herzindagi
Aishwarya Rai Bachchan Lehenga Looks Wedding Functions

Aishwarya Rai Bachchan Lehenga Looks: ऐश्वर्या राय बच्चन के इन 4 लेहंगा डिजाइंस को आप भी करा सकती हैं रिक्रिएट

आने वाले वेडिंग सीजन में आप यदि लेहंगे के डिजाइन तलाश कर रही हैं तो आपको एक बार ऐश्वर्या राय बच्चन के ये 4 लेहंगा डिजाइन जरूर देखने चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2019-11-11, 11:35 IST

बॉलीवुड की टॉप ब्यूटिफुल एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन के आपने कई ब्यूटी लुक्स देखे होंगे और उन्हें रिक्रिएट भी किया होगा मगर, अपकमिंग वेडिंग सीजन के लिए आज हम आपको ऐश्वर्या राय बच्चन के 4 स्टनिंग लेहंगा लुक दिखाएंगे। इन लेहंगा लुक्स को आप आसानी से किसी लोकल दर्जी से रिक्रिएट करवा सकती हैं। आप इन लेहंगों को अपनी दोस्त की शादी से लेकर रिसेप्शन पार्टी तक में पहन सकती हैं। तो चलिए एक नजर इन लेहंगा लुक्स पर डालिए। 

इसे जरूर पढ़ें: इस सवाल का जवाब देकर ऐश्वर्या राय बच्चन बनी थीं ‘Miss World 1994’

Aishwarya Rai Bachchan Lehenga Online Shopping

ऐश्वर्या राय बच्चन लेहंगा डिजाइन-1 

ज्यादातर महिलाओं को लेहंगे में पारंपरिक रंग ही पंसद आते हैं। मगर, आपको बता दें कि लेहंगे में ऑफ बीट कलर्स का भी ट्रेंड आ गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन द्वारा इस तस्वीर में पहने गए सफेद रंग के लेहंगे को देख कर आप इस बात का अंदाजा भी लगा सकती हैं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक  द्वारा डिजाइन किया हुआ सफेद रंग का लेहंगा पहना है। इस लेहंगे को ऐश्वर्या राय बच्चन ने बीते वर्ष एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन में पहना था। इस व्हाइट एम्ब्रॉयडरी और सिल्वर वर्क वाले लेहंगे के साथ ऐश्वर्या रय बच्चन ने सफेद मोतियों की माला पहनी थी। बेहद लाइट वेट के इस लेहंगे को आप भी अपनी दोस्त या रिश्तेदार की शादी में पहन सकती हैं। इस तरह के लेहंगे को कोई भी अच्छा लोकल फैशन डिजाइनर आसानी से डिजाइन कर देगा। इन 5 जोडि़यों ने कभी किया रोमांस तो कभी बने भाई-बहन

इसे जरूर पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन से हुई एक बड़ी Fashion Mistake, सब उड़ा रहे हैं मजाक

Aishwarya Rai Bachchan  Stunning Lehenga Looks Friends Wedding

ऐश्वर्या राय बच्चन लेहंगा डिजाइन-2 

वैसे व्हाइट लेहंगे में ऐश्वर्या राय बच्चन की यह तस्वीर भी आपको बहुत अच्छी लगेगी। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से व्हाइट लेहंगे में ही नजर आ रही हैं। इस लेहंगे को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस लेहंगे पर व्हाइट एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस लेहंगे के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऑफ शोल्डर स्लीव्ज वाली चोली और शीर लुक वाला दुपट्टा क्लब किया है। इतना ही नहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने डायमंड ज्वैलरी पहनी है। यह लेहंगा ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम कैप्टन विराट कोहली की शादी के रिसेप्शन में पहना था। ऐश्वर्या राय बच्चन की Glowing Skin के पीछे है ये 3 बड़ी वजह

Aishwarya Rai Bachchan Lehenga Looks For Wedding Season

ऐश्वर्या राय बच्चन लेहंगा डिजाइन-3 

India Couture Week में वर्ष 2015 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प वॉक की और उसमें उन्होंने रूबी रेड कलर का बेहद खूबसूरत लेहंगा पहना था। इस लेहंगे पर गोल्ड एम्ब्रॉयड्री थी। इसकी चोली काफी स्टाइलिश थी।45 की उम्र में भी कैसे दिख सकती हैं Youthful, लें ऐश्वर्या राय बच्चन के स्किन केयर रुटीन से टिप्स

 

चोली पर गोल्डन स्पार्कल के साथ स्लीव्ज पर क्रोशिया वर्क किया गया था। अगर आपको ऐश्वर्या राय बच्चन का यह लेहंगा डिजाइन पसंद आया है तो आप किसी भी अच्छे लोकल दर्जी से इस तरह के लेहंगे को डिजाइन करवा सकती हैं। 

Aishwarya Rai Bachchan  Stunning Lehenga Looks Manish Malhotra

ऐश्वर्या राय बच्चन लेहंगा डिजाइन-4

अगर आप विंटर के हिसाब से कलर चुनना चाहती हैं तो आप ऐश्वर्या राय बच्चन के इस चौथे लेहंगे पर गौर फरमाएं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस तस्वीर में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्लू कलर का लेहंगा पहना हुआ है जिस पर बेहद खूबसूरत सिल्वर स्ट्राप वर्क किया गया है।

 

इस लेहंगे के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने बोट नेक चोली पहनी हें और लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डायमंड ज्वैलरी पहनी है। यह लेहंगा ऐश्वर्या राय बच्चन ने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी पर पहना था। उनके इस लुक की काफी तारीफ हुई थी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।