अगर फेस मेकअप की बात की जाए तो, लिपस्टिक के बिना मेकअप पूरा नहीं हो सकता। दरअसल चेहरे में आंख और होंठ दो ऐसे बॉडी पार्ट होते हैं, जिन्हें हाइलाइट करने पर चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। खासतौर पर लिपस्टिक लगाने से चेहरे पर एक अलग ही रौनक आ जाती है। भारतीय महिलाएं ज्यादातर रेड और पिंक कलर की लिपस्टिक लगाना ही पसंद करती हैं, मगर अपने लुक्स में थोड़ा बदलावा लाने का मन है तो इस बार अपनी लिपस्टिक के शेड्स को बदलें और अपनी मेकअप किट में कुछ ऐसे अनयूजुअल शेड्स को शामिल करें जो आपने पहले कभी इस्तेमाल नहीं किए हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन से अनयूजुअल कलर्स हैं जिन्हें आप इस समर सीजन अपनी मेकअप किट में शामिल कर सकती हैं और अपनी ब्यूटी को और भी इनहैंस कर सकती हैं।
पर्पल अफेयर
कान फिल्म फेस्टिवल 2016 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जब पर्पल कलर कि लिपस्टिक लगाई थी तो ब्यूटी वर्ल्ड में हंगामा मच गया था। ऐश्वर्या के इस लुक की काफी तारीफ हुई थी। पर्पल प्योर समर कलर है मगर लिपस्टिक में इस शेड को बहुत कम ही महिलाएं कैरी कर पाती हैं, मगर आपकी स्किन टोन फेयर है तो यह कलर आप पर काफी सूट करेंगा। बेस्ट होगा कि आप इसके व्हाइट आउटफिट के साथ क्लब करके यूज करें। यह आपको यूनीक लुक देगा। बाजार में आपको कई ब्रांड्स की पर्पल शेड की लिपस्टिक्स मिल जाएंगी, जिनकी शुरुआती कीमत 300 रुपए होगी। मगर, आप 191 रुपए अच्छी और सस्ती पर्पल लिपस्टिक यहां से खरीद सकती हैं।
Read More:ये अफोर्डेबल लिप स्टिक्स होठों पर लगाइए, पार्टी की शान बन जाइए
पल्म पार्टी
ऐसा कहा जाता है कि समर सीजन में डार्क कलर्स काफी गॉडी लगते हैं मगर पल्म एक ऐसा कलर है जो समर सीजन में भी आपको कूल लुक दे सकता है। खासतौर पर अगर आपको समर नाइट पार्टी में जाना है तो आप इस कलर की लिपस्टिक को ट्राय कर सकती हैं। डार्क मैरून जैसा यह शेड आपको बेस्ट समर पार्टी लुक देता है। आप इस शेड को वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट्स पर एप्लाई कर सकती हैं। अगर आपका स्किन टोन बहुत ज्यादा फेयर है तो आप इस कलर को अवॉइड करें और अगर आप का स्किन टोन डस्की है तो यह आपको पर्फेक्ट पार्टी लुक देगा।
ब्राउन बेबी
ब्राउन कलर की लिपस्टि भी बहुत कम महिलाएं ही यूज करती हैं। जबकि यह कलर आपको बोल्ड और ब्यूटिफुल दिखाने के लिए काफी है। खासतौर पर अगर आपको किसी डे ईवेंट का हिस्सा बनना है तो ब्राउन कलर की लिपस्टिक आपको बेस्ट लुक दे सकती है। इस शेड की बेस्ट बात यह है कि आप इसे वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
ऑरेंज लिप्स
वैसे तो भारत में ऑरेंज कलर को काफी अच्छा माना जाता है। तीज त्योहारों पर इस रंग के कपड़े महिलाएं खूब पहनती हैं। मगर बात जब इस कलर की लिपस्टिक की आती है तो महिलाएं इस शेड को यूज करने में काफी हिचकती हैं। मगर इस समर सीजनर ऑरेंज कलर ट्रेंड में है, तो अगर आप ट्रेंड को फॉलो करती हैं तो आप इस बार इस शेड की लिपस्टिक को अपनी मेकअप किट में जरूर शामिल करें। ऑरेज लिपस्टिक आपको मार्केट में 229 रुपए की मिल जाएगी मगर आपको अच्छे ब्रांड की ऑरेंज लिपस्टिक 135 रुपए में यहां से मिल जाएगी।
डार्क नाटइ
जब हम काले होंठों की कल्पना करते हैं तो हमें डेविल की याद आती है। मगर इस सीजन डार्क ब्लैक लिपस्टिक शेड फैशन में है। डार्क नाइट के नाम से फेमस यह शेड्स बॉलीवुड ऐक्ट्रेस के बीच काफी ट्रेंड में हैं। कंगना रनौट ने ले कर सोनम कपूर तक इस शेड का यूज कर रही हैं। अगर आप भी इस कलर को यूज करना चाहती हैं तो समर नाइट पार्टीज में आप भी इसे ट्राय कर सकती हैं। यह शेड वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी करके आप खुद को सबसे अलग लुक दे सकती हैं।
गोल्डन गर्ल
भारत में गोल्डन कलर को फेस्टिव कलर का दर्जा दिया गया है मगर फैशन इंडस्ट्री में यह कलर हॉट और स्टाइलिश लुक देने के लिए सबसे अच्छा ऑपशन माना जाता है। समय-समय पर इस कलर में काफी वेरियेशन देखे गए हैं।
खासतौर पर अगर आपको ऑम्ब्रे स्टाइल लिपस्टिक लगाना पसंद है तो आप गोल्डन लिपस्टिक को सिकी भी लाइट शेड के साथ मिक्स अप करके लगा सकती हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों