इन दिनों भारत में वेस्टर्न फैशन काफी popular है। आज वेस्टर्न फैशन जितना popular हुआ है उतना ही इसने भारत के फैशन को भी प्रभावित किया है। इंडियन ड्रेसेस साड़ी की एक अलग ही जगह है और इसे पहनने का तरीका भी भारत के हर हिस्से में अलग-अलग है। वहीं इसके ब्लाउज़ का डिज़ाइन भी हर हिस्से में अलग है। आज साड़ियाँ अपने एक अलग मॉडर्न लुक में नज़र आ रहीं हैं। आज की साड़ियां पहले से ही ड्रैप्ड और बेल्टेड हैं।
साड़ी ने आज बदलते फैशन में अपना एक अलग स्टेटस भी हसिल किया है। भारत में जिस तरह फैशन को लेकर महिलाओं का टेस्ट बदलता जा रहा ठीक उसी तरह से साड़ी भी अपने मॉडर्न रुप में सामने आ रही है। वेडिंग सीज़न से लेकर ऑफिस तक के सफर में साड़ी शामिल हो गई है। वहीं बॉलीवुड में भी साड़ियों का चलन काफी popular है। तो इस बार के फंक्शन्स में साड़ियों के ये 10 डिज़ाइन्स पहनना ना भूलें।
साड़ियों की बारीक समझ शायद अनामिका से बेहतर किसी को ही हो। अनामिका को हर साड़ियों के डिज़ाइन्स और फैबरिक्स के साथ अच्छे से खेलना आता है। कई बार इनकी साड़ियों में जैकेट और लेज़र कट देखने को मिलते हैं। courtre week 2012 में जब सोनम कपूर ने अनामिका खन्ना की गोल्डन साड़ी पहनी तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया। उनका विक्टोरियन ब्लाउज़ अपने शाही और शानदार लुक में नज़र आ रहा था।
फैशन वर्ल्ड में निदा महमूद को फैशन Queen of Kitsch के नाम से जाना जाता है। उनकी साड़ियों की डिज़ाइन में अलग-अलग तरह के रंगों और अलग तरह की एंब्रॉइडरी नजर आती है। उनके इन रंगों की झलक उनके कथक कली लुक में अपने अलग ही अंदाज में दिखती है। साड़ियों के साथ experiment निदा महमूद ने 2013 के अपने विंटर शो में किया था। जब उन्होंने मॉडल को डेनिम जींस और साड़ी पहनाकर उतारा था। जिसमें मॉडल ने आधी साड़ी और जींस के ऊपर गुलाबी रंग की हॉट टॉप पहनी थी।
अमित हमेशा से ही साड़ियों के साथ एक अलग तरह का एक्सपेरिमेंट करते हैं। उनकी सिल्क साड़ियों में पारंपरिक सिल्हॉट्स काफी बोल्ड अंदाज में नज़र आता है।
मसाबा के वेस्टर्न डिज़ाइन जितने पॉप्यूलर होते हैं, उनके भारतीय एथनिक डिज़ाइन भी उतने ही आकर्षक होते हैं। वेस्टर्न टच वाली उनकी जींस और बेल्ट के साथ साड़ी को बॉलीवुड में खूब सराहा गया था। मसाबा की बेल्ट वाली साड़ी जींस से inspire थी। जो अपने अलग ही लुक में नजर आयी थी। उनका ये डिज़ाइन इंडो-वेस्टर्न लिब़ास की खूबसूरती को दिखाता है।
इनकी gorgeous draped वाली लिनेन साड़ियां बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा outfit बन चुकी है। अनाविला ने अपनी लिनेन draped वाली साड़ियों से साबित किया है कि साड़ियाँ कभी फैशन से बाहर नहीं जा सकतीं। किरन खेर से लेकर दिया मिर्जा ने इस बात को माना है। उनकी लिनेन draped वाली खाकी रंग और हल्के गोल्डन रंग की साड़ी अभी तक अपने elegant अंदाज में है।
Read More: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का latest obsession बना winged आईलाइनर
आज की हर दुल्हन के लिए शांतनु और निखिल की डिज़ाइन की हुई साड़ियाँ पहनना एक सपना होता है। इंडिया ब्राईडल वीक 2013 में उनके द्वारा पेश की गई लाल सिल्क जो एक शॉल्डर से draped थी। ये साड़ी हमे ये बताती है कि आप साड़ियों को काफी आसानी से पहन सकते हैं।
फैशन वर्ल्ड में सुनीत के ब्राईडल वीयर और उनके द्वारा डिज़ाइन किये गये ड्रेस किसी पहचान के मौहताज़ नहीं है। सुनीता भारतीय कला और क्राफ्ट के बारे में गहरी समझ के बारे में जाने जाते हैं। कपड़ों को डि़ज़ाइन करना ही सिर्फ उनका उद्देश्य नहीं रहता। उनका हरेक डि़ज़ाइन हमेशा एक नया डायलॉग शुरु करता है। जो दो संस्कृतियों के बारे में होता है। बिलकुल ऐसा ही कुछ इंडिया ब्राइडल वीक में हुआ। जहाँ उन्होंने अपने लिब़ास में भारतीय पौराणिक परिधानों को बड़ी ही खूबसूरती से पेश किया है। उनकी ये साड़ी गहरे पर्पल रंग की थी जिसका ब्लाउज हूबहू पौराणिक युग में पॉप्यूलर कट स्लीव कवच जैसा था।
Read More: इस वेडिंग सीज़न रेड कलर की लिपस्टिक से हो गये है bore तो try ये नए लिप कलर्स
गौरव वैसे तो अपनी गाउन साड़ियों और सूट को लेकर जाने जाते हैं लेकिन उन्होने साड़ियों को एक अलग लुक दिया है। उनकी कट स्लीव साड़ियों को बॉलीवुड में सभी ने पसंद किया है। उनकी साड़ियों में कट्स और स्लिट बेहद ही सेक्सी लुक देता है। पल्लू पर हलका पतला गोटा और ब्लाउज और साड़ी के एक तरफ हल्का डिज़ाइन बॉलीवुड की Divas को शानदार और सेक्सी लुक देता है।
बॉलीवुड में निखिल थंपी ने ये साबित करके दिखाया है कि ग्लैमर को कभी नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। उनकी आधी गोल्ड और आधी काली साड़ी को जब कल्की कोएचल्नि रेड कार्पेट पर पहनकर उतरीं, तो लोगों ने उसे खूब पसंद किया। उनकी इस साड़ी पर काले और गोल्डन रंग की बेल्ट काफी eligant लग रही थी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।