Wed Apr 1, 2026 | Updated 06:18 PM IST HZ Awards 2026

सब्‍यासाची मुखर्जी ने इन 7 सेलिब्रिटी दुल्‍हनों के लिए डिजाइन किए हैं लहंगे

ब्राइडल लहंगों के लेटेस्‍ट डिजाइंस ऑनलाइन तलाश करेंगी तो आपको मौनी रॉय, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसी सेलिब्रिटीज के ब्राइडल लहंगे जरूर रिझाएंगे। मगर, क्‍या आपको पता है कि इन लहंगों को डिजाइन करने वाले फैशन डिजाइनर सब्‍यसाची मुखर्जी हैं। आज हम आपको उनके द्वारा 7 सेलिब्रिटी दुल्हनों के डिजाइन किए हुए लहंगों की झलक दिखाएंगे। 

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 28 Jan 2022, 10:01 IST

मौनी रॉय

Create Image :

मौनी रॉय की शादी 27 जनवरी 2022 को हुई है। मौनी की शादी बंगाली और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हुई है, जिसमें बंगाली वेडिंग में मौनी ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहना था। आपको बता दें कि मौनी रॉय ने जो ब्राइडल दुपट्टा कैरी किया हुआ था, वह पर्सनलाइज्ड था। दुपट्टे में कुछ वैदिक मंत्र लिखे हुए थे। 

अनुष्‍का शर्मा

Create Image :

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने वर्ष 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्‍टन विराट कोहली से इटली में शादी की थी। अनुष्‍का शर्मा ने अपनी शादी में पिंक कलर का लेहंगा पहना था। यह लेहंगा सब्‍यासाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया था। इस पर फ्लोरल एम्‍ब्रॉयडरी की गई थी। यह सब्‍यासाची के हेरिटेज कलेक्‍शन का लेहंगा था।

प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2018 में जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलस में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से धूम-धाम से शादी की थी। अपनी वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा ने फैशन डिजाइनर सब्‍यासाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ पर्सनलाइज्‍ड लेहंगा पहना था। प्रियंका चोपड़ा के लाल सिंदूरी कलर के लेहंगे को तैयार करने में 3720 घंटे लगे थे। यह लेहंगा कोलकाता के 110 कारगिरों ने बनाया था। इसमें हैंड कट ऑर्गेंजा फ्लावर, सिअम-रेड क्रिस्टल्स काम काम किया गया था। प्रियंका इस लहेंगे में बेहद खूबसूरत ब्राइड दिख रही हैं।

बिपाशा बासु

Create Image :

बिपाशा बसु अपनी शादी में बंगाली ब्राइड बनी थीं। अपनी शादी में उन्‍होंने सब्‍यासाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ रेड लेहंगा पहना था। बिपाशा के लेहंगे पर गोल्‍डन जरी वर्क किया गया था। इस लेहंगे में बिपाशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

सोहा अली खान

Create Image :

सोहा अली खान ने अपनी शादी में सब्‍यासाची द्वारा डिजाइन किया हुआ ऑरेंज और गोल्‍डन लेहंगा पहना था। यह सब्‍यासाची के opium collection का लेहंगा था। इस लेहंगे में सोहा अली खान बेहद सुंदर नजर आ रही थीं। इस लेहंगे के साथ सोहा ने हैवी ज्‍वेलरी पहनी थी।

दीपिका पादुकोण

Create Image :

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में वर्ष 2018 में शादी की थी। अपनी शादी में उन्‍होंने सब्‍यासाची द्वारा डिजाइन किया हुआ सुर्ख लाल रंग का लेहंगा पहना था। इस लेहंगे के दुपट्टा पर बॉर्डर पर 'सदा सौभाग्‍यवती भव' लिखा हुआ था।

कैटरीना कैफ

Create Image :

अपनी वेडिंग के लिए कैटरीना कैफ ने  फैशन डिजाइनर सब्‍यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ लाल रंग का लहंगा चुना था। कैटरीना का ब्राइडल लहंगा मटका सिल्‍क से तैयार किया गया था। लहंगे पर हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी और जरदोजी वर्क किया गया था। कैटरीना को पंजाबी ब्राइडल लुक देने के लिए उनके दुपट्टे पर हैंडमेड गोल्डन किरन की डिटेलिंग की गई थी। कैटरीना ने अपनी ब्राइडल ज्वेलरी का चुनाव भी डिजाइनर सब्‍यसाची के ज्वेलरी कलेक्शन से ही किया था। 

7 Celebrity Brides Who Wore Sabyasachi Mukherjee Lehenga For Their Wedding | 7 celebrity brides who wore sabyasachi mukherjee lehenga for their wedding birthday special | Herzindagi