herzindagi
White Kurti In Different Ways in hindi

व्हाइट कुर्ती को इन तरीकों से करें स्टाइल और हर दिन पाएं एक न्यू लुक

अगर आप एक ही व्हाइट कुर्ती को कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना चाहती हैं तो यहां से कुछ बेहतरीन आईडियाज ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-08-29, 14:31 IST

व्हाइट कुर्ती यूं तो एक बेहद ही बेसिक आउटफिट है और इसलिए, अधिकतर लड़कियों के वार्डरोब में व्हाइट कुर्ती होती ही है। अमूमन महिलाएं व्हाइट कुर्ती को केजुअल्स में पहनना अधिक पसंद करती हैं। हालांकि, इन्हें कॉलेज से लेकर ऑफिस यहां तक कि पार्टीज में भी पहना जा सकता है। बस जरूरी है कि आप इसे सही तरह से स्टाइल करें। चूंकि व्हाइट एक एक ऐसा कलर है, जो अन्य किसी भी कलर के साथ अच्छा लगता है, इसलिए आपके पास इसे स्टाइल करने के ढेरों ऑप्शन है।

इतना ही नहीं, व्हाइट कुर्ती के साथ मोनोक्रोमेटिक लुक भी कैरी किया जा सकता है। ऑल व्हाइट लुक भी आपको उतना ही खास बनाता है, जितना कि इसके साथ अन्य कलर्स। अगर आपके पास व्हाइट कुर्ती है तो आप हर दिन इसे एक नए तरीके से स्टाइल कर सकती हैं और अपने लुक को खास बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करने के कुछ डिफरेंट आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद आएंगे-

पहनें वाइड लेग पैंट के साथ

white lage

अगर आप शॉर्ट व्हाइट कुर्ती के साथ एक एथनिक मोनोक्रोमेटिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप शॉर्ट कुर्ती के साथ मैचिंग वाइट लेग पैंट को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ अगर आप चाहें तो दुपट्टा कैरी करें, अन्यथा इसे स्किप भी किया जा सकता है। वहीं इस लुक में सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी को पेयर करना अधिक अच्छा रहता है।

ब्यूटीफुल दुपट्टे से पाएं स्टेटमेंट लुक

dupatta with white kurti

यह व्हाइट कुर्ती की स्टाइलिंग का एक बेहद ही आसान, क्विक लेकिन बेहतरीन तरीका है। इसके लिए आप व्हाइट कुर्ती के साथ मैचिंग लेंगिंग्स को पेयर करें। वहीं अपने लुक में एक एलीगेंस व ग्रेस एड करने के लिए आप एक कलरफुल ब्यूटीफुल दुपट्टापहनें। आप इसके साथ बनारसी दुपट्टा पहन सकती हैं। यह आपके लुक को पार्टी रेडी बनाएगा।

जींस और व्हाइट कुर्ती का कॉम्बिनेशन

jeans and white kurti

जींस और व्हाइट कुर्ती का कॉम्बिनेशन एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो कभी भी फेल नहीं होता। इतना ही नहीं, व्हाइट कुर्ती विद जींस लुक को आप केजुअल्स से लेकर पार्टी में पहन सकती हैं। मसलन, अगर आप केजुअल्स में इसे पहन रही हैं तो जींस और व्हाइट कुर्ती को साथ में पहनें। वहीं, आप इसके साथ मल्टीकलर स्टॉल को भी पेयर कर सकती हैं। वहीं, अगर आप आउटिंग के दौरान इसे पहनना चाहती हैं तो हॉल्टर नेक स्लिट व्हाइट कुर्ती के साथ रिप्ड जींस को पहना जा सकता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-हिना खान के 2 नए साड़ी लुक्स से लें स्टाइलिंग टिप्स

ड्रेस की तरह करें कैरी

आमतौर पर व्हाइट कुर्ती को हम जींस, पैंट या लेगिंग्सके साथ पहनती हैं। लेकिन अगर आप कुर्ती को एक मॉडन टच देकर पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉटम को स्किप भी कर सकती हैं और व्हाइट कुर्ती को ही बतौर ड्रेस पहनें। इसके साथ आप बेल्ट को पेयर करें और साथ में स्टॉल व स्नीकर्स से अपने लुक को कंप्लीट करें।

पहनें प्लाजो के साथ

plazo

व्हाइट कुर्ती के साथ प्लाजो पहनना भी एक अच्छा आईडिया है। आप व्हाइट कुर्ती के साथ मैचिंग प्लाजो पहन सकती हैं या फिर ब्लू, पिंक जैसे कलर के प्लाजो पहनकर कलर ब्लॉकिंग भी कर सकती हैं। केजुअल्स में आप इसे ही पहनें। वहीं, अगर आप पार्टी में यह लुक कैरी करना चाहती हैं तो इसके साथ स्टेटमेंट नेकपीस को पहनें। आप मैचिंग चुनरी और हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-Style Tips: इस तरह बनाएं साड़ी की परफेक्ट प्‍लेट्स

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-(@Instagram)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।