करण वाही टीवी के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। रीमिक्स, दिल मिल गए, नच बलिए, दावत ए इश्क, जैसे शोज में उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई है। फिलहाल लॉकडाउन के चलते वह क्वांरटाइन में हैं। घर पर रहने के दौरान भी वह अक्सर मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। करण वाही अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी लव लाइफ के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं। करण की गर्लफ्रंड हैं उदिति सिंह, जो देखने में काफी ग्लैमरस और स्टाइलिशन नजर आती हैं। करण टीवी सेलेब्रिटी हैं, इसीलिए उनसे जुड़ी चीजों के बारे में उनके फैन्स को अपडेट मिल ही जाती है, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में महिलाएं बहुत ज्यादा नहीं जानती। आज करण वाही अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उदिति सिंह से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में-
उदिति सिंह पंजाबी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनकी पैदाइश चंडीगढ़ की है और यहीं से उन्होंने स्कूलिंग भी की है। लेकिन उच्च शिक्षा के लिए वह लंदन स्थित कोवेंट्री यूनिवर्सिटी में रवाना हो गईं और फिलहाल वहीं पढ़ रही हैं। उदिति भी बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने का सपना देखती हैं। करण वाही के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद वह खास तौर पर सुर्खियों में आ गईं। हालांकि करण ने उदिति के बारे में मीडिया से छुपाया नहीं, लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा डीटेल्स भी नहीं दी हैं। लॉकडाउन लागू होने के बाद जब उदिति सिंह को लेकर उनसे सवाल पूछे गए तो उनका कहना था, 'मैं दुनिया को अपने पर्सनल स्पेस के बारे में ना बताकर बहुत खुश होता हूं।' लेकिन करण यह भी जाहिर कर चुके हैं कि वह उदिति के साथ रिलेशनशिप में खुश हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Fat to Fit: 62 साल में करण वाही की मां ने सिर्फ 4 महीने में 18 किलो वजन घटाया
बचपन से ही उदिति सिंह की भारतीय फिल्मों और टीवी ड्रामा में विशेष दिलचस्पी रही है। शाहरुख खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग उन्हें बहुत रास आती है। वहीं एक्ट्रेसेज में उन्हें आलिया भट्ट और करीना कपूर की अदाकारी पसंद आती है। अदिति को टीवी देखना भी बहुत पसंद है। करण वाही के साथ जेनिफर विंगेट, दीपिका कक्कड़ और जैसमीन भसीन उनकी फेवरिट टीवी एक्ट्रेसेज हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
उदिति फिटनेस फ्रीक हैं और वह खुद को मेंटेन रखना पसंद करती हैं। साथ ही उन्हें टैटू का भी बहुत शौक है। रिलेशनशिप के मामले में उदिति खुले विचारों वाली हैं। लंबे वक्त से वह करण वाही को डेट कर रही हैं।
View this post on Instagram
अगर उदिति सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डाली जाए तो करण वाही के साथ उनकी कई रोमांटिक तस्वीरें देखी जा सकती हैं। इस तस्वीर में दोनों की खूबसूरत कैमिस्ट्री देखी जा सकती है। इस तस्वीर में अदिति और करण, दोनों ही कैजुअल ड्रेसेस में नजर आ रहे हैं। ब्लैक टीशर्ट में करण और ब्राउन कलर के प्रिंटेड टॉप में उदिति बहुत क्यूट लग रही हैं।
करण वाही और उदिति सिंह की इस बॉन्डिंग को देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि करण भविष्य में अपने फैन्स को शादी की खुशखबरी सुना दें। फिलहाल हम इनकी हैप्पी रोमांटिक लाइफ की दुआ करते हैं।
अगर आपको यह खबर अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। अपने चहेते सेलेब्स के बारे में जानने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
Image Courtesy: Instagram(@karanwahi, uditisinghh)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।