herzindagi
navya collection chandni chowk

दुल्हन की सहेलियों के लिए श्लोका मेहता के ये 4 लेटेस्ट लेहंगा डिजाइंस हैं बेस्ट

दोस्त की शादी में श्लोका मेहता के जैसा लेहंगा पहना है तो यहां पर मिलेगी आप उनके लेटेस्ट लेहंगों की डिजाइन डिटेल्स। 
Editorial
Updated:- 2019-11-26, 11:59 IST

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की बहू और देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रशेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। हालाकि सेलिब्रिटी वाले उनके नखरे बिलकुल नहीं हैं मगर, महिलाओं के बीच वह अपने सिंपल सोवर अंदाज और डिजाइनर लेहंगों की वजह से काफी फेमस हो चुकी हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की जब से शादी हुई हैं तब से अंबानी खानदान में सेलिब्रेशन का माहौल है। साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों की शादियों में भी श्लोका मेहता जमकर शिरकत ले रही हैं। हर अवसर पर श्लोका का एक नया ही अंदाज देखने को मिलता है। श्लोका मेहता के पहने लेहंगे खासतौर पर युवा महिलाओं के बीच फेमस हो चुके हैं। मार्केट में जहां पहले करीना कपूर और कैटरीना कैफ के पहले हुए लेहंगों की कॉपी की डिमांड हुआ करती थी वहीं अब बजारों में श्लोका मेहता के पहने लेहंगों कॅपी महिलाएं तलाश रही हैं। हालाकि श्लोका मेहता हमेशा बड़े फैशन डिजाइनर्स के डिजाइन किए हुए लेहंगे पहनती हैं। अगर आप दुल्हन की सहेली हैं और शादी में कुछ डिफ्रेंट नजर आना चाहती हैं तो आप भी श्लोका मेहता के लेहंगों की डिजाइंस को कॉपी कर किसी भी अच्छे लोकल दर्जी से वैसा ही लेहंगा बनवा सकती हैं। चलिए हम आपको श्लोका मेहता द्वारा पहने 4 खूबसूरत लेहंगों पर हुए काम के बारे में बताते हैं ताकि आप अपने दर्जी को यह बता कर वैसा ही लेहंगा अपने लिए डिजाइन करवा सकें। 

, Lehenga For Bridesmaids Shloka Mehta

लेस वर्क लेहंगा 

अपने देवर अर्जुन कोठारी के प्री वेडिंग फंक्शन में जब श्लोका मेहता को फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए हुए लेहंगे में देखा गया तो सभी उन्हें देखते ही रह गए। दरअसल, श्लोका मेहता ने मोव कलर का लेस वर्क वाला बेहद खूबसूरत लेहंगा पहना था। आप चाहें तो इसी तरह का लेहंगा अपने लिए डिजाइन करवा सकती हैं। 

Shloka Mehta Lehenga For Bridesmaids new designs

ब्रोकेड लेहंगा 

अगर आप कुछ ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो आपको श्लोका मेहता का यह लेहंगा जरूर देखना चाहिए। फैशन डिजाइनर Swati and Sunaina द्वारा डिजाइन इस किया गया यह पेस्टल पिंक लेहंगा श्लोका मेहता ने दिवाली पार्टी में पहना था। यह लेहंगा सिल्क ब्रोकेड से बना हुआ है। इसके साथ श्लोका मेहता ने गोल्डन चोली पहनी है। यह लाइट वेट लेहंगा आप भी अपने लिए डिजाइन करवा सकती हैं। 

Shloka Mehta Lehenga copy chandni chowk

पिंक लेहंगा 

अगर आपको पिंक लेहंगा पहनना है तो आपा श्लोका मेहता की इस लेहंगे से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ यह पिंक लेहंगा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। इस पर गोल्डन जरी वर्क, कंदन वर्क और मिरर वर्क किया गया है। यह बेहद पारंपरिक काम है। इससे लेहंगे में हैवी लुक आ गया है। लेहंगे की बैक पर गोल्डन मोतियों की कई लेयर दी गई है जो लेहंगे के लुक को और भी खूबसूरत बना रही है। आप भी यह ट्राय कर सकती हैं। 

buy chandni chowk lehenga online

क्रॉप टॉप लेहंगा 

अगर आप कुछ स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं तो आप भी श्लोका मेहता की तरह पिंक लेहंगे के साथ सिल्वर फ्रिंज डीटेलिंग वाला क्रॉप टॉप पहन कर शादी में शरीक हो सकती हैं। आपको बता दें कि यह लेहंगा श्लोका ने अपने दोस्त की शादी में पहना था और वह इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।