herzindagi
isha ambani velvet blouse designs

नीता अंबानी की बहू श्‍लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी में किसका लेहंगा लुक है बेस्‍ट? आप ही बताएं

नीता अंबनी की बहू श्‍लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी के लेटेस्‍ट लेहंगा लुक्‍स में से आपको किसका लुक ज्‍यादा अच्‍छा लग रहा हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-02-18, 17:03 IST

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी वाइफ नीता अंबानी अपनी बिजनेस डील के अलावा अपनी रॉयल लाइफस्‍टाइल की वजह से भी हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। खासतौर पर अंबानी फैमिली की महिलाएं अपने फैशनेबल अंदाज के लिए हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी और श्‍लोका मेहता तक अंबानी फैमिली में हर किसी के अलग-अलग अंदाज हैं। बात जब फैमिली फंक्‍शन की होती है तो अंबानी फैमिली की महिलाएं और भी ज्‍यादा रॉयल लुक में नजर आती हैं।  इस बार भी फैशन के कुछ ऐसे  ही  रंग बिखेरे हैं नीता अंबानी की बहू श्‍लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी ने।  

श्‍लोका मेहता और ईशा अंबानी ने हाल हि में एक पारिवारिक समारोह में हिस्‍सा लिया और इस फंक्‍शन में वह बेहद खूबसूरत अंदाज में शामिल हुईं । श्‍लोका मेहता और ईशा अंबानी दोनों ने ही खूबसूरत लेहंगा पहना हुआ था। चलिए हम आपको दोनों के फैशनेबल लुक की झलक दिखाते हैं । 

इसे जरूर पढ़ें: दुपट्टा कैरी करने में आती है दिक्‍कत तो श्‍लोका मेहता से लें बिन दुपट्टा लहंगा पहनने के स्‍टाइल टिप्‍स

 

 

 

View this post on Instagram

@shloka11 This makes me so happy! One of the nicest humans I’ve met lately, she’s basically the human form of a modern day desi Disney princess. Appropriately in the dreamiest #MasabaXRhea lavender lace lehenga.

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) onFeb 16, 2020 at 9:24pm PST

 

श्‍लोका मेहता का लेवेंडर लेहंगा 

नीता अंबानी की बहू श्‍लोका मेहता जब से अंबानी फैमिली में जुड़ी है तब से उनके बहुत सारे लेहंगा लुक्‍स देखे जा चुके हैं। श्‍लोका मेहता हर लुक में अलग और सुंदर नजर आती हैं। फैमिली फंक्‍शन में श्‍लोका हमेशा एथनिक लुक ही पसंद करती हैं। इस बार भी वह अपने पारिवारिक फंक्‍शन में लेवेंडर कलर के लेहंगे में नजर आईं। यह लेहंगा फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्‍ता का डिजाइन किया हुआ था। मसाबा के नए MasabaXRhea  कलेक्‍शन का यह लेहंगा प्रिंटेड ऑग्रेंजा फैब्रिक से तैयार किया गया था। इस लेहंगे पर सफेद रेश्‍म के धागों से एम्ब्रॉयडरी की गई थी। यह लेहंगे की खूबसूरती को और भी ज्‍यादा इनहैंस कर रही थी। इस लेहंगे के साथ श्‍लोका ने सफेद फुल स्‍लीव्‍ज लेस वर्क वाली चोली पहनी थी। लेहंगे के साथ श्‍लोका ने ऑर्गेंजा फैब्रिक का मैच करता हुआ दुपट्टा पहना था। दुल्हन की सहेलियों के लिए श्लोका मेहता के ये 4 लेटेस्ट लेहंगा डिजाइंस हैं बेस्ट

इसे जरूर पढ़ें: साल भर की सैलरी जितना महंगा है श्लोका मेहता का ये बैग, नीता अंबानी और उनकी बड़ी बहू के पास है ऐसा बैग कलेक्शन

श्‍लोका ने अपने लुक को खूबसूरत डायमंड नेकलेस, ईयरिंग्‍स और बैंगल्‍स से कंप्‍लीट किया था। श्‍लोका मेहता को अधिकतर सटल मेकअप में देखा गया है। इस फंक्‍शन में भी वह सटल मेकअप में ही नजर आईं उन्‍होंने अपने बालों को लॉन्‍ग कर्ल कर हुआ था और सेंटर पार्टिंग के साथ बालों को ओपन रखा था। ईशा अंबानी, श्‍लोका मेहता और राधिक मर्चेंट से लें 'वेडिंग फैशन' के टिप्‍स

 

 

 

View this post on Instagram

My Isha, brilliant inside out ❤️❤️❤️ @_iiishmagish is wearing a vintage @sabyasachiofficial lehenga with Sabyasachi Jewelry. Style team: @tanyamehta27 hair @alpakhimani photo @kadamajay ❤️❤️❤️ #itscooltorepeat

A post shared by Ami Patel (@stylebyami) onFeb 16, 2020 at 10:59pm PST

 

ईशा अंबानी का वेलवेट रोज लेहंगा 

नीता अंबानी की बहू ही नहीं उनकी बेटी ईशा अंबानी भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। ईशा अंबानी ने भी इस फंक्‍शन में फैशन डिजाइनर सब्‍यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया वेलवेट रोज लेहंगा पहना था। इस लेहंगे के साथ ईशा अंबानी ने पीटर पैन कॉलर वाला ब्‍लाउज और चिकनकारी वर्क वाला दुपट्टा कैरी किया हुआ है। ईशा अंबानी के लेहंगे पर मुकैश वर्क किया गया है जो उनके लेहंगे को और भी खूबसूरत बना रहा है। 

 

इस लेहंगे के साथ ईशा अंबानी ने जड़ाउ वर्क वाला लोकर पहना है। यह भी फैशन डिजाइनर सब्‍यासाची मुखर्जी के ज्‍वेलरी कलेक्‍शन से है। वहीं हाथों में ईशा ने ब्रॉड कंगन और अंगूठी पहनी है। ईशा अंबानी ने अपने लुक को न्‍यूड मेकअप और स्‍मोकी आई से एक अलग ही अंदाज दिया है। वह इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

 

आपने श्‍लोका मेहता और ईशा अंबानी दोनों के ही लुक को गौर से देख लिए हो तो हमे जरूर बताएं कि आपको किसका लुक ज्‍यादा अच्‍छा लग रहा है। जेठानी श्लोका मेहता और देवरानी राधिका मर्चेंट के बीच जानें कैसे हैं रिश्ते

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।