वेडिंग सीजन एक बार फिर आने ही वाला है। अगर आपके घर में ही किसी की शादी है और आप उस शादी में एक दम डिफ्रेंट दिखना चाहती हैं तो आपको अपने आउटफिट्स के साथ-साथ अपनी ज्वेलरी पर भी फोकस करना पड़ेगा। वैसे आजकल सभी महिलाएं लाइटवेटेड आउटफिट ही पहनना चहती हैं। कोई भी महिला भारीभरकम आउटफिट पहनने से बचती है। इसी तरह ज्वैलरी में भी हैवी सेट्स की जगह आजकल की महिलाओं को केवल हैवी लुक वाली ईयरिंग्स पहनना ही अच्छा लगता है। 2019 में ईयरिंग फैशन पर गौर करें तो ट्रेंड भी यहीं चल रहा है। वैसे तो बॉलीवुड में कई सारी एक्ट्रेसेस हैं जो बेहद खूबसूरत और डिजाइनर ईयरिंग्स पहनती हैं। मगर, हम आज आपको मौनी रॉय के ईयरिंग कलेक्शन की थोड़ी सी झलक दिखाएंगे। इस अवसर पर आज हम आपको मौनी रॉय द्वारा पहनी गईं डिजाइनर ईयरिंग्स जो 50 ₹ से 100 ₹ तक में आपको दिल्ली की ही इन बाजारों से मिल जाएंगी, उसके बारे में बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: सस्ते ब्रांडेड कपड़ों के लिए इंडिया की मशहूर स्ट्रीट शोपिंग मार्केट कौन सी हैं?
दिल्ली के बीचों-बीच मौजूद कनॉट प्लेस से सटी हुई यह मार्केट दिल्ली की बहुत ही फेमस मार्केट हैं। यहां पर आपको सस्ते कपड़ो से लेकर लाइफस्टाइल से जुड़ा हर सामान कम दामों में मिलेगा। यह मार्केट ईयरिंग्स के लिए भी फेमस है। मार्केट में घुसते ही आपको बहुत सारी ईयरिंग्स की दुकाने मिल जाएंगी। यहां आपको लेटेस्ट ईयरिंग्स की हर वैराइटी मिल जाएगी। बेस्ट यह है कि आप इस मार्केट में बार्गेनिंग कर सकती हैं। यह जो एंटीक लटकन ईयरिंग आप मौनी रॉय को तस्वीर में पहने देख रही हैं यह आपको इस मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। यहां आपको यह ईयरिंग 100 ₹ से 150 ₹ तक मिल जाएगी। यहां आपको इसकी कई वैराइटी भी मिल जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: शादी की शोपिंग से पहले जान लें चांदनी चौक कि किस मार्केट में क्या मिलता है
आपने इस दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट के बारे में तो सुना ही होगा। क्या नहीं मिलता इस मार्केट में। यहां से आप घर से जुड़ा, फैशन से जुड़ा हर वो सामान सस्ते दामों में खरीद सकती हैं जो आपको अन्य मार्केट्स में मेहंगा मिलेगा।
यहां से आप ईयरिंग्स भी खरीद सकती हैं। यहां पर इसकी कोई बड़ी शॉप तो नहीं है मगर, यहां पर आपको सड़क किनारो छोटे से स्टॉल्स पर ही यहां बेहतरीन ईयरिंग मिल जाएगी। मौनी रॉय द्वारा इन तस्वीर में पहनी गई यह ईयरिंग्स आपको यहां पर 50 ₹ से 100 ₹ तक में मिल जाएगी।
अगर आपको हैवी लुक वाली डिजाइनर ईयरिंग्स चाहिएं तो आपको चांदनी चौक मार्केट आना चाहिए। यह मार्केट शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट मार्केट है। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश भर से लोग यहां पर शादी की शॉपिंग करने आते हैं। खैर अगर सिर्फ ईयरिंग्स की बात करें तों आपको बता देते हैं कि यहां आपको बड़े से बड़े डिजाइनर की डिजाइन की हुई ईयरिंग बेहद कम दामों में मिल जाएंगी। मौनी रॉय ने जो ईयरिंग तस्वीर में पहन रखती हैं वह भी आपको यहां पर 100 से 200 ₹ के बीच मिल जाएगी। आप इसे साड़ी या लेहंगे किसी के साथ भी पहन सकती हैं। बेस्ट बात तो यह कि आप यहां पर मनचाही ईयरिंग का डिजाइन बनवा भी सकती हैं।
दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट बेहद पॉश मार्केट है। यहां आपको डिजाइनर आउटफिट्स के साथ-साथ डिजाइनर ज्वैलरी भी आसानी से मिल जाएगी। अगर आपको मौनी रॉय जैसी झुमकियां चाहिए तो आप इस मार्केट में जरूर आएं।
बेशक मौनी रॉय ने किसी बड़े डिजाइनर की डिजाइन की हुई ये झुमकियां पहनी होंगी मगर लाजपत में आपको ऐसी ही झुमकियां मात्र 50 ₹ से 150 ₹ तक मिल जाएंगी ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।