Sun Mar 22, 2026 | Updated 12:49 AM IST HZ Awards 2026
image

WhatsApp में टेक्स्ट को बोल्ड-Italic या स्टाइलिश फॉन्ट में कैसे बदलें? जानें पूरा प्रोसेस

रोज एक ही तरह के फॉन्ट में चैट देखकर बोर हो गए हैं, तो आप इसमें बदलाव कर सकती हैं। कुछ ट्रिक्स और फीचर्स की मदद से आप अपने टेक्स्ट एकदम अलग हो जाएगा, जिससे मैसज भेजने और पढ़ने में आपको और भी ज्यादा मजा आएगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 08:54 IST

आजकल के युवा वर्ग के लिए बिना फोन के जीवन बिताना आसान नहीं होगा, क्योंकि वह अब इसपर पूरी तरह से निर्भर होते जा रहे हैं। कई बच्चों का हाल ऐसा है कि वह दिन भर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। इसी चलते वॉट्सेप भी अब केवल मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। अगर सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स से तुलना किया जाए, तो आप समझेंगे कि यह सबसे ज्यादा यूज होने वाली एप है। सुबह उठते ही गुड मॉर्निंग मैसेज भेजने से लेकर रात में स्टेटस देखने तक, यहां लोग घंटों समय बिताते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने WhatsApp के फॉन्ट और टेक्सट में भी बदलाव कर सकते हैं। वॉट्सऐप समय-समय पर यूजर्स के लिए ऐसे नए अपडेट लेकर आता रहता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

WhatsApp में टेक्स्ट को बोल्ड कैसे करें?

किसी भी शब्द या लाइन को बोल्ड करना है, तो आपको किसी सेटिंग पर जाने की जरूरत नहीं है। आप उस शब्द के आगे और पीछे * (स्टार) लगा देंगी, तो वॉट्सेप टेक्स्ट अपने आप बोल्ड हो जाएगा। अगर भरोसा नहीं हो रहा है, तो इस ट्रिक को आप फॉलो करके भी देख सकती हैं। वॉट्सेप से जुड़े हैक्स आपको पता होंगें, तो आपके लिए इसे यूज करना और भी ज्यादा मजेदार हो जाएगा। 

  • उदाहरण- *WHY*

WhatsApp text formatting

WhatsApp में Italic टेक्स्ट कैसे करें?

किसी भी टेक्सट को टाइप करने के दौरान अगर आप Italic में बदलना चाहती हैं, तो इसके लिए आप अंडरस्कोर (_) का यूज करें। आपको ध्यान रखना है कि शब्द के आगे और पीछे दोनों तरह अंडरस्कोर लगाना होगा, तभी यह इटैलिक में बदलेगा।

  • उदहारण- _Hello_

टेक्सट को बीच में काटा हुआ कैसे बनाएं?

इसके लिए आपको किसी भी शब्द के आगे टिल्ड (~) साइन का यूज करना होगा। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके देख सकती हैं, जिससे आपको समझ आएगा कि यह कैसे काम करता है। शब्दों में बदलाव या कुछ अलग करने के लिए अक्सर यूजर्स इस तरह के स्टाइल यूज करते हैं।

  • उदाहरण- ~Hello~

इसे भी पढ़ें- अगर WhatsApp Number साइबर हैकर्स तक पहुंच जाए, तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानेंWhatsApp chat formatting tips

यूजर्स ध्यान रखें कि इन सभी आइडिया का यूज आप एक साथ भी कर सकती हैं। उदाहरण के लिए अगर आप टेक्स्ट को Bold और Italic दोनों साथ में करना चाहती हैं, तो दोनों ऑप्शन को एक साथ ही यूज करें। आपको शब्द के आगे पीछे दोनों चिन्ह स्टार और अंडरस्कोर( *_) साथ में लगाना होगा। इसी प्रकिया को आप अन्य फॉन्ट के साथ भी कर सकती हैं, जिससे यह आसानी से आपके हिसाब से बदल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Tech Tips: इन कामों को बिना किए अगर डिलीट कर देती हैं Google Cache? हो सकता है नुकसान

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।