इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट्स में साड़ी और सलवार सूट के बाद महिलाएं सबसे ज्यादा लहंगा पहनना पसंद करती हैं। इसलिए हर महिला की वॉर्डरोब में एक लहंगा तो होता ही है। हालांकि, लहंगा पहनने के अवसर कम ही आते हैं क्योंकि यह एक पार्टी वियर और फेस्टिव आउटफिट होता है, इसलिए कई बार तो सालों-साल लहंगा केवल वॉर्डरोब के अंदर ही रखा रह जाता है। ऐसे में लहंगे की डिजाइन भी पुरानी हो जाती है और उसकी फिटिंग भी पहले जैसी नहीं रहती।
जाहिर है, लहंगा महंगा होता है इसलिए उसे किसी को देने का मन भी नहीं होता है। ऐसे में आप अपने पुराने लहंगे के साथ थोड़ा बहुत बदलाव करके उसे नया लुक दे सकती हैं। किसी अच्छे लोकल फैशन डिजाइनर को आप अपना पुराना लहंगा दे कर उसे रीक्रिएट करवा सकती हैं।
चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पुराने लहंगे को नया लुक देने के लिए आप क्या कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: मौनी रॉय के वेडिंग लुक्स से ब्राइड्स ले सकती हैं ये 4 टिप्स
आजकल कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लहंगे के साथ शर्ट को पेयर अप करते हुए देखा गया है। यह लुक अच्छा भी लगता है और इसे किसी भी पार्टी में कैरी किया जा सकता है। अगर आपके पास कोई पुराना लहंगा है, तो आप उसे किसी प्लेन सॉलिड कलर वाली शर्ट के साथ पेयर आप कर सकती हैं। ऐसा करते वक्त कुछ बातों पर ध्यान जरूर दें।
इसे जरूर पढ़ें: सब्यासाची मुखर्जी ने इन 7 सेलिब्रिटी दुल्हनों के लिए डिजाइन किए हैं लेहंगे, सब में हैं कुछ खास बात
आप अपने लहंगे को थोड़ा डिफरेंट लुक देने के लिए उसके ऊपर साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में ड्रेप कर सकती हैं। आजकल यह लुक काफी ट्रेंड में है। खासतौर पर अगर आपके पास ब्रोकेड या सिल्क का लहंगा है, तो उसके ऊपर मैच करती हुई कोई सिल्क साड़ी को आप ड्रेप कर सकती हैं।
लहंगे के ऊपर साड़ी ड्रेप करने के कई अंदाज हैं। मगर सबसे बेस्ट है कि आप लहंगे के हाफ साइड में साड़ी ड्रेप करें और शोल्डर प्लेट्स बना लें। यह लुक कैरी करना भी आसान है और दिखने में भी बहुत अच्छा लगता है।
यह सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पुराने लहंगे को नया लुक देने के लिए उसके ब्लाउज और दुपट्टे को चेंज कर लें। आजकल लहंगे के साथ डिफरेंट कलर का दुपट्टा और चोली पहनने का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन यहां भी आपको कलर कॉम्बिनेशन पर ध्यान देना होगा। आप चाहें तो स्टाइलिश अंदाज के ब्लाउज डिजाइन को चुन सकती हैं या फिर लहंगे को क्रॉप टॉप, शॉर्ट कुर्ती या फिर अनारकली कुर्ते के साथ कैरी कर सकती हैं।
लहंगे को नया लुक देने के लिए आप मैचिंग की जैकेट या केप भी डिजाइन करवा सकती हैं। इस तरह से आपका पुराना लहंगा नया नजर आने लगेगा।
आप लहंगे में छोटे-छोटे बदलाव करके भी उसे नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप लहंगे में साइड में लगी लटकन को चेंज करा सकती हैं। इतना ही नहीं, आप इस लटकन पर अपना नाम लिखवा कर अपने लिए पर्सनलाइज्ड लहंगा तैयार करवा सकती हैं।
लहंगे के साथ आजकल तरह -तरह की एक्सेसरीज कैरी करने का ट्रेंड है। लहंगे के साथ मैचिंग बेल्ट क्लब करना इसी ट्रेंड का हिस्सा है और इसे महिलाओं के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। आप चाहें तो अपने पुराने लहंगे के साथ बेल्ट को क्ल्ब कर सकती हैं।
इसके अलावा, लहंगे के साथ मैचिंग वेस्ट बैग्स कैरी करने का भी ट्रेंड आजकल काफी देखा जा रहा है। आप अपने पुराने लहंगे को ट्रेंडी लुक देने के लिए इस तरह का बदलाव भी करा सकती हैं।
अगर आपके पास बॉर्डर वाला लहंगा है, तो आप उस पर लगे ब्रोकेड को चेंज करा सकती हैं या फिर आप उस पर ब्रॉड गोटा वर्क भी करवा सकती हैं। आजकल इस तरह का काम लहंगे पर खूब देखा जा रहा है।
इस तरह से आप अपने पुराने लहंगे को नया लुक दे सकती हैं और किसी भी तीज-त्योहार या पार्टी के अवसर पर उसे कैरी कर सकती हैं। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credtit: Trendbae,Frugal2Fab, Shivan & Narresh, setmywed, ken ferns
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।