महंगे हों या सस्ते, धूल-मिट्टी और कीचड़ की वजह से जूते गंदे होना बहुत लाजमी है। गंदे जूते किसी को भी रास नहीं आते हैं, ऐसे में कई बार मेहनत से बचने के लिए हम वॉशिंग मशीन में जूते धोने के लिए डाल देते हैं।
वॉशिंग मशीन में जूते धोना तो बहुत ही आसान है, लेकिन कई बार लेस फंसने या किसी वजह से जूते खराब हो जाते हैं। ऐसे में जूतों को वॉशिंग मशीन में धोते समय कुछ टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करना मददगारी साबित हो सकता है, जिससे जूते फटे या खराब ना हों।
जूतों को वॉशिंग मशीन में डालने से पहले जिद्दी दागों को साफ कर लेना फायदेमंद हो सकता है। जिद्दी दाग पहले साफ कर लेने जूते ज्यादा समय तक मशीन में नहीं चलाने पड़ते हैं, जिससे उनके फटने का चांस कम हो जाता है। जूतों से जिद्दी दाग हटाने में विनेगर यानी सिरका आपकी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: कभी खराब नहीं होगी वॉशिंग मशीन, आजमाएं ये यूनिक ट्रिक्स
जूतों को साफ करने के लिए रुई को व्हाइट विनेगर में भिगो दें और फिर उसे दाग पर लगाएं। अब एक टूथ ब्रश की मदद से दाग को धीरे-धीरे साफ कर लें। आप विनेगर की जगह बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
वॉशिंग मशीन में जूते धोने से पहले उसके तलवों पर लगी मिट्टी और गंदगी को किसी ब्रश से झाड़ लें। फिर जूतों के लेस यानी फीतों को भी निकाल लें, इससे यह मशीन में फंसेंगे नहीं।
जूते और लेस को मुलायम पिलो कवर या नेट बैग में बांधकर ही मशीन में धोने के लिए डालें। इससे जूते मशीन में टकराकर खराब नहीं होंगे और उनके फंसने के चांस भी कम हो जाते हैं।
जेंटल मोड: वॉशिंग मशीन में जूते धोते समय हमेशा जेंडल मोड को ही सेलेक्ट करें। इससे आपके जूते भी नहीं खराब होंगे और वॉशिंग मशीन को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।
इसे भी पढ़ें: वाशिंग मशीन से आ रही बदबू, बिना धुले ऐसे करें मिनटों में साफ
वॉशिंग मशीन में जूतों को धोने और कटने-फटने से बचाने के टिप्स और ट्रिक्स आप जान ही गई होंगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।