herzindagi
Aishwarya rai unseen photos main

Throwback: कुछ ऐसा था गोदभराई में ऐश्वर्या का लुक, अभिषेक ने नहीं छोड़ा था साथ

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 1 दशक बीत चुका है और 9 साल पहले हुई ऐश्वर्या की गोद भराई की फोटोज एक बार फिर से वायरल हो रही है। 
Editorial
Updated:- 2020-04-03, 13:49 IST

किसी भी महिला के लिए उसकी गोद भराई काफी अहम होती है यही हाल हमारे बॉलीवुड सेलेब्स का भी है। पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर thorwback फोटोज शेयर करने का ट्रेंड चल निकला है। इसमें बच्चन परिवार बहुत अहम रोल निभा रहा है। चाहें ऐश्वर्या अभिषेक की शादी की तस्वीरें हों या फिर श्वेता बच्चन की दुल्हन बनी हुई तस्वीरें सब कुछ शेयर हो रहा है।  

डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने हाल ही में श्वेता बच्चन की शादी की तस्वीरें शेयर की थीं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम फैन पेज पर ऐश्वर्या राय की गोदभराई की तस्वीरें शेयर होने लगी थीं। ये तस्वीरें एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई थी और ये उसी वक्त वायरल हो गई थीं।  

इसे जरूर पढ़ें- Celeb Beauty Tips: 45 की उम्र में भी कैसे दिख सकती हैं Youthful, लें ऐश्वर्या राय बच्चन के स्किन केयर रुटीन से टिप्स  

9 साल बाद दोबारा शेयर हुई तस्वीरें- 

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को तो एक दशक से ऊपर हो गया है, लेकिन ऐश्वर्या की गोद भराई का फंक्शन 2011 में हुआ था। अब 9 साल बाद दोबारा उनकी तस्वीरें शेयर हो रही हैं।  

aishwarya rai baby

सुनहरे रंग से सजी ऐश्वर्या- 

जहां तक स्टाइल की बात है तो ऐश्वर्या अभिषेक की शादी में भी गोल्डन रंग को बहुत महत्व दिया गया था। उनकी गोद भराई भी कुछ ऐसी ही दिखी। ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ही सुनहरे रंग के कपड़ों में दिखे। जहां एक ओर ऐश्वर्या सिंहासन पर बैठी हुई थीं वहीं अभिषेक एक अच्छे पति की तरह अपनी पत्नी के इस खास दिन पर उनके साथ खड़े थे।  

Aishwarya rai bridal shower images

एक तस्वीर में तो अभिषेक ने ऐश्वर्या का गजरा भी ठीक किया। अब ये प्यार का खूबसूरत रिश्ता ही तो है जो हमें #Couplegoals दे जाता है। 

12 साल पहले हुई थी सगाई- 

ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता अभी भी उतना ही खूबसूरत है। अभिषेक ने ऐश्वर्या को 2007 में प्रपोज किया था और उसी साल उनकी शादी हो गई थी। 2011 में आराध्या बच्चन के जन्म के बाद दोनों का परिवार पूरा हो गया। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था कि उन्हें अपने रोके के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।  

Abhishek Bachchan marriage images

ऐश्वर्या ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि 'रोका' जैसी कोई चीज़ भी होती है। हम दक्षिण भारतीय लोगों में ये नहीं होता, अचानक मेरे पास एक फोन आया और कहा गया कि हम आ रहे हैं।' 

ऐश्वर्या ने आगे कहा था, 'अभिषेक ने कहा हम आ रहे हैं और मैं पापा को रोक नहीं पा रहा। हम रास्ते में हैं, बस आने वाले हैं।', ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में कहा था कि, ' मैं चौंक गई, ये रोका मेरे पिता की गैर मौजूदगी में हुआ जो उस समय शहर में नहीं थे। मेरी मां यहां थीं, मैं यहां थी, वो सब आ गए थे और सभी कुछ बहुत भावुक था।' ऐश्वर्या को लगा कि उनकी सगाई हो गई और वो इसके बारे में जान ही नहीं पाईं।  

इसे जरूर पढ़ें- Celebrity Beauty Tips: ऐश्वर्या राय बच्चन की Glowing Skin के पीछे है ये 3 बड़ी वजह 

 

जो तस्वीरें शेयर की गई हैं उसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय को आशिर्वाद दिया है। 

उसके अलावा, ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी उन्हें आशिर्वाद देती दिख रही हैं।

 

इन सभी तस्वीरों में ऐश्वर्या के चेहरे का नूर अलग ही देखा जा सकता है। भले ही ये तस्वीरें काफी पुरानी हों, लेकिन इनका महत्व कम नहीं होता। ऐश्वर्या और अभिषेक के फैन्स को ये बहुत पसंद आ रही हैं। हाल ही में रवीना टंडन ने भी अपनी बेटी के बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की थीं। रवीना टंडन नानी बनने वाली हैं और अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें उन्होंने शेयर कीं। ये सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय के फैन पेज से ली गई थीं। इस समय जहां थ्रोबैक तस्वीरों का ट्रेंड चल निकला है वहां ऐसी तस्वीरें फैन्स को काफी अच्छी लगेंगी। हम आपसे ऐसी ही थ्रोबैक तस्वीरें और किस्से शेयर करते रहेंगे। इसी तरह की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।