herzindagi
I know if my washing machine is overloaded

वॉशिंग मशीन को ओवरलोड करने से हो सकते हैं ये नुकसान

कई बार हम वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते हुए उसे ओवरलोड कर लेते हैं। लेकिन बार-बार ऐसा करने से मशीन को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2023-11-10, 14:00 IST

कपड़े धोने के लिए आजकल हर कोई वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करता है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें यह शिकायत होती है कि वॉशिंग मशीन में उनके कपड़े सही ढंग से साफ नहीं होते हैं या उनके कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि वे कपड़े सही तरह से धोते नहीं है। यहां तक कि वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय वे उसे ओवरलोड कर लेते हैं।

side effects of overloading washing machine

हो सकता है कि आप भी एक बार में कपड़े धोने के चक्कर में वॉशिंग मशीन में सभी कपड़ों को भर लेते हों। इससे शायद आपका काम तो जल्दी हो जाता हो, लेकिन वॉशिंग मशीन को ओवरलोड करने के चक्कर में आपको काफी नुकसान हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि वॉशिंग मशीन को ओवरलोड करने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं-

कपड़ों की नहीं हो पाती क्लीनिंग

जब आप वॉशिंग मशीन को ओवरलोड कर लेते हैं तो इसका सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि आपके कपड़े सही ढंग से क्लीन नहीं हो पाते हैं। दरअसल, जब आप वॉशिंग मशीन में कपड़े बहुत ज्यादा हो जाते हैं, तो ऐसे में वॉशिंग साइकल के दौरान कपड़े सही तरह से घूम नहीं पाते हैं। साथ ही, वाटर सर्कुलेशन और डिटर्जेंट डिस्ट्रीब्यूशन भी सही तरह से नहीं हो पाता है। जिसके कारण कपड़ों की क्लीनिंग नहीं हो पाती है। यहां तक कि कुछ कपड़े गीले ठीक से हिलते भी नहीं है और ऐसे में वे गंदे ही रह जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: वाशिंग मशीन का इस तरह रखें ख्याल, चलेगी कई साल

मशीन का जल्दी खराब होना

वॉशिंग मशीन काफी महंगी होती है और इसलिए हम सभी चाहते हैं कि वह लंबे समय तक हमारा साथ दें। उसे जल्द बदलने की नौबत ना आए। हालांकि, अगर आप वॉशिंग मशीन को ओवरलोड करके इस्तेमाल करते हैं तो इससे वॉशिंग मशीन जल्द खराब होती है। वॉशिंग मशीन को ओवरलोड करने से मोटर, ड्रम और बियरिंग सहित इसके बाकी पार्ट्स पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जिससे मशीन के पार्ट्स जल्दी-जल्दी खराब होने लगते हैं और आपको बार-बार इसे रिपेयर करवाना पड़ता है।

side effect of overloading washing machine

कपड़ों को हो सकता है नुकसान

अगर वॉशिंग मशीन को ओवरलोड करके कपड़ों को धोया जाता है, तो इसका नेगेटिव इफेक्ट कपड़ों पर भी देखने को मिलता है। दरअसल, ओवरलोडिंग के कारण कप़ड़े आपस में अधिक उलझते हैं और खिंच सकते हैं। जिसके कारण वे जल्दी खराब हो सकते हैं। खासतौर से, अगर आपके डेलीकेट क्लॉथ है तो ऐसे में आपको भूल से भी वॉशिंग मशीन को ओवरलोड नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Electricity Saving Tips: बिल को कम करने के लिए ऐसे धोएं वॉशिंग मशीन में कपड़े

बहुत अधिक पानी खर्च होना

जब आप वॉशिंग मशीन को ओवरलोड कर लेते हैं तो इससे आपका पानी अधिक खर्च होता है। ओवरलोडेड वॉशिंग मशीन के कारण आपका वॉशिंग साइकल लंबा हो जाता है। जिससे पानी और एनर्जी की खपत अधिक होती है। लॉन्ग वॉशिंग मशीन साइकल के कारण एनर्जी की अधिक खपत के कारण बिजली का बिल भी काफी बढ़ता है। तो अब आप भी वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते हुए उसे ओवरलोड करने से बचें और अपने कपड़ों और वॉशिंग मशीन दोनों की ही लाइफ को बनाए रखें। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।