महिलाओं को कपड़े बनाने का बहुत शौक होता है। बहुत-सी महिलाएं एक-दो बार कपड़े, कुर्ते, ड्रेस आदि पहनने के बाद उसे अलमारी में रख देती हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं कुर्ती पहनना ही पसंद करती हैं। इसलिए महिलाएं रोज आने-जाने के लिए नए-नए कुर्ते बनातीं हैं और पुराने कुर्ते वॉर्डरोब में ऐसी रखे रहते हैं। कुछ महिलाएं उसे फेंक देती हैं या उसे किसी चीज को साफ करने के लिए इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है पुराने कपड़ों से चीजों को साफ करने के अलावा आप कई खूबसूरत चीजें भी बना सकती हैं। पुरानी कुर्ती से आप पॉकेट ऑर्गनाइजर, कुशन कवर, स्टोरेज पाउच आदि जैसी कई चीजें बना सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं, पर कैसे? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पुराने कुर्ते को आप कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
पॉट होल्डर बनाएं
आप पुरानी कुर्ती का यूज पॉट होल्डर बनाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आप कुर्ती को एक ही साइज़ के तीन या चार गोलाकार टुकड़े में काट लीजिए। फिर इन टुकड़ों को साथ रखें और इनके किनारों पर सिलाई मशीन की मदद से पाइपिंग लगा लें। बस हो गया आपका पॉट होल्डर तैयार, इसे और खूबसूरत लुक देने के लिए आप इसे मोती आदि से भी सजा सकती हैं। आप इन पॉट होल्डर का यूज अपनी टेबल पर कुछ चीज़ों के नीचे लगाने के लिए कर सकती हैं।
पॉकेट ऑर्गेनाइजर करें तैयार
पॉट होल्डर के अलावा आप अपनी कुर्ती से एक पॉकेट ऑर्गनाइजर भी बना सकती हैं। इसके लिए कुर्ती के तीन या चार टुकड़े आयताकार शेप में 10 x 12 के साइज़ में काट लें। इन टुकड़ों को एक बड़े साइज़ की कुर्ती के टुकड़ों पर सेट करें और सिल लें। इसके सबसे ऊपर के किनारों पर हैंगिंग भी लगा लें। आपका मल्टी-परपज पॉकेट ऑर्गनाइज़रतैयार हो जाएगा। जिसको आप छोटे-मोटे सामान रखने के लिए कर सकती हैं।
बैगपैक
इन चीज़ों के अलावा आप अपनी कुर्ती से एक खूबसूरत बैगपैक तैयार कर सकती हैं। अगर आपके घर में कोई छोटी बच्ची है तो आप उसके लिए एक सुंदर बैगपैक बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप बस अपनी वॉर्डरोब से एक बेकार कुर्ता निकालेंऔर उसकी कटिंग करें। फिर उसे सिल लें। आपका दस मिनट में एक सुंदर बैगपैक तैयार है। इसमें आप अलग से मोटी, चैन आदि भी लगा सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-पुराने डेनिम से बनाएं कुछ इस तरह बैग्स, बॉक्स और चप्पल
मोबाइल चार्जिंग कवर बनाएं
मोबाइल चार्ज करने के लिए हम उसको टेबल पर या कहीं सरफेस पर रखते हैं। जिसकी वजह से कितनी पार उस पर स्क्रैच भी आ जाती है। तो क्यों न अपने फोन को सुरक्षित रूप से चार्ज करने के लिए आप पुरानी कुर्ती से मोबाइल चार्जिंग कवरबना लें। आपको इसको बनाकर बहुत खुशी मिलेगी। आपका यह आईडिया दूसरों को भी बहुत पसंद आएगा। इसके अलावा, आप लीड का कवर भी बना सकती हैं।
अन्य टिप्स
- इन तमाम चीजों के अलावा आप अपनी पुरानी कुर्ती से लॉन्ग जैकेट भी बना सकती हैं।
- इसके अलावा आप शॉर्ट कुर्ती से शॉर्ट जैकेटभी बना सकती हैं, जिसे आप जीन्स के साथ पहन सकती हैं।
- आप अपनी कुर्ती से ब्लाउज भी सिल सकती हैं, उसे आप साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
- कुर्ती से आप घर के कुछ कुशन कवर, स्टोरेज पाउच आदि भी बना सकती हैं।
इस तरह से आप अपनी वेस्ट कुर्ती को यूज कर सकती हैं और भी कुछ नए आइटम्स आप बना सकती हैं। आपको हमारे ये आइडिया कैसे लगे कमेंट करके बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and google)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों