फेस्टिव सीजन में महिलाएं घर को सजाने-संवारने के साथ अपनी शॉपिंग पर भी खूब खर्च करती हैं। त्योहारों पर खूबसूरत लुक में नजर आने के लिए महिलाएं फेस्टिव सीजन में होने लगने वाली सेल का भी खूब फायदा उठाती हैं। त्योहार में सबसे सुंदर दिखने के लिए महिलाएं एक्ट्रेसेस के एथनिक लुक्स से भी खूब इंस्पिरेशन लेती हैं। अगर आप त्योहार में सबसे अलग और बेस्ट लुक में नजर आना चाहती हैं तो इन 5 सेलेब्स के स्टाइलिश लुक्स से ले सकती हैं इंस्पिरेशन-
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के तौर पर घर-घर में पहचान बनाने वाली हिना खान टीवी की दुनिया की सबसे चहेती एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कसौटी जिंदगी की सीजन 2 में कोमोलिका के खूबसूरत अवतार में नजर आने के बाद उनकी फैन फौलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद हिना खान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। फैशन शोज से लेकर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स करने तक हर जगह हिना खान अपने काम से इंप्रेस करती नजर आ रही हैं। हिना खान के स्टाइलिश लुक्स हमेशा ही महिलाओं को पसंद आते हैं। अमेजन पर चल रही फेस्टिव सीजन सेल में आकर्षक दामों पर डिजाइनर साड़ी यहां से पाएं।
अगर फेस्टिव सीजन में आप उनके इस लुक से इंस्पिरेशन लेती हैं तो आप ग्लैमरस दिखने के साथ पूरी महफिल के आकर्षण का केंद्र बन जाएंगी। यहां हिना खान ने ब्राइट रेड कलर की गोल्डन जरी वाली कांजीवरम साड़ी पहनी है, जिसका बॉर्डर भी प्योर सिल्क का है। इस पर ब्रोकेड वर्क है। इसके साथ एल्बो लेंथ का ब्लाउज उन पर खूब फब रहा है। इसके साथ उन्होंने कुंदन वाला चोकर और एमरेल्ड ड्रॉप्स पहने हैं। साथ ही लंबे झुमके और कंगन भी उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: 800 की रेंज में घर बैठे पाइए ये 5 डिजाइनर गाउन और दीवाली पर दिखें सबसे खूबसूरत
View this post on Instagram
सोनम कपूर अक्सर ही अपने एथनिक लुक्स के लिए वाहवाही बटोरती हैं। अगर उनके इस लुक की बात करें तो यहां उन्होंने नीरू का डिजाइन किया हुआ मिरर वर्क वाला लहंगा पहना है। सोनम का यह फुशिया कलर वाला रेशम का लहंगा फ्रिल के किनारों वाले दुपट्टे के साथ खूबसूरत लुक दे रहा है।
माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में लंबे वक्त तक राज किया है। उनकी एक्टिंग के साथ उनकी खूबसूरत साड़ियां भी महिलाओं को खूब आकर्षित करती हैं। दिलचस्प बात ये है कि 50 से ऊपर होने के बावजूद वह आज भी बहुत आकर्षक नजर आती हैं। फेस्टिव सीजन में आप उनकी इस येलो साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस साड़ी में बॉर्डर पर गोल्डन एंब्रॉएड्री और उसके साथ शिमरी ब्लाउज बहुत सुंदर लग रहे हैं। साथ में डायमंड सेट और खुले बाल भी उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। अगर आप घर बैठे आकर्षक दामों में साड़ी पाना चाहती हैं तो अमेजन पर चल रही फेस्टिव सीजन सेल में घर बैठे आकर्षक दामों पर साड़ी पा सकती हैं। ANNI DESIGNER Women's silk Saree, जिसकी M.R.P. ₹1,999.00 है, आप डील के तहत सिर्फ ₹389.00 में पा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: पटियाला बेब्स की अशनूर कौर के ये हैं 5 स्टाइलिश लुक्स
बिग बॉस कंटेस्टेंट दलजीत कौर ने जब से बिग बॉस में एंट्री ली है, तब से वह अपने बेहतरीन खेल से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं। टीवी शोज का पॉपुलर चेहरा हैं दलजीत, अगर आप इनका स्टाइल पसंद करती हैं तो उनके इस फ्लोरल प्रिंट वाले फ्लेयर्ड लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस ड्रेस के साथ उनकी फूलों वाली ज्वैलरी भी खूब फब रही है।
अगर आप त्योहार पर एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो अपने फेवरेट शो उतरन की तपस्या यानी रश्मि देसाई से इंस्पिरेशन ले सकती हैं, जो आजकल बिग बॉस के घर की मेहमान बनी हुई हैं। यहां रश्मि ने क्रीम कलर के टॉप के साथ स्काई ब्लू कलर का शरारा पहना है, जो उनकी सादगी को सुंदर बना रहा है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।