
बॉलीवुड फिल्में हमेशा से हमारी जिंदगी का हिस्सा रही हैं। कई दशकों से बॉलीवुड के सितारों से फैंस का जुड़ाव रहा है और ये आज भी बरकरार है हालांकि, इंडस्ट्री और फिल्मों में वक्त के साथ काफी बदलाव भी आए हैं। आज के वक्त में एक्ट्रेसेस के पास पर्सनल स्टाफ से लेकर वैनिटी वैन तक सारी चीजें मौजूद होती हैं, वे सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और फैंस को उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी मिलती रहती हैं, लेकिन पहले चीजें काफी अलग थीं। खासकर, अगर बात शूटिंग की करें, तो एक वक्त पर एक्ट्रेसेस को आउटडोर शूटिंग में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस बारे में हाल ही में जया बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की। उन्होंने बताया कि कैसे 60-70 के दशक में कैसे पीरियड्स के दिनों में एक्ट्रेसेस को एक बार में 3-4 सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल करना पड़ता था, उस वक्त कपड़े बदलने से लेकर शूट करने तक, किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की।

जया बच्चन हाल ही में नव्या नंदा के शो 'व्हाट द हेल नव्या' में मेहमान बनकर पहुंची थीं। यहां उन्होंने बताया कि कैसे 60-80 के दशक में एक्ट्रेसेस को आउटडोर शूटिंग के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त पर वैनिटी वैन्स ज्यादा नहीं होती थी और आउटडोर शूटिंग के दौरान ज्यादा टॉयलट भी नहीं होते थे, ऐसे में कपड़े झाड़ियों के पीछे बदलने पड़ते थे। यहां तक कि पीरियड्स के दिनों में अभिनेत्रियां 3-4 सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल करती थीं और उसके साथ बैठना भी मुश्किल होता था। ये काफी असुविधाजनक होता था। उस समय आज के जैसे पैड्स नहीं थे, उन पैड्स में लूप होते थे, जिन्हें टेप से लगाना पड़ता था और उनके साथ बैठना, चलना-फिरना और शूट करना काफी मुश्किल होता था।

जया बच्चन का ये बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बातचीत के दौरान नव्या भी इन बातों को सुनकर दंग रह गईं। बता दें कि पूनम ढिल्लो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो इंडस्ट्री में वैनिटी वैन का कॉन्सेप्ट लेकर आई थीं। बात अगर जया बच्चन की करें तो वो अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने शादी को आउटडेटेड बताया था और पैपराजी को लेकर एक ऐसा कमेंट किया था, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।
जया बच्चन अक्सर ऐसे स्टेटमेंट्स देती रहती हैं, जो सुर्खियों में आ जाते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।