Sat Apr 11, 2026 | Updated 03:19 AM IST
remove creases from shoes

क्या महंगे जूतों और बूट्स का क्रीज ने खराब कर दिया है लुक? इन हैक्स की मदद आ सकती है नए जैसी शाइन

क्या आप जानती हैं स्नीकर्स से लेकर लेदर के जूतों और बूट्स से क्रीज हटाने में कौन-सी ट्रिक्स मदद कर सकती हैं? अगर नहीं, तो आइए यहां जानते हैं इस बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-01-09, 19:14 IST

शर्ट-पैंट की तरह ही जूते और बूट्स भी स्टाइल स्टेटमेंट का हिस्सा होते हैं। नए चमकदार जूते जिस तरह से आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं। उसी तरह गंदे और खराब जूते पर्सनैलिटी खराब कर सकते हैं। लेकिन, जूतों और बूट्स को  हमेशा नए जैसा रखना मुश्किल हो सकता है। रोजाना पहनने की वजह से जूते गंदे भी होते हैं और साथ ही उन पर क्रीज या अजीब-सी लाइन आ जाती हैं।

अगर आपके भी महंगे और फेवरेट जूतों या बूट्स पर क्रीज आ गई है, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आज हम ऐसे ट्रिक्स और टिप्स लेकर आए हैं, जो जूतों या बूट्स से क्रीज दूर करने में मदद कर सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं किन टिप्स की मदद से जूतों से क्रीज दूर की जा सकती है।

जूतों और बूट्स की क्रीज दूर कर सकते हैं ये हैक्स 

hacks to remove wrinkles from shoes

अगर आपके महंगे स्नीकर्स पर क्रीज यानी लाइन्स बन गई हैं, तो यहां हम एक ऐसा हैक लेकर आए हैं, जो आपके जूतों को नई जैसी शाइन दे सकता है। जूतों से क्रीज यानी लाइन्स हटाने के लिए सबसे पहले फीते निकाल दें। फीते निकालने के बाद 2 से 3 जुराब लें और उन्हें मोड़कर जूते के अंदर डाल दें। इसके बाद एक तौलिया लें और उसे पानी से गिला कर लें। तौलिए को हल्के हाथ से निचोड़ लें और फिर जूते की क्रीज यानी लाइन्स पर रख दें।

इसे भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में जूते धोते समय बस करें ये दो काम, ना फटेंगे और ना होंगे खराब

तौलिया रखने के बाद प्रेस लें और उसे हल्के हाथ से जूते पर फेरें। यह हैक जूतों से क्रीज हटाने में मदद कर सकता है। लेकिन, इस हैक को आजमाते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक जगह पर ज्यादा देर तक प्रेस न रखें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसकी वजह से जूते खराब हो सकता है।

नोट: प्रेस वाले इस हैक को लेदर के जूतों पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि, गर्म प्रेस की वजह से लेदर को नुकसान हो सकता है।

लेदर के जूतों से इस तरह दूर कर सकती हैं क्रीज 

tricks to remove crease from shoes

पेट्रोलियम जेल

अगर आपके लेदर के जूतों या बूट्स पर क्रीज बन गई है, तो इसे दूर करने में पेट्रोलियम जेल और हेयर ड्रायर भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले अखबार का एक पूरा पेज लें और उसे मोड़कर जूते में डाल दें।

जूते पर अब पेट्रोलियम जेल लगाएं और फिर हेयर ड्रायर को वॉर्म पर सेट कर दें। वॉर्म हेयर ड्रायर को जूते पर कम से कम 5 से 10 मिनट तक चलाएं। ध्यान रखें कि हेयर ड्रायर को जूते पर एक जगह ज्यादा देर के लिए न रखें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे लेदर पिघल सकता है और आपका जूता खराब हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: गंदे से गंदा व्हाइट स्नीकर हो जाएगा साफ, फॉलो करें ये टिप्स

नारियल का तेल

लेदर के जूतों से क्रीज हटाने में नारियल का तेल और हेयर ड्रायर भी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले जूते में अखबार या जुराब भर दें। फिर लेदर के जूते या बूट्स पर नारियल का तेल लगाएं और फिर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें। हेयर ड्रायर को कम से कम 15 से 15 सेंटीमीटर की दूरी से ही इस्तेमाल करें।

जूतों या बूट्स से क्रीज दूर करने के ये हैक्स नेचुरल हैं। ऐसे में पहली बार में 100% रिजल्ट मिलना मुश्किल हो सकता है। इसलिए जूतों से क्रीज दूर करने के लिए इन हैक्स को 4 से 5 दिनों के गैप के बाद दोहराया जा सकता है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।