साड़ी पहनने का शौक लगभग हर महिला को होता है। खासतौर पर जो महिलाएं साड़ी लवर होती हैं, उनकी वॉर्डरोब में हर वैरायटी की साड़ी मौजूद होती है। वैसे तो फैशन इंडस्ट्री में साड़ी को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट हुए हैं। महिलाएं भी साड़ी में आ रहे नए बदलाव को पसंद कर रही हैं। मगर इन सबके बावजूद कुछ ट्रेडिशनल साड़ियों से महिलाओं को आज भी उतना ही लगाव है जैसे पहले हुआ करता था।
इन ट्रेडिशनल साड़ियों में लहरिया प्रिंट वाली साड़ी भी महिलाओं को बहुत पसंद आती है। खासतौर पर तीज त्योहार के मौसम में लहरिया साड़ी पहनने का मन सभी महिलाओं का करता है। इसलिए यह साड़ी लगभग हर महिला की वॉर्डरोब में मिल ही जाती है। बेस्ट बात तो यह है कि लहरिया साड़ी का फैशन कभी भी आउट डेटेड नहीं होता है और इसलिए साड़ी के पुराने होने पर आप इसे रीयूज कर सकती हैं और अपने लिए दूसरे स्टाइलिश आउटफिट्स बनवा सकती हैं।
चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपकी लहरिया साड़ी पुरानी हो जाए तो आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: साड़ी पहनने के बाद प्लेट्स की सिकुड़न को इस तरह करें दूर
कुर्ता
साड़ी के पुराने होने या फिर उसे पहनते-पहनते मन के भर जाने पर कई महिलाएं साड़ी से कुर्ता बनवा लेती हैं। अगर आपके पास शिफॉन की लहरिया साड़ी है, तो आप इसका अनारकली कुर्ता बनवा सकती हैं। आप कुर्ते को डिजाइनर लुक देने के लिए गोटा वर्क या फिर लाइट एम्ब्रॉयडरी भी करवा सकती हैं। यह कुर्ता उतना ही अच्छा लगेगा, जितनी की लहरिया साड़ी पहनने के बाद नजर आती है।
इसे जरूर पढ़ें: साड़ी में फॉल लगाने का सही तरीका और महत्व जानें
दुपट्टा
कुर्ते के साथ-साथ आप लहरिया साड़ी से डिजाइनर दुपट्टे भी तैयार कर सकती हैं। खासतौर पर अगर लहरिया साड़ी का पल्लू डिजाइनर है, तो आप उससे दुपट्टा बनवा सकती हैं। लहरिया साड़ी से तैयार किए गए दुपट्टे को आप किसी भी सॉलिड कलर के सिंपल से कुर्ते के ऊपर कैरी कर सकती हैं। यह आपको बहुत अच्छा लुक देता है।
केप
आजकल केप वाले आउटफिट्स का फैशन है और पुरानी लहरिया साड़ी का इस्तेमाल आप केप बनवाने के लिए भी कर सकती है। आप इससे लॉन्ग और क्रॉप दोनों तरह के केप बनवा सकती हैं और अपने सिंपल से दिखने वाले आउटफिट को डिजाइनर लुक दे सकती हैं। आप लहरिया साड़ी से बने केप को टी-शर्ट, कुर्ते और साड़ी के साथ आराम से कैरी कर सकती हैं।
लहंगा
अगर आपके पास पुरानी सिल्क की लहरिया साड़ी है और उसे पहनते-पहनते आपका मन भर गया है, तो आप उससे लहंगा डिजाइन करवा सकती हैं। लहंगे के साथ आप अलग से डिजाइनर चोली और दुपट्टा डिजाइन करवा लें। लहरिया साड़ी के लहंगे दिखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं और यह लाइट वेट के भी होते हैं, इसलिए उन्हें कैरी करना आसान होता है।
शरारा
आजकल शरारा कुर्ते का फैशन बहुत ज्यादा ट्रेंड में है और आप अपनी पुरानी लहरिया साड़ी से शरारा तैयार करवा सकती हैं। इसे डिजाइनर लुक देने के लिए आप गोटा या बीड्स वर्क भी करवा सकती हैं। अगर आप शरारा बनवा रही हैं, तो उससे मैच करता हुआ दुपट्टा भी बनवा लें। फिर आप लहरिया साड़ी से तैयार शरारा और कुर्ते को किसी भी सिंपल से कुर्ते के साथ पहन सकती हैं।
तो फिर देर किस बात की है, अगर आपके पास भी पुरानी लहरिया साड़ी है तो आप भी इन फैशन हैक्स को ट्राई करके उससे डिजाइनर आउटफिट्स रीक्रिएट करवा सकती हैं। यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें , साथ ही फैशन से जुड़े और भी टिप्स पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों