करवा चौथ के त्योहार पर हर महिला अपने पति के लिए खूब सजती संवरती है। यह त्योहार क्योंकि पारंपरिक भावनाओं से भरा हुआ होता है इसलिए इस दिन ज्यादतर महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़े ही पहनती हैं। बाजार में भी करवा चौथ के त्योहार के लिए नए-नए फैशनफैशन ट्रेंड्स की भरमार रहती है। अधिकतर महिलाएं इस दिन साड़ी, लेहंगा या फिर हैवी अनारकली सूट पहनती हैं। इतना ही नहीं कहीं महिलाओं को तो इस दिन दुल्हन की तरह सजना संवरना अच्छा लगता है वहीं कुछ महिलाओं को इस दिन ट्रेडिशनल में भी डिफ्रेंट लुक वाले आउटफिट पसंद आते हैं। इस त्योहार पर सबसे ज्यादा डिमांड में होते हैं लेहंगे। करवा चौथ पर कुछ महिलाएं लाइट वेट के डिजाइनर लेहंगे पहनना पसंद करती हैं। वहीं कुछ महिलाओं को बॉलीवुड अंदाज के लेहंगे पसंद आते हैं। तो चलिए आप आपको आज बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय के कुछ लेटेस्ट डिजाइनर लेहंगों की झलक दिखाते हैं। आप इन्हें आसानी से किसी लोकल फैशन डिजाइनर से रिक्रिएट करवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:दिल्ली की इन मार्केट्स से 50 ₹ से 100 ₹ तक में मिल जाएंगी मौनी रॉय जैसी ईयरिंग्स
अगर आप इस बार करवा चौथ पर पिंक कलर का लेहंगा पहनना चाहती हैं तो आपको मौनी रॉय के इस लेहंगे पर नजर डालनी चाहिए। मौनी रॉय ने Faabiiana फैशन ब्रांड का खूबसूरत लहरिया प्रिंट का लेहंगा पहना है। पिंक और रेड शेड का यह लेहंगा कॉटन सिल्क का बना हुआ है। इसकी हेमलाइन पर गोटा वर्क है, जो इसके साधारण लुक को एक्सट्राऑर्डिनर बना रहा है और साथ ट्रेडिशनल अंदाज दे रहा है। मौनी रॉय ने इस लेहंगे के साथ साटन फैब्रिक की पिंक कलर की स्लीवलेस चोली पहनी हुई है। इस लेहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग का दुपट्टा लिया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने minerali_store को चोकर और curiocottagejewelry ब्रांड का मांग टीका पहना हुआ है। आप मौनी रॉय के इस लेहंगो आपने किसी लोकल फैशन डिजाइनर से रिक्रिएट करवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Mouni Roy Saree Style : मौनी रॉय की तरह 5 तरह से साड़ियों को करें ड्रैप और लगें स्टाइलिश
अगर आप ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो आपको मौनी रॉय का यह लेहंगा रिक्रिएट करवाना चाएिह। इस तस्वीर में मौनी रॉय ने जो लेहंगा पहना है वह फैशन डिजाइनर रिधिमा भसीन ने डिजाइन किया है। इस हाई वेस्टेड लेहंगा के साथ मौनी रॉय ने स्ट्राइप वाली चोली पहनी है। इस चोली पर क्रीम थ्रेड वर्क किया गया है। वहीं लेहंगे की वेस्ट लाइन पर नेट डिटेलिंग है जो लेहंगे को बहुत खूबसूरत और डिफ्रेंट लुक दे रही है।
इस लेहंगे के साथ मौनी ने मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ है। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी रॉय ने गले में curiocottagejewelry ब्रांड का ऑक्सेडाइस लुक वाला बेहद एलिगेंट चोकर पहना हुआ है। मौनी रॉय से लें स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस के आइडिया
अगर अप ट्रेडिशनल रंगों से हट कर कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो आपको बता दें कि आजकल आइवरी कलर बहुत डिमांड में है। मौन रॉय ने इस तस्वीर में फैशन डिजाइनर तमन्ना पंजाबी कपूर का डिजाइन किया हुआ लेहंगा पहना है। इस लेहंगे पर कॉपर थ्रेड और मिरर वर्क किया गया है। इस लेहंगे की चोली हार्ट शेप नेकलाइन वाली है। वहीं इस लेहंगे का दुपट्टा भी बेहद खूबसूरत और डिजाइनर है। मौनी का दुपट्टा नेट का है और रफल लुक में है। इस लेहंगे के साथ मौनी ने कोई भी ज्वैलरी नहीं पहनी है। ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये ‘ब्यूटी रुटीन’
आप भीड़ हट कर नजर आना चाहती हैं तो आपको मौनी रॉय के इस ब्रॉन्ज कलर के लेहंगे पर एक बार गौर जरूर करना चाहिए। फैशन ब्रांड vvanivats द्वारा मौनी का यह लेहंगा डिजाइन किया गया है। इस लेहंगे को टिशू फैब्रिक से तैयार किया गया है।
मौनी इस लेहंगे के साथ फुल स्लीव्ज की ब्राउन और गोल्डन वर्क वाली डिजाइनर चोली पहनी है। इस लेहंगा का दुपट्टा भी मैचिंग का है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी रॉय ने golecha_jewels ब्रांड का बेहद खूबसूरत चोकर पहना है। मौनी रॉय का ग्लैमरस अवतार, कोट साड़ी में तस्वीरें हो रही वायरल
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।