दुल्हन बनने वाली हैं और अभी तक ब्राइडल एनसेम्बल को लेकर कंफ्यूज़ हैं तो इनमें से कोई एक चुनें

अगर आपने अभी तक अपनी शादी के लिए ब्राइडल एनसेम्बल नहीं किए हैं तो ये रही उनकी की पूरी लिस्ट। इनमें आप दिखेंगी दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन।
Gayatree Verma

वेडिंग सीज़न आ चुका है और आप भी किसी ना किसी की दुल्हन बनने वाली होंगी। तो क्या आपने दुल्हन बनने की पूरी तैयारी कर ली है? क्या लहंगे से लेकर गहने तक तैयार हो गए हैं? 

नहीं...। क्यों? 

गहनों को लेकर कंफ्यूज़ हैं? तो ये आर्टिकल आपके काम का है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं ब्राइडल एनसेम्बल की पूरी लिस्ट जिनमें से कोई एक डिज़ाइन पहन कर इस दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन बन सकती हैँ। दरअसल सही ब्राइडल एनसेम्बल पहनने से आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाता है। तो ऐसे ही कुछ डीज़ाइनर और ड्रेस कॉम्बीनेशन के बारे में इस आर्टिकल में विस्तार से जानें। 

1 अनामिका खन्ना

सीधे पल्ले की साड़ी को फैशनेबल अंदाज में दिखाने का श्रेय अनामिका खन्ना को जाता है। उन्होंने इंडिया में प्लाज़ो-कम-साड़ी स्टाइल, ऑफ-शोल्डर ट्यूनिक्स और जैकेट्स को भी इस फैशनेबल अंदाज में पेश किया की उसे अब दुल्हन भी पहन सकती हैं। एक नजर आप भी डालें। 

2 गौरव गुप्ता

इन्होंने साड़ी को इंटरप्रेट कर प्री-डेप्ड स्टाइल और प्री-प्लेटेड स्टाइल में पेश किया है। आप इस डिज़ाइन के लहंगे और ज्वैलरी अपनी शादी में पहन अलग दिख सकती हैं। गौरव गुप्ता का नया एक्सपेरिमेंट गाउन के साथ जिसे उन्होंने इंडियन ट्रेडिशनल अंदाज में पेश किया है। 

3 राहुल मिश्रा

इन्होंने handwoven woolen के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। जिसके कारण handwoven woolen फिर से चलन में भी आ गया है। इस कारण इन्हें  2014 में Woolmark पुरस्कार भी मिल चुका है। अगर आप अपनी शादी के दिन अलग दिखना चाहती हैं तो राहुल मिश्रा द्वारा डिज़ाइन किए गए ब्राइडल एनसेम्बल चुन सकती हैं। 

4 पायल खंडेलवाल

अगर किसी ने पुराने ट्रेडिशनल को नए तरीके से पेश किया है तो वह है बॉलीवुड डिज़ाइनर पायल खंडेलवाल। इनका सबसे इनोवेटिव फैशन क्रिएशन है साड़ी के साथ शर्ट का एक्सपेरिमेंट जो लोगों को काफी पसंद भी आया है। 

5 तरुण तहलानी

तरुण तहलानी बॉलीवुड का फेवरेट डिज़ाइनर है। इसलिए आप इनके फैशन स्टाइल पर आंख बंद कर भरोसा कर सकते हैँ। इन्होंने कांजीवरम साड़ी को फैशनेबल बनाया और zardozi के काम क्रिएटिव व सुंदर तरीके से लोगों के सामने पेश किया। इसके अलावा इन्होंने एम्बरॉयडरी और मिरर वर्क को अनारकाली ड्रेस में काफी फैशनेबल तरीके से पेश किया है।  

तो आप इनमें से कोई भी एक डिज़ाइनर के ब्राइडल एनसेम्बल यूज़ कर सकती हैँ। 

इंडियन ब्राइडल फैशन दुल्हन के कपड़े बॉलीवुड डिज़ाइनर Indian bridal fashion Bridal ensemble