रहीं थीं। जिसमें उन्होने अपने पसंदीदा डिजाइनरों में से एक जुहिर मुराद का डिजाइन किया हुआ ये black गाउन पहना था।
उसके साथ उन्होनें mid-length हेयर स्टाईल कैरी किया था। जो उनके इस nude lips look को और भी ज्यादा ग्लैमर्स बना रहा था। अगर आप भी प्रियंका से कुछ सीखना चाहतीं हैं तो आपको यो जरूर सीखना होगी कि अपनी स्किन टोन के मुताबिक कैसे nude lip को कैरी सकतीं हैं। इसके साथ आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इस लुक के साथ आप कोई लाइट आउटफिट ना कैरी करें।
Read more: Big Boss 11 कंटेस्टेंट हिना खान के ये हैं killer looks, जिन्हें देखकर हर कोई हो जाये फिदा
The Times के ‘Most Powerful 100’ Gala में प्रियंका चोपड़ा
जब फैशन में दुनिया की ताकतवर ladies की बात होती है तब प्रियंका चोपड़ा का नाम उसमें जरूर आता है। और ऐसे टाइम पर जब दुनिया भर की सबसे फैशनेबल और ताकतवर महिलाएं एक जगह इक्कट्ठी हो रहीं हों। Gala में अपनी इसी फैशनेबल और पावर dressing में प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत कि उन्होने यहां पर एक टाइट सफेद पैंट-सूट पहना था। इसके साथ प्रियंका ने अपने जूड़े को कसकर बांधा हुआ था।
अपने इस look के साथ उन्होने अपने lips को न्यूड और glossy रखा था। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। प्रियंका का ये लुक अभी तक के सबसे sexy looks में से एक था।
Oscar पार्टी में प्रियंका
फैशन में जब बात nude lips की हो तो प्रियंका उन celebs में से एक हैं जिन्हें ये सबसे ज्यादा पसंद है। अपने इसी look के साथ प्रियंका oscar की vanity पार्टी में नजर आयीं थीं। उन्होने यहां पर Michael Kors द्वारा डिजाइन किया हुआ black गाउन पहना था। उनके look में एक खास बात थी कि उन्होने कितनी ही खूबसूरती से अपने nude lips को एक light शेड दिया था। उन्होने अपने lips पर इसके साथ हल्के संतरी रंग की lines carry की थीं। प्रियंका का ये look इस शाम में पार्टी में छाया हुआ था।
ABC चैनल के event में प्रियंका
दुनिया की सबसे खूबसूरत ladies में शुमार प्रियंका के फैशन का जलवा सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। प्रियंका चोपड़ा दुनिया के टॉप लिस्टेड channels में से एक ABC चैनल पर भी नजर आ चुकीं हैं। उनका ये red carpet look बेहद ही शानदार था। Versace की ड्रेस में प्रियंका ने एक लैदर बेल्ट को कैरी किया था। इसके साथ उनका ये sexy मेकअप उन्हे और भी ज्यादा stunning बना रहा था। उनकी ये खूबसूरत green eyeliner जिसमें उन्होने अपने lips पर black का टच दिया हुआ था।
उनके nude lips देखने में बेहद ही beautiful लग रहे थे। अगर आप अभी भी अपने look के साथ रिस्क लेने में घबरातीं हैं तो आपको प्रियंका चोपड़ा से कुछ सीखना चाहिये। आप प्रियंका चोपड़ा को ही देख लीजिये। उन्होने कितने एक्सपेमेंटल तरीके से अपने lips को एक matte nude शेड दी है। इसके साथ उनका हल्का लाइट स्किन टोन भी बेहद graceful लग रहा है।
Read more: पुराने ब्यूटी looks से अब परेशान ना हों, सना खान से सीखिये शादी में कैसे दिखना है खूबसूती की सोनपरी
TCA के summer टूर में प्रियंका
जब बात फैशन की होती है तब प्रियंका चोपड़ा का नाम अपने आप ही आ जाता है। हम प्रियंका की वो sexy green ड्रेसज को कैसे भूल सकते हैं। लेकिन इसमें एक बात पर शायद ही आपने गौर किया हो, वो था प्रियंका का sexy मेकअप जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उसके उपर उनका smokey eye और भी stunning था। प्रियंका अपने इस look में किसी princess से कम नहीं लग रहीं थीं। प्रियंका के इस look से एक बात तो साफ पता चलती है कि आप nude lips में कई तरह की वैरायटी को try कर सकतीं हैं। इसके लिये आपको अपना ज्यादा दिमाग खपाने की जरूरत नहीं है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों