Fashion Disaster: ऐश्वर्या राय बच्चन से हुई एक बड़ी Fashion Mistake, सब उड़ा रहे हैं मजाक

पेरिस फैशन वीक के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने जो ड्रेस पहनी उसे देख कर सभी उनका मजाक उड़ा रहे हैं। आप भी उनके लुक की एक झलक देखें। 

Aishwrya Rai Bachchan Fashion Blunders

भारतीय सिनेमा में जब खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का नाम लिया जाता है तो उसमें ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सबसे पहले आता है। ऐश्वर्या 45 प्लस होने के बाद भी बहुत यंग और खूबसूरत नजर आती हैं। फैशन के मामले में भी ऐश्वर्या राय बच्चन लाजवाब हैं। आज भी आम महिलाएं ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक्स को फॉलो करती हैं और उनके जैसे दिखने की तमन्ना रखती हैं। मगर, इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन से फैशन के मामले में एक बड़ी भूल हो गई है। पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का जो लुक सामने आया है वह टॉक ऑफ द टाउन बन चुका है। हर कोई उनके लुक्स की चर्चा कर रहा है। मजे की बात यह है कि इस बार ऐश्वर्या के लुक्स की तारीफ नहीं हो रही है बल्कि लोग उनके लुक्स का मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल, उन्होंने जो आउटफिट पहना है वही उनके उपर बिलकुल भी नहीं फब रहा है।

इसे जरूर पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन की Glowing Skin के पीछे है ये 3 बड़ी वजह

दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में फैशन ब्रांड Giambattista Valli का डिजाइन किया हुआ आउटिफिट पहना था। इस पर्पल और पिंक फ्लोरल सिमैट्रिकल ड्रेस हाई विकटोरिया नेक स्टाइल में थी। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन की इस ड्रेस में पफ स्टाइल में फुल स्लीव्ज थीं। अगर साइज की बात करें तो ऐश्वर्या की यह ड्रेस उन पर ओवर साइज्ड नजर आ रही थी। इस ड्रेस में ऐश्वर्या जरा भी अच्छी नहीं लग रही थीं। इसलिए इसे ऐश्वर्या की एक बड़ी फैशन मिस्टेक कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय loreal की ब्रैंड एम्बेस्डर हैं और वह इसी ब्राड को पेरिस फैशन वीक में रिप्रेजेंट कर रही थीं।

इसे जरूर पढ़ें: Aishwarya- Abhishek Wedding Pictures: सास जया बच्चन को डांस करता देख खिलाखिला उठी थीं ऐश्वर्या राय बच्चन

Aishwrya Rai Bachchan Paris Fashion Week

आपको बता दें कि भारतीय मूल के एक फैशन डिजाइनर Wendell Rodricks ने कहा, “loreal आपके पास दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय हैं। मगर, आप उन्हें अच्छा लुक भी नहीं दे सके। यह तरीका है आपका उन्हें मेकअप और आउटफिट लुक देने का? इस ड्रेस को तो ऐश्वर्या राय बच्चन को अगले महीने होने वालल Halloween पार्टी में पहनना चाहिए था। ’ साल बाद एक बार फिर सामने आईं ऐश्वर्या की गोद भराई की तस्वीरें

वैसे केवल ड्रेस ही नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन का मेकअप भी बहुत ही खराब था। उन्होंने अपने लुक को बोल्ड पर्पल और रेड शिमरी आई-शैडो से स्टाइल किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आईब्रोज को फिल किया था और उनके बोल्ड रेड लिप्स बिलकुल भी उनके लुक को सूट नही कर रह थे। वहीं उनके बालों का अंदज भी बेहद खराब था। ओवर ऑल ऐश्वर्या राय बच्चन इस लुक में बहुत ज्यादा खराब नजर आ रही थीं।इस एक Fashion Mistake ने बिगाड़ दिया ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस आउटफिट के साथ जो फुटवेयर भी पहने थे वह भी दिखने में अजब थे। खैर यह एक बड़ा फैशन डिजास्टर था।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP