एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘नागिन’ से फेमस हुईं मौनी रॉय अब सफलता के कई पैमानों को पार कर चुकी हैं। टीवी सीरियल से बॉलीवुड फिल्मों तक का सफर तय करने दौरान मौनी रॉय ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। इतना ही नहीं इन उतार चढ़ाव के कारण मौनी की पर्सनालिटी में कई सारे बदलाव भी हुए हैं। सबसे बड़ा बदलाव मौनी रॉय के फैशन सेंस में हुआ है। हालाकि मौन रॉय पहले से ही फैशनेबल थीं मगर, जब से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से मौनी रॉय कुछ ज्यादा ही स्टाइलिश हो गई हैं। खासतौर पर मौनी रॉय को सबसे ज्यादा एथनिक लुक में देखा गया है। मौनी रॉय ने हालही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेहंगे के 3 लेटेस्ट लुक डालें हैं। अगर आप को भी आने वाले शादी के सीजन में किसी की शादी अटेंड करनी है तो आप भी उनके इन लेहंगा डिजाइंस को रिक्रिएट करवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Celeb House Inside Pics: मौनी रॉय के घर की Unseen Pictures पहले कभी नहीं देखी होंगे आपनेमौनी रॉय लेहंगा डिजाइन-1
इस तस्वीर में मौनी रॉय ने बेहद खूबसूरत लेहंगा पहना है। यह लेहंगा उन्होंने बच्चन हाउस में हुई दिवाली पार्टी के दौरान पहना था। डार्क नेवी ब्लू कलर के लेहंगे में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस लेहंगे की स्लीवलेस चोली मौनी रॉय को और भी सीजलिंग लुक दे रही है। इस लेहंगे के साथ मौनी ने ग्रे कलर का नेट का दुपट्टा पहना हुआ है। उनका यह लेहंगा SVA By Sonam & Paras Modi द्वारा डिजाइन किया गया है। इसलेहंगे साथ लुक कंप्लीट करने के लिए मौनी रॉय ने Golecha’s Jewels की खूबसूरत ईयरिंग्स पहनी हैं और चोकर पहना हुआ है। आप भी मौनी रॉय के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं और किसी लोकल दर्जी से मौनी रॉय जैसा लेहंगा डिजाइन करवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Karva Chauth Lehenga Designs: मौनी रॉय के ये 4 लेटेस्ट लेहंगा डिजाइंस आप करा सकती हैं रिक्रिएट
मौनी रॉय लेहंगा डिजाइन-2
इस तस्वीर में मौनी रॉय ने Mayyur Girotra Couture का डिजाइन किया हुआ लेहंगा पहना है। यह Mayyur Girotra Couture के रंगरेज कलेक्शन का लेहंगा है। ग्रे कलर के इस लेहंगे में 32 रंगों के धागों से एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस लेहंगे में कच्छवर्क एम्ब्रॉयडरी और मिरर वर्क किया गया है।
इसमें आपको पैरट, पीकॉक और दूसरी बर्ड्स के मॉटिफ देखने को मिलेंगे। वहीं इस लेहंगे का दुपट्टा भी बहुत खूबसूरत है। दुपट्टे के बॉर्डर पर एपलिक कटवर्क किया गया है और इस लेहंगे का स्लीवलेस ब्लाउज भी बेहद शानदार है।दिल्ली की इन मार्केट्स से 50 ₹ से 100 ₹ तक में मिल जाएंगी मौनी रॉय जैसी ईयरिंग्स
मौनी रॉय लेहंगा डिजाइन- 3
अगर आप इस वेडिंग सीजन कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो आपको एक बार मौनी रॉय का तीसरा लेहंगा लुक जरूर देखना चाहिए। KEHIAA by KASHMIRAA द्वारा डिजाइन यह फ्रॉस्ट ब्लू कलर का लेहंगा मौनी रॉय पर बेहद शानदार लग रहा है। यह लेहंगा बहुत ही लाइट वेटेड है। इसके दुपट्टे पर सिलवर बॉर्डर है वहीं इसका ब्लाउज स्लीवलेस होने के साथ-साथ सिलवर कलर का है। अगर आप आने वाले वेडिंग सीजन में ब्राइडमेड बनने वाली हैं तो यह लुक आपके लिए बेस्ट है।मौनी रॉय की तरह 5 तरह से साड़ियों को करें ड्रैप और लगें स्टाइलिश
आप मौनी रॉय के और भी लेहंगा लुक यहां पर देख सकती हैं। इन लेहंगा लुक को भी आप किसी लोकल डिजाइनर से डिजाइन करवा कर अपकमिंग वेडिंग सीजन में पहन सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों