Sun Mar 29, 2026 | Updated 01:11 PM IST HZ Awards 2026
image

Washing Machine में आखिर क्यों होती हैं लाइंस? 99% लोग नहीं जानते इसका सही काम

आज के समय में अधिकतर घरों में वाशिंग मशीन देखने को मिलती है,लेकिन क्या आपने कभी इसकी बनावट पर गौर किया है कि ड्रेनेज और वॉशिंग सेक्शन के बीच लाइंस क्यों बनी है? अगर नहीं, तो नीचे लेख में जानें।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 01:27 IST

Washing Machine Interesting Facts: आज के समय हर घर में कपड़े धोने वाली वाशिंग मशीन जरूर देखने को मिलती है। यह न केवल कपड़े धोने के काम को आसान बनाता है बल्कि समय को भी कम करता है। हर दिन या हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करता है, लेकिन आज भी इससे जुड़ी तमाम चीजें लोगों को नहीं पता है। अक्सर लोग वाशिंग मशीन पर बनी लकीरों या बटनों को डिजाइन समझकर इग्नोर कर देते हैं। इसी में से एक है मशीन पर बनी लकीरें। इससे जुड़ा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

99% लोग वाशिंग मशीन पर बनी इन लाइंस को काम का न समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इन लाइंस के बिना आपके कपड़े कभी भी ठीक से साफ नहीं हो पाएंगे। यकीनन इसे पढ़ने के बाद आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि भला ऐसा कैसे? चलिए नीचे लेख में जानिए इसके पीछे कारण।

कपड़ों पर जमे मैल को हटाने में आता है काम

washing machine facts

पहले के समय लोग हाथ से कपड़े धोते थे, तो लकड़ी के फट्टे या पत्थरों पर कपड़ों को रगड़ते थे, जिससे मैल निकल सके। वॉशिंग मशीन के ड्रम में बनी ये लाइंस या उभरे हुए पैटर्न वही काम करते हैं। जब मशीन का ड्रम तेजी से घूमता है, तो ये लाइंस कपड़ों को पकड़कर उन्हें ऊपर-नीचे गिराती हैं और एक तरह का रगड़ पैदा करती हैं।

इससे जिद्दी दाग आसानी से निकल जाते हैं, जिससे आपको हाथ से मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आपकी मशीन पुरानी है, तो ड्रेन और वॉश करने वाले ड्रम के बीच में ये लाइंस बनी होगी।

इसे भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन के अंदर से आने लगी है बदबू? बिना मैकेनिक बुलाए इस खास पाउडर से करें ड्रम की डीप क्लीनिंग

पानी के सर्कुलेशन को सही रखने में आती हैं काम

मशीन में बनी लाइंस सिर्फ कपड़ों पर जमे मैल को ही नहीं रगड़ता, बल्कि पानी के बहाव को भी सही दिशा देती हैं। इन लाइंस की वजह से पानी कपड़ों के अंदर तक पहुंच पाता है।

इससे डिटर्जेंट कपड़ों के रेशों में पूरी तरह घुस जाए और गंदगी को बाहर निकाल दे। अगर ड्रम पूरी तरह प्लेन होता, तो पानी सिर्फ सतह पर ही घूमता रहता और कपड़े उतने साफ नहीं होते।

नाजुक कपड़ों की सेफ्टी के लिए

Washing Machine Interesting Fact

अगर आपकी वॉशिंग मशीन में अब डायमंड ड्रम या खास तरह की लहरों वाली लाइंस आती हैं। इनका मकसद कपड़ों को फटने या खराब होने से बचाना होता है। ये लाइंस इस तरह डिजाइन की जाती हैं कि कपड़ों के धागे ड्रम के छोटे छेदों में न फंसें। इसके लिए यह कुशनिंग इफेक्ट पैदा करती हैं, जिससे कपड़े स्मूथली घूमते हैं।

इसे भी पढ़ें- Washing Machine Cleaning Tips: वॉशिंग मशीन के अंदर की गंदगी को इन आसान टिप्स से करें साफ, कपड़े भी दिखेंगे एकदम नए जैसे

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।