साड़ी के फैशन में कितने ही बदलाव आ जाएं, मगर कुछ ट्रेडिशनल साड़ियां ऐसी होती हैं जिनका क्रेज महिलाओं में कभी भी कम नहीं होता है। इनमें से एक बांधनी साड़ी भी है। वैसे तो यह गुजरात प्रांत की ट्रेडिशनल साड़ी है, मगर फैशन इंडस्ट्री में इसे बहुत महत्व दिया गया है और इस पर बहुत काम भी किया गया है। इसलिए आज भी बांधनी साड़ी महिलाओं की फेवरेट लिस्ट में हमेशा शामिल रहती है।
खासतौर पर जो महिलाएं साड़ी लवर होती हैं, उनकी वॉर्डरोब में 2-3 बांधनी साड़ी मिल ही जाती हैं। अगर आपके पास भी कोई पुरानी बांधनी साड़ी है और अब आप उसे पहन कर बोर हो चुकी हैं और जल्द ही नई बांधनी साड़ी खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो पुरानी बांधनी साड़ी को किसी को देने या फिर संदूक के अंदर बंद करके रखने की जगह आप उसे रीयूज कर सकती हैं।
चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे बांधनी साड़ी को दोबारा एक नए रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Style Tips: इस तरह बनाएं साड़ी की परफेक्ट प्लेट्स
अगर आपके पास सिल्क फैब्रिक की पुरानी बांधनी साड़ी है, तो आप उससे लहंगा या लॉन्ग स्कर्ट बनवा सकती हैं। अगर आपकी साड़ी पर जरी या गोटा वर्क पहले से है, तो यह अच्छी बात है और यदि नहीं है तो आप किसी लोकल लहंगा डिजाइनर या टेलर से इस पर हल्की-फुल्की डिजाइन बनवा सकती हैं। अगर आप लहंगा नहीं बनवाना चाहती हैं, तो पुरानी बांधनी साड़ी से स्कर्ट भी बनवाई जा सकती हैं। बांधनी साड़ी से बनी स्कर्ट को आप क्रॉप टॉप या शॉर्ट कुर्ती के साथ क्लब कर सकती हैं।
पुरानी साड़ी से कुर्ता बनवाने का ट्रेंड नया नहीं है, ऐसा पहले से होता आ रहा है। आप बांधनी साड़ी से भी कुर्ता बनवा सकती हैं। अगर आप कुर्ते को डिजाइनर लुक देना चाहती हैं, तो किसी अच्छे लोकल फैशन डिजाइनर से कलीदार अनारकली बनवा सकती हैं। इस कुर्ते के साथ आप मैचिंग नेट फैब्रिक का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। आजकल अंगरखा स्टाइल के अनारकली कुर्ते काफी ट्रेंड में हैं और बांधनी फैब्रिक पर यदि इन्हें बनवाया जाए, तो बहुत अच्छा ट्रेडिशनल लुक आता है और इस तरह के कुर्ते को पहनने के बाद आप बहुत ही ग्रेसफुल नजर आएंगी। आप किसी भी फेस्टिवल या पार्टी में भी यह कुर्ता पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: पुरानी लहरिया साड़ी को 5 तरह से करें इस्तेमाल
अगर आपकी पुरानी बांधनी साड़ी का कुर्ता या लहंगा नहीं बन सकता है, तो आप उससे ट्रेडिशनल लुक वाली जैकेट बनवा सकती हैं। यह जैकेट कम कपड़े में तैयार हो जाएगी और आप इसे साड़ी, लहंगे, जींस, कुर्ते या फिर स्कर्ट के ऊपर कैरी कर सकती हैं। इसे थोड़ा सा डिजाइनर लुक देने के लिए आप इसमें डोरी वर्क भी करवा सकती हैं।
आजकल ट्रेडिशनल प्रिंट और फैब्रिक्स की शर्ट भी काफी चलन में हैं। खासतौर पर महिलाओं को जींस के साथ लहरिया, लड्डू और चुनरी प्रिंट की शर्ट पहने देखा जाता है। ऐसे में आप चाहें, तो बांधनी साड़ी से भी शर्ट तैयार करा सकती हैं। इस तरह की शर्ट को आप लूज पैंट्स, जींस या फिर स्कर्ट के साथ क्लब कर सकती हैं।
बांधनी साड़ी से आप दुपट्टा भी तैयार करवा सकती हैं। इस दुपट्टे को आप किसी भी प्लेन कुर्ते के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आप दुपट्टे पर थोड़ा बहुत जरी या गोटा वर्क करवाती हैं, तो लहंगे के साथ इसे मिक्स एंड मैच करके पहन सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।