साल भर की सैलरी जितना महंगा है श्लोका मेहता का ये बैग, नीता अंबानी और उनकी बड़ी बहू के पास है ऐसा बैग कलेक्शन

नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता अंबानी के पास काफी अच्छा बैग कलेक्शन मौजूद है। इनके बैग्स की कीमत सुनेंगी तो आपके होश उड़ जाएंगे।

 

shloka mehta bag collection her boombox clutch

जहां बात लग्जरी की आती है वहां अंबानी परिवार की शान के आगे कम ही लोग टिक पाते हैं। अब देखिए न , चाहें गणेश पूजा हो, चाहें जन्माष्टमी या फिर कोई कॉकटेल पार्टी अंबानी परिवार नंबर वन रहता है। इतना ही नहीं अगर बात करें शादियों की फिर तो क्या ही कहने। खैर, अभी हाल ही में एक इवेंट था जिसे मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पिरामल ने ऑर्गेनाइज किया था। ये ऑक्शन इवेंट था और इसमें बड़ी संख्या में बॉलीवुड और हॉलीवुड के सेलेब्स शामिल हुए थे। उस इवेंट में श्लोका मेहता अंबानी के हाथ में जो बैग था अब वो ट्रेंड होने लगा है।

दरअसल, श्लोका मेहता का जो बैग था वो पुराने जमाने के स्टीरियो बॉक्स की तरह दिखता था। श्लोका ने जो लुक अपनाया था वो तो काफी अच्छा लग रहा था। उन्होंने मोनोक्रोम ब्लैक लुक लिया था जहां उनके जंपसूट में फ्रिल्स लगे हुए थे जो शाइन कर रहे थे। श्लोका ने इस लुक के साथ ही अपना ये खूबसूरत बैग कैरी किया था।

ये बैग देखने में तो सस्ता सा लग रहा है, लेकिन यकीन मानिए इसकी कीमत जानकर आप चौंक जाएंगी। दरअसल, कलरफुल बूमबॉक्स जैसा दिखने वाला बैग असल में इतना महंगा है कि किसी आम इंसान की साल भर की सैलरी इतनी होती है। और इसमें लोग अच्छी खासी कार खरीद सकते हैं।

shloka ambani bag price in rupees

इसे जरुर पढ़ें- बॉलीवुड Divas की तरह दिखना है स्टाइलिश, तो न्यू इयर पार्टी पर ट्राई करें ये 6 आसान Hairstyles

इतनी कीमत का है श्लोका का बैग-

ये बैग मश्हूर डिजाइनर Judith Leiber द्वारा डिजाइन किया गया है। इस बैग की कीमत उनकी वेबसाइट पर 6,295 डॉलर लिखी हुई है। इसका मतलब भारतीय मुद्रा में ये बैग 4 लाख 50 हज़ार रुपए का हुआ।

अब अंबानी परिवार की बड़ी बहु श्लोका आखिर इतना महंगा शौक तो रखेंगी ही। पर ये पहली बार नहीं है कि श्लोका के पास महंगा बैग देखा गया है। इतना ही नहीं नीता अंबानी का बैग कलेक्शन देखेंगे तब तो श्लोका का बैग कुछ भी नहीं लगेगा। तो चलिए आज बात करते हैं इस सास और बहु की जोड़ी के बैग कलेक्शन की।

1. श्लोका अंबानी का मिनी स्लिंग बैग-

कुछ समय पहले श्लोका मेहता, नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट एक साथ स्पॉट हुई थीं। वहां श्लोका मेहता ने Hermes का ऑरेंज पॉपी एवरग्रेन लेदर बैग इस्तेमाल किया था। ये बैग 2017 कलेक्शन का है। ये बैग देखने में तो बहुत ही अच्छा लग रहा है, लेकिन इसकी कीमत उससे भी ज्यादा अच्छी है। श्लोका मेहता का ये बैग 6.6 लाख रुपए का था।

shloka mehta bag for her outing cost

इसके अलावा, श्लोका का एक्सपेंसिव कलेक्शन तो आपको पता ही होगा। रिपोर्ट तो ये भी है कि उनके पास 300 करोड़ का डायमंड नेकलेस भी है।

shloka mehta bag for her outing cost for indian market

इसे जरुर पढ़ें- आखिर क्या होता है रश्मि देसाई के बैग में? इन चीज़ों के बिना नहीं निकलतीं घर से बाहर

2. नीता अंबानी का करोड़ों का बैग-

जब श्लोका मेहता ही इतने महंगे बैग्स रखती हैं तो नीता अंबानी के लिए आखिर क्या कहा जाए। नीता अंबानी का महंगा बैग असल में इतना महंगा है कि उसमें 10 घर भी आ सकते हैं।

nita ambani most expensive bag collection

असल में Hermes कंपनी का ही Himalaya Birkin Bag नीता अंबानी ने इस्तेमाल किया। ये बैग वो करीना कपूर और करिश्मा कपूर और अपनी बहन ममता दलाल के साथ लंदन आउटिंग पर लेकर गई थीं। इस बैग की कीमत 2.6 करोड़ रुपए थी। इसमें 240 हीरे जड़े थे। साथ ही साथ, 18 कैरेट गोल्ड का हैंडल।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये इतना महंगा क्यों है।

3. एलिफेंट क्लच और नीता अंबानी-

नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क में हुए Time 100 Gala Event में अपने हाथ में एक खास क्लच ले रखा था। स्टोनवर्क से सजा हुआ ये बैग बैठे हुए हाथी की मुद्रा में है। इस बैग की कीमत भी आप समझ ही सकते हैं। दरअसल, इस बैग की कीमत 5495 डॉलर यानी 3 लाख 90 हज़ार रुपए के आस-पास है। इसे भी जूडिथ लाइबर ने डिजाइन किया है।

nita ambani bag collection her elephant clutch

4. नीता अंबानी का गणेश क्लच-

ये फोटो थोड़ी पुरानी है। दरअसल, नीता अंबानी ने अपने हाथ में गणेश की प्रतिमा वाला क्लच बैग ले रखा है। इस क्लच को जूडिथ लाइबर ने डिजाइन किया है, जी हां वही श्लोका के स्टीरियो बैग वाले जूडिथ। इस क्लच की कीमत उनकी वेबसाइट पर 5995 डॉलर दी गई है यानी भारतीय मुद्रा में 4 लाख 26 हज़ार रुपए।

nita ambani bag collection ganesh clutch

5. 9 लाख का नीता अंबानी का बैग-

नीता अंबानी का Hermes बैग कलेक्शन उनका फेवरेट लगता है। जैसे इस तस्वीर को ही देख लीजिए। ये रिलायंस AGM 2010 की तस्वीर है जिसमें नीता अंबानी ने अपने हाथ में एक बैग ले रखा है।

nita ambani reliance agm bag collection

ये Hermes का व्हाइट बिरकिन बैग है। यकीन मानिए इस टोट बैग की कीमत में मिनी एसयूवी आ जाएगी। असल में ये बैग 13,047 डॉलर में लिस्ट है। यानी इसकी कीमत 9,29,279 रुपए हुई। इसमें भी गोल्ड का काम किया गया है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP